सुनील जाखड़ – Live Halchal

इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हाईकमान को सुनील जाखड़ की नसीहत
पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने पंजाब के प्रति ज्यादा अपनापन दिखाने के लिए कहा है।

इस्तीफे की चर्चाओं के बीच पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने हाईकमान और केंद्र को पंजाब के मुद्दों पर अपना नजरिया बदलने की नसीहत दी है। पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीते कई दिनों से दिल्ली रुके हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष का चेहरा बदला जा सकता है। जाखड़ ने हाईकमान के समक्ष इस पद की जिम्मेदारी दूसरे को सौंपने को लेकर अपना पक्ष रखा है। इन मुलाकातों के दौरान जाखड़ ने पार्टी हाईकमान को पंजाब के मुद्दों पर संवेदनशीलता और अपनापन दिखाने के लिए कहा है।

प्रदेशाध्यक्ष जाखड़ ने किसानों के मुद्दे, प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों और विकास कार्यों की विशेष रूप से ध्यान देने की मांग की है। यहां तक कि जाखड़ ने पार्टी हाईकमान से कहा कि पंजाब केंद्र सरकार से कई उम्मीदें रखता है, जिसे पूरा किया जाना चाहिए।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने जैसे मामलों पर भी चर्चा की है। जाखड़ ने बीते लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भी पार्टी हाईकमान के समक्ष अपने विचारों को रखा है।

प्रदेशाध्यक्ष जाखड़ की अध्यक्षता में हुए लोकसभा चुनाव में बेशक भाजपा एक भी सीट जीतने में नाकाम रही, लेकिन भाजपा का पंजाब में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। 2014 में पंजाब में भाजपा का वोटिंग प्रतिशत 8.70, 2019 में 9.63 और 2024 में 18.41 प्रतिशत बढ़ा है।

जाखड़ ने पार्टी हाईकमान से चर्चा के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। जाखड़ ने प्रदेश की दो से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में उनकी सलाह को नजरंदाज करने पर अपना पक्ष रखा है।

चंडीगढ़ भाजपा की बैठक में पहुंचे विजय रुपाणी लेकिन सुनील जाखड़ फिर गायब
पिछले कुछ दिनों से पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की चर्चा चल रही है। हालांकि उन्होंने खुद इस बारे में कोई बयान नहीं दिया पर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार इस खबर का खंडन किया जा रहा है। इसी बीच आज पंजाब भाजपा की अहम मीटिंग चंडीगढ़ में बुलाई गई है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब के इंचार्ज विजय रूपाणी पहुंचे हैं पर सुनील जाखड़ इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए।

विजय रूपाणी ने कहा है कि सुनील जाखड़ फिलहाल निजी काम से दिल्ली में हैं और वह इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि सुनील जाखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया है। उनके इस्तीफे की खबरें महज अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ हमारे संपर्क में हैं और वह 3-4 दिन बाद लौटेंगे। इसके बाद वह भविष्य में होने वाली मीटिंगों में जरूर हिस्सा लेंगे।

विजय रूपाणी ने कहा कि आज की मीटिंग पंचायत चुनाव और 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर है। इसके साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को पूरे देश से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

पंजाब भाजपा को बड़ा झटका, सुनील जाखड़ ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच और पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले प्रधान सुनील झाखड़ के इस्तीफे से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

सूत्रों अनुसार गुरुवार को पार्टी द्वारा चुनावों को लेकर रखी मीटिंग में भी वह नहीं पहुंचे थे। पता चला है कि जाखड़ रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होने जुलाई महीने से ही पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। बता दें कि एक साल पहले ही जाखड़ को भाजपा द्वारा इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

उधर, पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन नें इस खबर को निराधार और झूठा करार दिया है कि सुनील जाखड़ ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, कि जाखड़ भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं और अध्यक्ष के रूप में वह अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।यह विपक्षी दलों द्वारा फैलाया जा रहा कोरा झूठा प्रचार है।