सुनिश्चित – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 10 Apr 2017 05:56:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सुनिश्चित – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अभी अभी: सीएम योगी फिर से आये एक्शन में, रख दी ऐसी शर्त की हिल गया पूरा… https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%af/47100 Mon, 10 Apr 2017 05:56:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47100 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही सीएम आदित्यनाथ योगी एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं। ताजा मामले में उन्होंने घट रहे जल स्थर पर चिंता जाहिर करते हुए जल-संरक्षण की दिशा में अहम कदम उठाया। रविवार को उन्होंने इस मामले में एक्शन लेते हुए मकान का नक्शा पास कराने …]]>

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही सीएम आदित्यनाथ योगी एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं। ताजा मामले में उन्होंने घट रहे जल स्थर पर चिंता जाहिर करते हुए जल-संरक्षण की दिशा में अहम कदम उठाया। रविवार को उन्होंने इस मामले में एक्शन लेते हुए मकान का नक्शा पास कराने के लिये वर्षाजल संचयन प्रणाली (रेनवॉटर हार्वेस्टिंग) लगाना अनिवार्य कर दिया।अभी अभी: सीएम योगी फिर से आये एक्शन में, रख दी ऐसी शर्त की हिल गया पूरा...

योगी एक्शन मोड में…

मुख्यमंत्री ने शनिवार रात नगर विकास विभाग के कामकाज के प्रस्तुतीकरण के दौरान सूबे के घटते भूजल स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से भी जल की कमी को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि मकानों का नक्शा तभी पास होगा, जब उनमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग का इंतजाम हो। उल्लेखनीय है कि लखनऊ समेत विभिन्न विकास प्राधिकरणों में नक्शे पास कराने के लिये ऐसी व्यवस्था लागू है, लेकिन इसका सख्ती से पालन नहीं किया जाता।

अभी अभी: पीएम मोदी ने अपने एक फरमान से हिला दिया पूरा देश, जिसने काटी होगी मौज…

योगी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र के निवासियों को गर्मी के मौसम के साथ-साथ वर्षभर पेयजल मिलने में कोई कठिनाई ना हो। उन्होंने कहा कि जल निगम अपने कार्यकलापों में सुधार लाते हुए सभी योजनाओं को भलीभांति पूरा करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी स्थानों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर हैण्डपम्पों, नलकूपों को ‘रिबोर’ कराया जाए।

योगी ने आगरा में स्थापित की जा रही आगरा जल सम्पूर्ति (गंगा जल) परियोजना के तहत मथुरा-वृन्दावन को भी जोड़ने के निर्देश दिये और कहा कि इस योजना को हर हाल में मार्च 2018 तक पूरा किया जाए। योगी ने जल निगम के कार्यां पर असन्तोष व्यक्त करते हुए कार्य पद्धति तथा संस्कृति में अत्यधिक सुधार की आवश्यकता जतायी। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग के तहत कराये जाने वाली विभिन्न प्रकार के कार्यां को ई-निविदा के माध्यम से कराने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि 100 दिन के अन्दर नगरों में पूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चलायी जा रही जलापूर्ति योजनाओं को जल्द से जल्द मुकम्मल करने के निर्देश दिये, ताकि लोगों को पेयजल की उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित की जा सके।

]]>
सीरिया: दिल दहला देने वाली है जीवित बचे लोगों की आपबीती https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80/47053 Sun, 09 Apr 2017 11:43:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47053 दमिश्क। सीरिया के इदलिब में इस सप्ताह हुए घातक रासायनिक हमले में जीवित बचे लोगों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि पीडि़तों ने नींद के दौरान ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसका प्रभाव इतना अधिक था कि लोगों ने नींद में ही दम तोड़ दिया। वह कहते हैं कि गैस बमों को …]]>

दमिश्क। सीरिया के इदलिब में इस सप्ताह हुए घातक रासायनिक हमले में जीवित बचे लोगों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि पीडि़तों ने नींद के दौरान ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसका प्रभाव इतना अधिक था कि लोगों ने नींद में ही दम तोड़ दिया। वह कहते हैं कि गैस बमों को विमानों से गिराया गया।

अभी अभी: श्रीनगर में चल रही वोटिंग के बीच हुआ बड़ा आतंकी हमला, मची अफरातफरी

सीरिया: दिल दहला देने वाली है जीवित बचे लोगों की आपबीती

अब्दुल हामिद यूसुफ ने बताया कि इस हमले से वह गहरी नींद से एकदम से जाग गए। जब वह उठे तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह किसी तरह मशक्कत कर बिस्तर से उठे और यह सुनिश्चित करने लगे कि उनके नौ महीने के जुड़वां बच्चे जिंदा हैं या नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि, उनके बच्चों को किसी तरह की हानि नहीं हुई थी। उन्होंने बच्चों को अपनी पत्नी के पास छोड़ा और उन्हें घर में ही रहने को कहा। वह अपने माता-पिता का हालचाल जानने बाहर गए। उन्होंने देखा कि बाहर लोग लडख़ड़ाते हुए चल रहे हैं और सडक़ों पर यहां-वहां पड़े हैं।

यूसुफ और उनके परिवार के कई सदस्य इदलिब प्रांत के खान शेखौन के उत्तरी छोर पर रहते हैं जहां यह रासायनिक हमला हुआ। यूयुफ जब अपने माता-पिता के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके दोनों भाई मर चुके थे। वह डरकर अपने घर की ओर भागे।

यूसुफ ने बुधवार को बताया, “उनके भाइयों के मुंह से झाग निकल रहा था। मेरे बच्चे अहमद और आया और पत्नी सभी मर गए। मेरा पूर घर तबाह हो गया।” सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद पर रासयानिक हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र को नष्ट करना चाहते थे लेकिन इसके बजाए कई निर्दोष लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए।
सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका और ब्रिटेन ने रासायनिक हमले के लिए सीरिया सरकार को दोषी ठहराया है।

]]>