सीडीएस परीक्षा के लिए इन उम्मीदवारों के निरस्त हुए आवेदन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 28 Jan 2022 10:03:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सीडीएस परीक्षा के लिए इन उम्मीदवारों के निरस्त हुए आवेदन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सीडीएस परीक्षा के लिए इन उम्मीदवारों के निरस्त हुए आवेदन, आयोग ने दिया एक और मौका https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%89/473474 Fri, 28 Jan 2022 10:02:07 +0000 https://livehalchal.com/?p=473474 यदि आपने यूपीएससी सीडीएस (1) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा (1) 2022 के लिए आवेदन किये ऐसे उम्मीदवारों की सूची जारी है जिनके आवेदन निरस्त कर गये हैं। आयोग द्वारा 27 जनवरी 2022 को जारी नोटिस …]]>

यदि आपने यूपीएससी सीडीएस (1) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा (1) 2022 के लिए आवेदन किये ऐसे उम्मीदवारों की सूची जारी है जिनके आवेदन निरस्त कर गये हैं। आयोग द्वारा 27 जनवरी 2022 को जारी नोटिस के अनुसार, इन उम्मीदवारों को आवेदन को शुल्क भुगतान न किए जाने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे में यूपीएससी सीडीएस परीक्षा (1) 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवार अपना नाम और पंजीकरण संख्या आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से जारी सूची में देख सकते हैं।

आयोग ने दिया एक और मौका

हालांकि, यूपीएससी ने सीडीए परीक्षा (1) 2022 के लिए आवेदन निरस्त हुए उम्मीदवारों को एक और मौका देने की घोषणा की है। आयोग के नोटिस के मुताबिक सीडीएस परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किए जिन उम्मीदवारों के नाम और पंजीकरण संख्या सूची में दी गई है, वे शुल्क भुगतान के साक्ष्य स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर 10 दिनों के भीतर यानि 6 फरवरी 2022 तक जमा करा सकते हैं – टीके दास, अवर सचिव (सीडीएस), संघ लोक सेवा आयोग, कमरा संख्या 414-ए, आयोग सचिवालय भवन, धौलपुर हाउस, शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली – 110069।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि उन्होंने बैंक में नगद जमा करके शुल्क भुगतान किया है तो उन्हें भुगतान पर्ची (मूल प्रति) को साक्ष्य के तौर पर भेजना होगा। यदि उन्होंने ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते से भुगतान किया है तो उसकी कॉपी साक्ष्य के तौर पर जमा करानी होगी।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली यूपीसीएससी सीडीएस परीक्षा के 2022 के पहले संस्करण के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर 2021 को शुरू हुई और आवेदन की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2022 निर्धारित थी।

]]>