सीटी स्कैन मशीन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 05 Aug 2024 05:05:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सीटी स्कैन मशीन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ऋषिकेश में सवा 7 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन से जगी बेहतर इलाज की उम्मीद https://livehalchal.com/uk-503/573899 Mon, 05 Aug 2024 05:01:55 +0000 https://livehalchal.com/?p=573899 उत्तराखंड के ऋषिकेश व पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को अब ऋषिकेश में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इसमें मरीजों के लिए चिकित्सालय में 7 करोड़ 19 लाख 44000 की लागत से एडवांस सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। वहीं …]]>

उत्तराखंड के ऋषिकेश व पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को अब ऋषिकेश में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इसमें मरीजों के लिए चिकित्सालय में 7 करोड़ 19 लाख 44000 की लागत से एडवांस सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। वहीं मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए किसी दूसरे अस्पताल में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

दरअसल, एसपीएस ऋषिकेश में सीटी स्कैन मशीन लगने से लोगों बेहतर इलाज में मदद मिल सकेगी। साथ ही लोगों को कम खर्चे में सीटी स्कैन की सुविधा मिल पाएगी। क्षेत्र में एम्स व प्राइवेट अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीन है लेकिन एम्स में भारी भीड़ होने के चलते सीटी स्कैन करवाने के लिए महीने भर का इंतजार करना पड़ता है। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में सीटी स्कैन के चार्ज भी बहुत अधिक हैं।

वहीं क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश चारधाम यात्रा का मुख्य द्वार होने के साथ ही कांवड़ यात्रा व पर्यटकों के लिए मुख्य स्थल है। यात्रियों के साथ कोई घटना होने पर उनको एसपीएस ऋषिकेश में ही बेहतर इलाज मिल पाएगा।

प्रेमचंद अग्रवाल ने आगे कहा कि अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट और दो टेक्नीशियन तैनात होंगे। इसके अतिरिक्त अस्पताल में चार सर्जन के पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी तैनाती जल्द होगी।

]]>