सुनील बंसल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 15 Apr 2024 09:59:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सुनील बंसल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यूपी: सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95/553196 Mon, 15 Apr 2024 09:59:03 +0000 https://livehalchal.com/?p=553196 राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे बूथ अध्यक्ष ही सेनापति और राजदूत हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाले हमारे तीन करोड़ से ज्यादा कर्मठ कार्यकर्ता …]]>

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे बूथ अध्यक्ष ही सेनापति और राजदूत हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाले हमारे तीन करोड़ से ज्यादा कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी के सेनापति और राजदूत हैं। पहले के समय में भी सेनापति और राजदूत का कार्य अपनी राज्य की सीमाओं का विस्तार करना अपने क्षेत्र को मजबूत किले के रूप में रखना होता था। इसी भूमिका में आपको कार्य करना है कि जिन लोगों ने पिछली बार वोट नहीं दिया, उनके वोट डलवाएं।

सुनील बंसल रविवार को गोमती नगर विस्तार स्थित एक स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष देखें कि पिछले चुनाव में किस मोहल्ले और किस गली में हमको वोट नहीं मिले, उन सभी क्षेत्रों में जाकर लोगों को पार्टी की उपलब्धियां बताएं। लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ इतने से संतुष्ट नहीं होना है। अभी हम 60 फीसदी तक ही पहुंच सके हैं, अभी भी 40 फीसदी लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। यदि भारत माता की जय करनी है तो देश के 140 करोड़ लोगों को जोड़कर एक साथ भारत माता की जय करनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का संगठन देश में अहम भूमिका में हैं। नमो एप, विकसित भारत एम्बेसडर जैसे हर अभियान में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने पिछले 10 सालों में लखनऊ में 68000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए हैं। समारोह में वरिष्ठ नेता नीरज सिंह को विकसित भारत एम्बेसडर में साप्ताहिक रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नोएडा पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण, संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, प्रवक्ता प्रवीण गर्ग सहित विधानसभा क्षेत्रों के संयोजक सहसंयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

दुनिया का नेतृत्व करने वाली टीम
सुनील बंसल ने कहा कि हमारा उद्देश्य विश्व में भारत का नाम हो और हर व्यक्ति का मान सम्मान बढे़। हमारे पास देश में मोदी, राजनाथ और प्रदेश में योगी जैसा नेतृत्व है। पूरी दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने वाली एवं चुनाव प्रबंधन और 18 करोड़ कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम भी है। उन्होंने कहा कि पिछली बार से ज्यादा बूथों पर चुनाव जीतना और ज्यादा मतों से भी चुनाव जीत दर्ज कराना है। लखनऊ में पांच लाख के अंतर से चुनाव जीतने के लिए लक्ष्य तय करना होगा। प्रधानमंत्री ने 370 मत बढ़ाने का हर बूथ पर लक्ष्य दिया है, जिसको हमें पूरा करना है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ लोकसभा में कुल 1893 बूथ, 89 वार्ड, 334 शक्ति केंद्र हैं। 21 मंडलों में 1508 ए श्रेणी के बूथ, बी श्रेणी के 161, सी के 224 बूथ हैं। सभी बूथ अध्यक्ष गठित हो चुके और अपनी बूथ संख्या, विधानसभावार सुनिश्चित सीट पर उपस्थित हैं।

]]>