सुखपाल खैरा – Live Halchal

हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे सुखपाल खैरा
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कपूरथला में उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। याचिका लंबित रहते उन्होंने किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाने की भी अपील की है। याचिका पर जज ने सुनवाई से इन्कार करते हुए इसे मुख्य न्यायाधीश को रेफर कर दिया।

एनडीपीएस के मामले में सुखपाल खैरा को हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत मिलने के दिन ही उनके खिलाफ कपूरथला में एक और एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप हैं कि सुखपाल खैरा ने उनके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में गवाह को धमकाया और सबूतों को मिटाने का प्रयास किया है। खैरा ने उनके खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को बदले की भावना और राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। साथ ही उक्त एफआईआर को लेकर फैसला आने तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।

याचिका गुरुवार को सुनवाई के लिए जस्टिस विकास बहाल की कोर्ट में आई थी लेकिन उन्होंने सुनवाई करने से इन्कार कर दिया क्योंकि वे पहले एक मामले में खैरा के खिलाफ वकील रह चुके हैं। अब याचिका पुन: चीफ जस्टिस के पास जाएगी जहां से सुनवाई के लिए नई बेंच तय की जाएगी।

सुखपाल खैरा की दोनों जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
खैरा ने एनडीपीएस केस में जमानत मांगी है। इसके अलावा दूसरी याचिका में उन्होंने अंदेशा जताया है कि सरकार उन्हें किसी और मामले में फंसा सकती है इसलिए उनके खिलाफ कोई भी कारवाई करने से पहले सात दिन का नोटिस दिया जाए।

भुल्त्थ के कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की दोनों जमानत याचिका पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। खैरा ने एनडीपीएस केस में जमानत मांगी है। इसके अलावा दूसरी याचिका में उन्होंने अंदेशा जताया है कि सरकार उन्हें किसी और मामले में फंसा सकती है इसलिए उनके खिलाफ कोई भी कारवाई करने से पहले सात दिन का नोटिस दिया जाए। इस मामले को रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट पहले ही फैसला सुरक्षित रख चुका है।

सुखपाल खैरा ने अपनी याचिका में बताया कि 2015 में दर्ज एनडीपीएस के मामले में नियमित जमानत की मांग को लेकर उनकी याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इससे पहले हाईकोर्ट गिरफ्तारी व निचली अदालत द्वारा हिरासत बढ़ाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख चुका है। याची को आशंका है कि यदि उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिलती है तो कोई फर्जी मामला बनाकर याचिकाकर्ता के खिलाफ सरकार फिर से कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में सरकार को इस बारे में उचित निर्देश जारी किए जाएं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के दोनों पक्षों के बीच सुलह की उम्मीद हुई कम
आम आदमी पार्टी के दोनों गुटों के बीच अब सुलह की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। पार्टी द्वारा बागी सुखपाल खैरा गुट को विश्वास में लिए बगैर लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार घोषित करने के बाद समझौते के आसार और कम हो गए हैं। बागी खैरा गुट को पिछले दिनों मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश नेतृत्व को बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के निर्देश दिए थे।

खैरा गुट बातचीत के लिए पहले ही कमेटी बना चुका था। लेकिन उनका आरोप था कि पार्टी की ओर से कोई बातचीत नहीं कर रहा। जिसके बाद पार्टी ने भी इसके लिए कमेटी गठित कर दी थी। लेकिन दोनों कमेटियों के बीच हुई एकमात्र बैठक बेनतीजा रही। साथ ही नया विवाद भी खड़ा हो गया। उप नेता सरबजीत कौर माणुके ने आरोप लगा दिया कि बागी गुट ने मांग की है कि सुखपाल खैरा को प्रदेश प्रधान बनाया जाए। जिसके बाद दोनों गुटों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।

अभी यह विवाद निपटा नहीं था कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इसमें खैरा गुट को विश्वास में नहीं लिया गया। जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। खैरा गुट ने आठ नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। लेकिन पार्टी फिलहाल इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। पार्टी का एक बड़ा वर्ग बागी गुट समझौते के पक्ष में नहीं है। उन्हें लगता है कि खैरा गुट खुल कर पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कर सकता।

बागी गुट ने लोकसभा चुनाव में विरोध की चेतावनी दी है। लेकिन वे खुल कर विरोध भी नहीं कर सकेंगे। क्योंकि यह पार्टी विरोधी गतिविधि माना जाएगा और उसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता जा सकती है। खैरा गुट ने अलग फ्रंट बनाने का एलान किया है। लेकिन पार्टी के खिलाफ जाकर वह भी संभव नहीं है। इसलिए वे बागी गुट की शर्तों के आगे झुकने के मूड में नहीं हैं। उनकी यही कोशिश हैं कि किसी तरह सुखपाल खैरा और कंवर संधू को छोड़ कर बाकी छह विधायकों को पार्टी के साथ लाया जाए।