सीबीएसई – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 08 Jun 2026 10:44:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सीबीएसई – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सीबीएसई 12वीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया संपन्न, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%88-12%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/675031 Mon, 08 Jun 2026 10:44:44 +0000 https://livehalchal.com/?p=675031 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 02 जून से 07 जून 2026 तक चली इस प्रक्रिया में 1.6 लाख से अधिक छात्रों ने 3.8 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन किया। बोर्ड के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया …]]>

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 02 जून से 07 जून 2026 तक चली इस प्रक्रिया में 1.6 लाख से अधिक छात्रों ने 3.8 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन किया। बोर्ड के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की गई।

सरकारी तकनीकी एजेंसियों और विभिन्न आईआईटी संस्थानों की विशेषज्ञ टीमों की निगरानी में पोर्टल का संचालन हुआ। साइबर हमलों को रोकने के लिए समर्पित साइबर सुरक्षा टीमों ने लगातार निगरानी रखी। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि ‘रोल नंबर नॉट फाउंड’ संदेश उन छात्रों के लिए था, जिन्होंने पहले चरण में स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन नहीं किया था। बोर्ड के नियमों के अनुसार, केवल वही छात्र सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के अगले चरण के लिए पात्र थे, जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय का नोटिस
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कक्षा 12 की परीक्षा के डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित खामियों की जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र और सीबीएसई को नोटिस जारी किया है। एनएसयूआई द्वारा यह याचिका दायर की गई है। इसमें स्वतंत्र जांच, बेहतर सुरक्षा उपाय और दिशा-निर्देशों की मांग की गई है।

याचिका की मुख्य मांगें
याचिका में प्रभावित छात्रों के लिए मुआवजे की भी मांग की गई है। उच्च न्यायालय इस मामले की अगली सुनवाई 12 जून को करेगा। यह याचिका डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है।

]]>
री-इवैल्यूएशन के आखिरी दिन CBSE स्टूडेंट्स पोर्टल में गड़बड़ी https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/674974 Mon, 08 Jun 2026 05:42:58 +0000 https://livehalchal.com/?p=674974 सीबीएसई की 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन देशभर के कई छात्रों को भारी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पोर्टल पर तकनीकी खराबी के कारण कई छात्र आवेदन करने से चूक गए। वहीं, बोर्ड के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर और सपोर्ट चैनलों पर संपर्क करने की तमाम कोशिशें …]]>

सीबीएसई की 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन देशभर के कई छात्रों को भारी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पोर्टल पर तकनीकी खराबी के कारण कई छात्र आवेदन करने से चूक गए। वहीं, बोर्ड के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर और सपोर्ट चैनलों पर संपर्क करने की तमाम कोशिशें भी नाकाम रहीं।

रविवार को जैसे-जैसे आवेदन की डेडलाइन करीब आई, सोशल मीडिया पर छात्रों की शिकायतों की बाढ़ आ गई। छात्रों का कहना है कि उन्हें लगातार लॉगिन में विफलता, रोल नंबर नॉट फाउंड का एरर, पेमेंट फेल होने, कैप्चा संबंधी दिक्कतें और वेबसाइट के काम न करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

एक्स पर सीबीएसई को टैग करते हुए एक छात्र ने लिखा कि मैं री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन नहीं कर सका क्योंकि सही रोल नंबर डालने के बावजूद पोर्टल पर रोल नंबर नॉट फाउंड दिखा रहा था। इस तकनीकी समस्या के कारण मैं डेडलाइन से पहले अपना अनुरोध जमा नहीं कर सकता।

नई दिल्ली के छात्र प्रतीक सज्जन ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि मैं साइट पर लॉगिन करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नहीं हो पाया। मैंने सभी डिटेल्स सही भरी थीं, फिर भी मैं आगे नहीं बढ़ सका और पोर्टल बंद हो गया।

हेल्पलाइन और ईमेल से भी नहीं मिला जवाब

छात्रों की परेशानी तब और बढ़ गई जब उन्हें बोर्ड के आधिकारिक सपोर्ट सिस्टम से कोई मदद नहीं मिली। छात्रों के अनुसार, सीबीएसई हेल्पलाइन पर किए गए कॉल या तो किसी ने उठाए नहीं या फिर नंबर लगातार व्यस्त बताता रहा। पिछले तीन-चार दिनों से उनके ईमेल का भी कोई जवाब नहीं दिया गया है।

भोपाल की तनिष्का राठी ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “उनकी हेल्पलाइन जवाब नहीं दे रही थी, ईमेल का कोई उत्तर नहीं मिल रहा था और पोर्टल काम नहीं कर रहा था। ऐसे में छात्र डेडलाइन से पहले आवेदन कैसे जमा करें?”

फिजिक्स की मार्किंग को लेकर सबसे ज्यादा रोष

विज्ञान विषयों, विशेषकर फिजिक्स की स्कैन्ड कॉपियों में कथित गड़बड़ी मिलने के बाद छात्र पहले से ही काफी नाराज थे। इस नई तकनीकी परेशानी ने उनके गुस्से को और भड़का दिया है। कई छात्र कॉपियां देखने के बाद मार्किंग में खामियों का आरोप लगा रहे हैं और ग्रेस मार्क्स देने की मांग कर रहे हैं।

बेंगलुरु की छात्रा आकांक्षा शर्मा ने कहा, “हम कोई अनुचित मांग नहीं कर रहे हैं। हमने बस फिजिक्स में ग्रेस मार्क्स देने का अनुरोध किया है, क्योंकि कई सही उत्तरों के लिए भी उचित अंक नहीं दिए गए हैं।”

एडमिशन पर मंडरा रहा खतरा

पोर्टल की धीमी प्रक्रिया और देरी के कारण छात्रों को कॉलेज एडमिशन और अपने करियर को लेकर भी चिंता सता रही है। पुणे के अनिकेत महाजन ने बताया कि आवेदन जमा किए हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन स्टेटस अभी भी अंडर रिव्यू दिखा रहा है। इससे मेरे आगे के आवेदन प्रभावित हो रहे हैं और सीबीएसई की तरफ से कोई स्पष्टता नहीं है।

सोलापुर के विशाल मोरे ने दूर-दराज के इलाकों की कनेक्टिविटी समस्या को उजागर करते हुए कहा कि साइट ठीक से काम नहीं कर रही है और मैं एक ऐसे इलाके में रहता हूं जहां नेटवर्क की समस्या पहले से ही है। मैंने बोर्ड से डेडलाइन बढ़ाने का अनुरोध किया है क्योंकि तकनीकी खामियों की वजह से छात्र अपना मौका खो रहे हैं।

डेडलाइन बढ़ाने की उठी मांग

रविवार शाम तक सोशल मीडिया पर एक और एक्सटेंशन की मांग तेज हो गई। कई छात्रों ने स्क्रीनशॉट शेयर कर एरर मैसेज दिखाए और सवाल उठाया कि बोर्ड द्वारा पहले दी गई मोहलत के बावजूद पोर्टल में अब तक सुधार क्यों नहीं हुआ। छात्रों का तर्क है कि अगर अहम वक्त पर वेबसाइट ही काम न करे, तो अतिरिक्त समय देने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

छात्रों ने सीबीएसई से आग्रह किया है कि या तो पोर्टल को कुछ और दिनों के लिए खुला रखा जाए या फिर जिन उम्मीदवारों का आवेदन तकनीकी विफलता के कारण छूट गया है, उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

हालांकि, सीबीएसई ने छात्रों को आधी रात की डेडलाइन से पहले आवेदन पूरा करने का रिमाइंडर जारी किया था, लेकिन पीड़ित छात्रों का साफ कहना है कि समस्या डेडलाइन की जानकारी न होने की नहीं, बल्कि सिस्टम के एक्सेस न हो पाने की है।

]]>
सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल में कई खामियां, सिस्टम में सेंधमारी आसान https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%93%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae/674719 Fri, 05 Jun 2026 06:40:41 +0000 https://livehalchal.com/?p=674719  12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत की तरफ से सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (ओएसएम) और उसकी टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ियों को उजागर किए जाने के बाद अब एक एथिकल हैकर ने भी इसके सिस्टम में खामियों के बारे में बताया है। 22 वर्षीय बीटेक छात्र और एथिकल हैकर तीर्थ परमार ने दावा किया है कि …]]>

 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत की तरफ से सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (ओएसएम) और उसकी टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ियों को उजागर किए जाने के बाद अब एक एथिकल हैकर ने भी इसके सिस्टम में खामियों के बारे में बताया है।

22 वर्षीय बीटेक छात्र और एथिकल हैकर तीर्थ परमार ने दावा किया है कि सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल में कई खामियां हैं और इसमें सेंधमारी आसान है। सिस्टम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।

परमार ने एएनआई से बातचीत में दावा किया कि सीबीएसई ने सुरक्षा ऑडिट को छोड़ दिया, जिससे पोर्टल में कई महत्वपूर्ण बग रह गए, जिनके माध्यम से इसे हैक किया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि यह बहुत हैरानी की बात थी, क्योंकि मुझे इतने ज्यादा गंभीर बग की उम्मीद नहीं थी। सिस्टम में प्रवेश करना आसान था। केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध उन फाइलों को डाउनलोड कर लेना था, जिनमें डेटाबेस और पासवर्ड मौजूद थे। इसलिए सिस्टम तक पहुंच बनाने के लिए दो तरीके थे।

आगे कहा कि पहला यूआरएल का अंदाजा लगाया जाए, फाइलों को डाउनलोड किया जाए और इस तरीके से डेटाबेस की यूजर आइडी को हासिल करके सर्वर से जुड़ा जा सकता था। इस तरीके से छात्रों के संवेदनशील रिकार्ड और कापियों तक पहुंच बनाई जा सकती थी। दूसरा तरीका कई बग थे, जिनके उपयोग से मैंने पहुंच बनाई और अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

परमार ने बताया कि उन्होंने पोर्टल में खामियों को लेकर सीबीएसई से संपर्क किया, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

]]>
निजी छात्रों के लिए 10वीं-12वीं की पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-10%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-12%e0%a4%b5%e0%a5%80/631560 Tue, 09 Sep 2025 09:56:28 +0000 https://livehalchal.com/?p=631560 सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है, जबकि लेट फीस के साथ 11 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। CBSE Private Students Registration 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू …]]>

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है, जबकि लेट फीस के साथ 11 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।

CBSE Private Students Registration 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नियमित स्कूल जाने वाले छात्रों की एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट) पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के बाद अब बोर्ड 10वीं व 12वीं के निजी छात्रों के लिए पंजीकरण शुरू करने जा रहा है।

इन प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।पंजीकरण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कराया जा सकता है। प्राइवेट छात्र ऑनलाइन फॉर्म www.cbse. nic.in के माध्यम से भर सकते हैं। इस संबंध में बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को फॉर्म भरने के लिए 30 सितंबर तक पांच विषयों के लिए 1600 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

इतना जमा करना होग शुल्क
वहीं, यदि कोई एक विषय की परीक्षा देना चाहता है तो 320 रुपये का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने के लिए भी प्रति विषय 320 का भुगतान करना होगा। प्रैक्टिकल फीस के लिए 12वीं के छात्रों को प्रति प्रैक्टिकल 160 रुपये शुल्क चुकाना होगा। 30 सितंबर तक आवेदन नहीं कर सके प्राइवेट छात्र लेट फीस के साथ तीन अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। लेट फीस के रूप में छात्रों को 2000 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण करते समय जिस परीक्षा सेंटर का चयन किया जाएगा, उसी के आधार पर उसे आवंटन किया जाएगा।

किन छात्रों को मिलेगा मौका?
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म व फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही करना है। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद छात्र आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐेसे छात्र जो बोर्ड परीक्षा 2020, 2021, 2022, 2023, 2024, और 2025 में फेल हुए थे वे छात्र आवेदन करके वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

मुख्य और सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024-25 मुख्य और सप्लीमेंट्री एग्जाम में कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। 2024-25 में जो छात्र फेल हुए या उन्हें एसेंशियल रिपीट वाली श्रेणी में रखा गया है। वे भी आवेदन कर सकते हैं।

]]>
सीबीएसई ने सीधे प्रवेश और विषय में बदलाव की अंतिम तिथि की जारी https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a7%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%94%e0%a4%b0/629758 Sat, 30 Aug 2025 09:32:29 +0000 https://livehalchal.com/?p=629758 केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए सीधे प्रवेश करने और विषय में बदलाव की तिथि की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीधे प्रवेश या विषय में बदलाव के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से आवेदन …]]>

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए सीधे प्रवेश करने और विषय में बदलाव की तिथि की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीधे प्रवेश या विषय में बदलाव के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें, अन्यथा देरी होने पर सीबीएसई की ओर से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

2 सितंबर तक कम्पाइल करके भेजना होगा
सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना के तहत सभी स्कूलों को छात्रों के रिकॉर्ड तैयार करके सभी दस्तावेजों की सूची को 02 सितंबर, 2025 तक कम्पाइल करके रीजनल ऑफिस भेजना होगा। जिसके बाद रीजनल ऑफिस भेजे गए सभी दस्तावेजों की सूची के संबंध में अंतिम रूप से 15 सितंबर, 2025 तक अपनी स्वीकृति देगा।

31 अगस्त के बाद किसे मिलेगा प्रवेश
सीबीएसई की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर किसी छात्र के अभिभावक सरकारी नौकरी में ट्रांसफर होते हैं, तो स्कूल द्वारा उस छात्र की जानकारी 31 अगस्त के दो दिन बाद भी भेजी जा सकती है।

जरूरी दिशा निर्देश
जो छात्र सीधे प्रवेश या विषय में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं, उनके पास आवेदन जमा करने के लिए बहुत ही कम समय है। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय तिथि से पहले सीधे प्रवेश या विषय में बदलाव के लिए आवेदन पूरा कर लें। साथ ही स्कूल में जमा किए गए दस्तावेजों की एक कॉपी अपने पास भी रखें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

]]>