सीएम सम्राट चौधरी – Live Halchal

बिहार सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ना है: सीएम सम्राट चौधरी
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ना है, साथ ही उनके आर्थिक सशक्तीकरण, उच्च शिक्षा और सुरक्षा के लिए अवसर बढ़ाना है।

यहां बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि महिलाएं राज्य के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक जीवन में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘जीविका’ और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ जैसे कार्यक्रम महिलाओं को सिलाई, मुर्गी पालन, बकरी पालन और अन्य आर्थिक गतिविधियों में अवसर प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”सरकार का लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ना है।” उन्होंने कहा कि ‘बालिका पीएचडी फेलोशिप’ कार्यक्रम के तहत, 1,000 छात्राओं को उच्च शिक्षा और शोध के लिए हर महीने 10,000 रुपये मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं के लिए एक समर्पित विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार ‘पुलिस दीदी’ पहल शुरू करने वाला और छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने वाला पहला राज्य है।

राखी पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, बिहार में महिला विश्वविद्यालय बनेगा
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की बहनों और बेटियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए महिला विश्वविद्यालय के निर्माण और करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की घोषणा की है। यह महिला विश्वविद्यालय भी अपने आप में खास होगा।

बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर देने के लिए एक महिला विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में प्राध्यापक से लेकर कुलपति और अन्य सभी पदों की जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय बिहार की बेटियों के सपनों को नया आकाश देगा। यहां शिक्षा के साथ नेतृत्व, कौशल के साथ आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जाएगा।

10 लाख जीविका दीदियों के घर लगेंगे सोलर पैनल
दूसरी घोषणा में मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार की करीब 10 लाख जीविका दीदियों के परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जोड़ने का संकल्प लिया। इसके तहत जीविका दीदियों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस कि इस पहल से जीविका दीदियों के परिवारों का बिजली खर्च शून्य करने में मदद मिलेगी। साथ ही सौर ऊर्जा के जरिए अतिरिक्त आय के नए अवसर भी पैदा होंगे।

बिहार में महिलाओं को अब तक क्या मिल रहा?
बिहार में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी और पंचायती राज व स्थानीय निकायों (पंचायतों और नगर निगमों) में 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा महिला रोजगार योजना, बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना, मुख्यमंत्री बालिका PhD फेलोशिप, पोशाक और साइकिल योजनाएं, प्रतियोगिता परीक्षा प्रोत्साहन, पिंक टॉयलेट, पिंक बस, खास मौके पर निःशुल्क बस यात्रा की भी व्यवस्था बिहार सरकार ने कर रखी है।

पटना में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोमवार को पटना में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 10:30 बजे जेपी गोलंबर से हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी यात्रा में शामिल हुए और हाथ में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चले। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री दिलीप जायसवाल और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। गांधी मैदान पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री का काफिला गेट नंबर 12 से अंदर गया।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार में हमलोग तिरंगा यात्रा मना रहे हैं। 10 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकलेगी। हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर हमारे देश को आजादी दिलाई और एक लोकतांत्रिक देश हमें दिया, मैं उन्हें नमन करता हूं। यह तिरंगा हमारे लिए एकता, अखंडता और जीवन-मरण का प्रतीक है। लाखों सैनिक इस तिरंगा की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने का काम करते हैं। यह तिरंगा साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह हमारी समृद्धि का प्रतीक है।

सरकार ने कानून बनाने का काम किया था
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज सबसे बड़ा महोत्सव हमलोगों इस तिरंगा यात्रा के जरिए हमलोग मना रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील मैं सभी बिहारवासियों से करता हूं। प्रखंड, जिला और राज्यस्तर पर तिरंगा यात्रा निकलेगी। सीएम ने कहा कि आपने देखा पिछले दिनों, ‘वंदे मातरम’ और जो राष्ट्रीय गीत हमारे हैं, इसको भी जो लोग अपमानित करने का काम करते थे, चाहे वह ‘वंदे मातरम’ हो, ‘जन गण मन’ हो, इनको जो अपमानित करते थे, उसको भी दंडित करने के लिए सरकार ने कानून बनाने का काम किया था। इसलिए अब हमारे लिए इस तिरंगा को और तिरंगा के प्रतीक को और तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मैं पूरे बिहारवासियों से आग्रह करना चाहता हूँ। तमाम लोग पंचायतों में इस तरफ के कार्यक्रम कर रहे हैं, नगर निकाय में इस कार्यक्रम को किया जा रहा है और यहां के बाद जिला स्तर पर भी इसी तरह के कार्यक्रम करके वहाँ भी यात्रा करने का काम किया जाएगा।

10 से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा यात्रा अभियान
बिहार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से 10 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत पटना से हुई है। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों और प्रखंडों में भी कार्यक्रम होंगे। विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के अनुसार, तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए सरकार ने 6.12 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई है। राज्य के 534 प्रखंडों और 38 जिलों को कार्यक्रम के लिए एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं, जबकि राज्यस्तरीय आयोजन के लिए 25 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस
मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि नई पीढ़ी को देश की आजादी के इतिहास के साथ वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और हिंसा के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ। युवाओं को उस दौर की परिस्थितियों और लोगों की पीड़ा से अवगत कराना जरूरी है। मंत्री ने बिहार के लोगों से तिरंगा यात्रा और इससे जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

डाकबंगला से जेपी गोलंबर तक सामान्य वाहनों की नो-एंट्री
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कारकेड को देखते हुए डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर तक का रास्ता आरक्षित रहा। इस दौरान सामान्य वाहनों को इस मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं मिली। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ा। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान में की गई। आम लोगों के प्रवेश के लिए गेट नंबर 1 और 13 निर्धारित किए गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रवेश के लिए गेट नंबर 12 आरक्षित किया गया था।

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर से मिली हार के बाद आज भाजपा दफ्तर में समीक्षा बैठक चल रही है। इसमें सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हुए हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। वह पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल हुए हैं। इसमें उपचुनाव के परिणाम और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे। इसमें पटना के सभी भाजपा विधायकों को भी बुलाया गया है।

राजनीतक सूत्रों के अनुसार, बैठक में बांकीपुर उपचुनाव में हार के कारणों का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी मंथन होने की संभावना है।

सीएम सम्राट चौधरी ने शराब पर स्वीकार किया जमीनी सच
बिहार में शराबबंदी को 10 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने किसका बड़ा सच स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शराब के बिहार, झारखंड और यूपी में खपत को लेकर बड़ी बात कही है।

पटना के लोक भवन में नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर कहा कि आजकल बिहार के लोग अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों पर अधिक जाते हैं, जहां शराबबंदी लागू नहीं है, और कुछ लोग पूजा के बहाने वहां शराब का सेवन भी करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद कुछ लोग छिपकर शराब पीते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून से राज्य के लोगों को व्यापक लाभ मिला है और सरकार इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जानिए सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं जानता हूं कि आजकल बिहार के लोग ज़्यादा पूजा-पाठ के लिए देवघर, बनारस और कुशीनगर जाते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि बिहार की स्थिति बदली है। हम जब विधायक के तौर पर जनता के बीच गाँवों में जाते थे, तब एक अनुभव होता था। गांव में लोगों से मिलने के बाद जब लौटने लगते थे, तो कोई व्यक्ति, जो शराब के नशे में होता था, पूछता था, ‘विधायक जी, आप कब आए? आप तो कभी दिखते ही नहीं।’ जबकि हम डेढ़ घंटे से उसी गांव में मौजूद रहते थे। शराब के नशे के कारण उसे इसका एहसास ही नहीं होता था।

‘चोरी छिपे लोग शराब पीते होंगे’
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बिहार के किसी भी कोने में चले जाइए, चोरी-छिपे कुछ लोग शराब पीते होंगे, इसमें दो राय नहीं है। लेकिन किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराबबंदी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह कानून किस तरह जनता को लाभ पहुंचा चा रहा है, इसे देखा जा सकता है।