सुखबीर बादल – Live Halchal

अकाली दल का उम्मीदवार घोषित, जाने-माने वकील परुपकर सिंह घुमन को दिया टिकट
लुधियाना: सुखबीर बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और लुधियाना के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ क्षेत्र के सभी मौजूदा और पूर्व नगर पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद घुमन का नाम अनाउंस किया।

शिरोमणि अकाली दल ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर परुपकर सिंह घुमन को उम्मीदवार घोषित किया है। घुमन एक जाने-माने वकील और लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।

सुखबीर बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और लुधियाना के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ क्षेत्र के सभी मौजूदा और पूर्व नगर पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद घुमन का नाम अनाउंस किया। पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सभी ने सर्वसम्मति से उनके नाम की सिफारिश की।

बादल ने पांच सदस्यीय अभियान समिति की भी घोषणा की जिसमें महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, हरीश राय ढांडा, प्रितपाल सिंह पाली और डॉ. दलजीत सिंह चीमा शामिल हैं, जो समन्वयक के तौर पर काम करेंगे।

सुखबीर बादल ने गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में की सेवा
सुखबीर बादल की सुरक्षा के मद्देनजर गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में पुलिस दल भी तैनात किया गया है। सुखबीर ने सुबह नौ बजे पहरेदार के रुप में सेवा प्रारंभ की और दस बजे तक ये सेवा निभाई।

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सुनाई गई धार्मिक सेवा के पांचवें पड़ाव के तहत सुखबीर बादल ने बुधवार को मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में दो दिवसीय सेवा प्रारंभ कर दी है।

इस दौरान वे हाथों में बरछा पकड़कर द्वारपाल बने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य द्वार पर पहरा देते नजर आए। वे गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में बर्तन साफ करने की सेवा भी करेंगे। सेवा के दौरान सुखबीर बादल ने नीला चोला पहना हुआ था और गले में गुरबाणी की तुक लिखी तख्ती लटकाई हुई है।

उधर, सुखबीर बादल की सुरक्षा के मद्देनजर गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में पुलिस दल भी तैनात किया गया है। सुखबीर ने सुबह नौ बजे पहरेदार के रुप में सेवा प्रारंभ की और दस बजे तक ये सेवा निभाई। इसके बाद वे कीर्तन श्रवण करेंगे और उस उपरांत लंगर हॉल में बर्तन साफ करने की सेवा निभाएंगे।

पंजाब: श्री दमदमा साहिब में सेवा करने पहुंचे सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को सरकार बचा रही है, जिसके लिए पुलिस की तरफ से उनको पूरी प्रोटक्शन दी जा रही है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल बठिंडा के श्री दमदमा साहिब में सेवा करने पहुंचे।

हमले की जांच आईपीएस प्रबोध कुमार को सौंपने की मांग
शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने डीजीपी गौरव यादव से अनुरोध किया कि स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल पर हुए कातिलाना हमले की जांच जिला स्तर के अधिकारियों से वापिस लें। मजीठिया ने कहा कि डीजीपी स्वयं या फिर स्पेशल डीजीपी प्रबोध कुमार को यह जांच सौंपे।

मजीठिया ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा कि लाॅरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में आईपीएस प्रबोध कुमार ने जिस तरह से निष्पक्ष रिपोर्ट सबमिट की है, उसे ध्यान में रखते हुए यह जांच भी उनसे कराई जानी चाहिए।

मजीठिया ने पुलिस अधीक्षक हरपाल सिंह रंधावा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की। आरोप लगाया कि मामले में उनकी भूमिका और लापरवाही की जांच की जानी चाहिए। मजीठिया ने आरोप लगाया कि अमृतसर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौजूदा सरकार को खुश करने में लगे हैं। मजीठिया ने कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि एक और हमलावर धर्म सिंह उर्फ बाबा धर्मा की भी सीसीटीवी फुटेज में पहचान हो गई है, जो खालिस्तान कमांडों फोर्स (केसीएफ) के सक्रिय सदस्य है। इसकी भी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

चौड़ा को बचा रही सरकार व पुलिस दे रही प्रोटेक्शन : चीमा
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को सरकार बचा रही है, जिसके लिए पुलिस की तरफ से उनको पूरी प्रोटक्शन दी जा रही है। मामले में दर्ज एफआईआर से यह साफ हो जाता है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि संगत में से आकर किसी ने हमला किया और आरोपी के साथ धक्का-मुक्की में गोली चल गई। जबकि वीडियो में साफ है कि आरोपी ने सरेआम कातिलाना हमला किया है।

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर ये क्या बोल पड़े रवनीत बिट्टू
श्री दरबार साहिब के बाहर सेवा करते हुए पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौड़ा को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है। रवनीत बिट्टू ने जोरदार शब्दों में कहा कि शिरोमणि अकाली दल को नारायण सिंह चौड़ा का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जत्थेदार साहिबों से अपील की कि वे अकाल तख्त साहिब के बगल में बने म्यूजियम में नारायण सिंह चौड़ा की तस्वीर लगाकर उन्हें सम्मानित करें।

यही नहीं रवनीत बिट्टू ने कहा कि जब सुखबीर सिंह बादल ने खुद बेअदबी की बात स्वीकार की तो नारायण सिंह चौड़ा ने भावुक होकर उन पर गोली चला दी, जो उनसे चूक गई और दीवार में जा लगी। बिट्टू ने कहा कि नारायण सिंह चौड़ा ‘राष्ट्र के रत्न’ हैं और उनके जैसे की तस्वीरें अकाल तख्त साहिब से जुड़े म्यूजियम में लगाई।

रवनीत बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा कि, जिस तरह बिक्रम सिंह मजीठिया ने बेअंत सिंह के हत्यारे को गले लगा चुके हैं, उसी तरह अब नारायण सिंह चौड़ा को भी गले लगाना चाहिए। नारायण सिंह चौधरी ने गुरु की भावना से सुखबीर पर गोली चलाई है, इसलिए उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाना चाहिए और यदि दर्ज भी है तो एसजीपीसी को मामले का सारा खर्च अदा कर चौधरी को बरी करवाना चाहिए।

इसी बीच बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह अकाली नेता राजोआना की बहन को जेल में लेकर जाते हैं, उसी तरह उन्हें नारायण सिंह चौड़ा के जेल में फल और अन्य सामान लेकर आने पर उनकी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग नारायण सिंह चौड़ा को जेल में पीटने के बाद पूछताछ की जा रही है।

इस हमले में कोई आतंकवाद या खालिस्तान एंगल नहीं है, सिर्फ बेअदबी के चलते गोली चलाई गई है। बिट्टू ने कहा कि एसजीपीसी और शिरोमणि अकाली दल को बंदी सिखों के बारे में जो भावना है, वही अब चौड़ा के बारे में रखनी चाहिए। अंत में बिट्टू ने कहा कि वह फायरिंग की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि गोली चलाने या कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। श्री दरबार साहिब के बाहर फायरिंग बहुत गलत है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

सुखबीर बादल आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब में कर रहे सेवा, सुरक्षा इंतजाम कड़े
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल आज से तख्त श्री केसगढ़ साहिब में सेवा निभा रहे हैं। सुखबीर को श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से धार्मिक सजा सुनाई गई है।
बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब में सेवा के दाैरान सुखबीर पर आतंकी हमले का प्रयास हुआ था। जिसे देखते हुए श्री आनंदपुर साहिब में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। यहां लगभग 400 पुलिस कर्मी ओर एसजीपीसी की टास्क फोर्स तैनात है। सुखबीर ने सुबह नाै बजे से सेवा शुरू की।

दो दिन श्री हरमंदिर साहिब में की थी सेवा
सुखबीर बादल ने इससे पहले दो दिन श्री हरमंदिर साहिब में सेवा की थी। सेवा के दूसरे दिन उन पर गोली चलाई गई लेकिन पुलिस ने तत्परता से आरोपी नारायण सिंह चाैड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। नारायण चाैड़ा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है। वह 1984 में पाकिस्तान गया था और आतंकवाद के शुरुआती चरण के दौरान पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मददगार रहा है। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। वह बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी है। नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है।

सुखबीर बादल पर हमले के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साज़िश नाकाम हो गई है। पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से मौके पर ही हमलावर को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की। मैं पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करता हूं। सुखबीर बादल पर हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इस घटना की जल्द जांच करके रिपोर्ट सौंपी जाए।