सीएम रेखा – Live Halchal

बंगाल जीत के बाद भाजपा दिल्ली में सक्रिय, सीआर पार्क पहुंचे अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम रेखा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को सीआर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं।

पश्चिम बंगाल में मिली चुनावी जीत के बाद भाजपा ने दिल्ली में बंगाली समाज के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को सीआर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं।

सीआर पार्क को राजधानी में बंगाली समुदाय का प्रमुख केंद्र माना जाता है, वहां आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए। नितिन नबीन ने लोगों से संवाद करते हुए पार्टी के प्रति समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मां काली और मां कामाख्या की कृपा से मिली यह सफलता भाजपा को आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां काली के चरणों में शीश नवाने के बाद इस जीत को भारतीय राजनीति का निर्णायक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को व्यापक समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक यह जनादेश जनता तुष्टिकरण की राजनीति को नकारने का संकेत है। रेखा गुप्ता ने बंगाल की महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि माताओं-बहनों ने भय और आतंक के माहौल को ठुकराकर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक शिखा रॉय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संकल्प ध्वनिमत से पारित, सीएम रेखा ने किया ‘रण’ का एलान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से प्रस्तुत इस संकल्प पर सदन में विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने विपक्षी दलों पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया, जबकि कुछ समय के लिए सदन में मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाए।

विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण संकल्प पारित किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से प्रस्तुत इस संकल्प पर सदन में विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने विपक्षी दलों पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया, जबकि कुछ समय के लिए सदन में मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा की नीयत पर सवाल उठाए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला आरक्षण के मुद्दे को देश की आधी आबादी के अधिकार और सम्मान से जुड़ा बताते हुए कहा कि यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी का प्रश्न है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि अब अधिकारों के लिए स्वयं खड़े होने का समय है।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘’अब याचना नहीं, रण होगा, महासंग्राम भीषण होगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक प्रयास किया, लेकिन विपक्षी दलों ने तकनीकी बहानों और राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे आगे बढ़ने से रोका।

मुख्यमंत्री ने 16, 17 और 18 अप्रैल को हुए घटनाक्रम को भारतीय लोकतंत्र का दुखद अध्याय बताते हुए कहा कि देशभर की महिलाएं उम्मीद लगाए बैठी थीं कि दशकों पुराना इंतजार खत्म होगा, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों में सात बार महिला आरक्षण विधेयक संसद में आया, पर हर बार बाधाएं खड़ी की गईं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को संविधान ने समान अधिकार दिए, लेकिन राजनीतिक अवसर नहीं मिले। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर “तकनीकी राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि परिसीमन, सीटों की संख्या और क्षेत्रीय संतुलन जैसे मुद्दों को बहाने के रूप में इस्तेमाल किया गया।

वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘सत्याग्रह’ जैसे पवित्र शब्द का इस्तेमाल न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्वयं को कानून से ऊपर मानते हैं और न्यायिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को कमजोर करते हैं।

उपराज्यपाल संधू, सीएम रेखा मानसून की तैयारियों की समीक्षा के लिए वासुदेव घाट पहुंचे
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यमुना तट पर स्थित वासुदेव घाट का दौरा किया और सरकार द्वारा की गई ग्रीष्म और मानसून संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरे के दौरान संधू ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा की है कि संपूर्ण मंत्रिमंडल इसमें शामिल होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है, जिससे पानी से जुड़ी चुनौतियां सामने आएंगी और उसके बाद मानसून आएगा जिससे स्वच्छता जैसी समस्याएं पैदा होंगी। उन्होंने कहा, “आप सभी उन चुनौतियों से अवगत हैं जिनका सामना दिल्ली करती है। यह संपूर्ण प्रशासन के समग्र दृष्टिकोण का एक उदाहरण है। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री और मैंने इस बात पर चर्चा की है कि संपूर्ण मंत्रिमंडल और हमारा पूरा प्रशासन इसमें शामिल होगा।”

दुर्गा अष्टमी पर दिल्ली सरकार का बेटियों को उपहार, सीएम रेखा ने 1100 छात्राओं को बांटी साइकिल
दुर्गा अष्टमी के मौके पर दिल्ली सरकार ने बेटियों को उपहार स्वरूप साइकिल बांटने की शुरुआत कर दी। शालीमार बाग में 1100 छात्राओं को साइकिल देकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संकेत दिया कि अब पढ़ाई में दूरी रुकावट नहीं बनेगी। योजना के तहत इस साल करीब 1.30 लाख छात्राओं को साइकिल देने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय में छात्राओं को साइकिलें बांटी। ये सभी छात्राएं इस साल 10वीं कक्षा में पहुंची हैं। साइकिल मिलते ही कई छात्राएं भावुक हो गईं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। मुख्यमंत्री ने बेटियों को देवी स्वरूप बताते हुए कहा कि नवरात्र सिर्फ पूजा का समय नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लेने का पर्व है। उन्होंने सभी को नवरात्र और दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जय माता दी के नारों से माहौल उत्साह से भर गया।

पढ़ाई में दूरी अब नहीं बनेगी बाधा ःमुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं से बातचीत में सामने आया कि स्कूल आने-जाने में दिक्कत की वजह से कई बार पढ़ाई प्रभावित होती है। यही नहीं कुछ बच्चियों को पढ़ाई भी छोड़नी पड़ती है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया कि हर साल 9वीं कक्षा में आने वाली सभी छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी। इस साल करीब 1.30 लाख छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, 10वीं में पहुंच चुकी छात्राओं को उन्होंने अपनी ओर से साइकिल भेंट की है। उन्होंने छात्राओं से कहा, साइकिल चलानी आती है या नहीं, ये भी सीख लेना। अब पढ़ाई अपने दम पर पूरी करनी है।

लखपति बिटिया से भविष्य होगा मजबूत
मुख्यमंत्री ने हाल ही में पेश बजट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने बेटियों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने लखपति बिटिया योजना का जिक्र करते हुए बताया कि अब दिल्ली में जन्म लेने वाली हर बेटी के खाते में जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक मदद दी जाएगी। पहली, छठी, नौवीं, बारहवीं और कॉलेज के हर साल सरकार सीधे खाते में पैसे जमा करेगी। ग्रेजुएशन तक हर बेटी को करीब 1.25 लाख रुपये की सहायता मिलेगी, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके।

विरोधियों पर निशाना
मुख्यमंत्री ने साइकिल योजना को लेकर की जा रही राजनीतिक टिप्पणियों पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए बनाई गई योजना पर आपत्तिजनक बयान देना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा, हमारी बेटियां देवी हैं, उनके भविष्य को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

महिलाओं के लिए पिंक ऑटो योजना
महिलाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री ने पिंक ऑटो योजना की भी घोषणा की। इसके तहत 1000 महिलाओं को उनके नाम पर ऑटो परमिट दिए जाएंगे। ये ऑटो महिलाएं खुद चलाएंगी, जिससे उन्हें रोजगार और सम्मान दोनों मिलेगा।

आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें डरना नहीं है, बल्कि परिस्थितियों का सामना करना सीखना है। उन्होंने अपने पिता की सीख का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियां मजबूत बनें और अपने हक के लिए खड़ी हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेती है और हर बेटी को आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाएगा।

नवजात बच्चों के लिए मुफ्त जांच
सीएम ने कहा, उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी पहल की है। दिल्ली में जन्म लेने वाले हर नवजात का 56 तरह के जेनेटिक डिसऑर्डर की जांच वाला ब्लड टेस्ट मुफ्त किया जाएगा। यह महंगा टेस्ट सरकार की तरफ से पूरी तरह निशुल्क होगा, ताकि बीमारियों का समय पर पता लग सके।

छात्राओं के बीच पहुंचीं और किया सीधा संवाद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छात्राओं के बीच पहुंचीं और उनसे सीधा संवाद किया। किसी छात्रा ने आईएएस बनने का सपना बताया, तो किसी ने कहा कि अब साइकिल मिलने से वह समय पर स्कूल पहुंच सकेगी। एक छात्रा ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी छात्रा ने कहा कि साइकिल मिलने से उसकी पढ़ाई अब और आसान हो जाएगी। सीएम ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करें। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

कांग्रेस ने साइकिल वितरण पर उठाए सवाल
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नेता डॉ. नरेश कुमार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से शुरू साइकिल वितरण कार्यक्रम पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे दिखावटी कदम बताते हुए कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है, लेकिन केवल साइकिल बांटने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के सरकारी स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी, शिक्षकों की भारी कमी और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी पहले मुफ्त सुविधाओं को रेवड़ी बताती थी, अब वही खुद उसी राह पर चल रही है। उनके मुताबिक, पिछले एक साल में सरकार एक भी नया स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय नहीं खोल पाई है, जिससे उसकी प्राथमिकताएं स्पष्ट होती हैं।

दिल्ली में भाजपा सरकार का एक साल पूरा, सीएम रेखा ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
इस मौके को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपलब्धि बताते हुए सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा कि यह एक साल केवल सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और जनता के विश्वास की यात्रा रहा है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की।

दिल्ली में भाजपा सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपलब्धि बताते हुए सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा कि यह एक साल केवल सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और जनता के विश्वास की यात्रा रहा है। अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कई बार भावुक भी नजर आईं। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की।

पीतमपुरा स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र ने उन्हें पहचान दी, वही आज उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अपने बचपन और छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए कहा कि त्रिनगर से पीतमपुरा आने वाली एक साधारण बच्ची ने कभी नहीं सोचा था कि उसे दिल्ली की सेवा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका रिश्ता जनता से पद के कारण नहीं, बल्कि विश्वास के कारण जुड़ा है। उन्होंने 2025 में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनने को जनता की आकांक्षाओं की जीत बताया।

पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड
एक साल का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि शालीमार बाग विधानसभा में करीब 250 करोड़ रुपये के विकास कार्य या तो पूरे हो चुके हैं या प्रगति पर हैं। इनमें डिस्ट्रिक्ट पार्क का पुनर्विकास, नए प्रवेश द्वार, फाउंटेन, शौचालय, फुटपाथ और अन्य जनसुविधाएं शामिल हैं। यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश हैं। मुनक नहर पर करीब 5000 करोड़ रुपये की प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क, नहर किनारे सौंदर्यीकरण और छठ घाट, आधुनिक ऑडिटोरियम, मॉडल स्कूल, नए कम्युनिटी हॉल, आयुर्वेदिक अस्पताल का विस्तार, उन्नत जच्चा-बच्चा केंद्र और नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी परियोजनाओं को उन्होंने आने वाले समय की जरूरत बताया।

पीएम मोदी मेरे मार्गदर्शक – सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और बाजारों में हो रहे सुधार से विकास जमीन पर दिख रहा है। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी शालीमार बाग उनके लिए परिवार की तरह है। जनता के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि ये यात्रा अभी जारी है और आने वाले दिनों में दिल्ली को और बेहतर बनाने का काम पूरी गति से आगे बढ़ेगा।

वर्षगांठ पर आप का हमला
दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार अपनी पहली वर्षगांठ को फर्जीवाड़ा दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले विधानसभा चुनाव में खुलेआम जूते-चप्पल, साड़ियां, सोने की चेन और नकद बांटकर चुनाव लूट लिया गया था।

पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि चुनाव के दौरान नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश वर्मा ने महिलाओं को 1100-1100 रुपये बांटे थे और पांच साल तक हर महीने पैसे देने का वादा किया गया, लेकिन सरकार बनने के बाद किसी को रकम नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस एनजीओ के जरिए यह पैसा बांटा गया, वह चुनाव के बाद गायब हो गई।

भारद्वाज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कथित फर्जीवाड़े से चुनाव जीतने का प्रयोग सबसे पहले दिल्ली में हुआ, लेकिन कांग्रेस चुप रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यही तरीका महाराष्ट्र और बिहार में अपनाया गया तो कांग्रेस ने विरोध किया, जबकि बंगाल में दोबारा चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र वहीं तक सीमित है, जहां वह खुद चुनाव लड़ती है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए भारद्वाज ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव तक आते-आते हजारों वोट काटे गए और नए वोट जोड़ने व हटाने के लिए अर्जियां दी गईं। आप ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर कई आरोप गिनाए।

दिल्ली की बदहाली के बीच जश्न मना रही सरकार : देवेंद्र यादव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बदहाल हालात, ध्वस्त इंफ्रास्ट्रक्चर और लगातार हो रही मौतों के बावजूद सरकार सत्ता में एक वर्ष पूरा होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है, जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि टूटी सड़कों, खुले नालों, गड्ढों, प्रदूषण और कूड़े के पहाड़ों से जूझ रही दिल्ली में पिछले एक साल में अलग-अलग हादसों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सिर्फ जनवरी में 807 लोग, जिनमें अधिकतर महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं, लापता हैं।

देवेंद्र यादव ने कहा कि राजधानी में हर दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार को न पीड़ित परिवारों की चिंता है न ही प्रशासनिक जवाबदेही की। उन्होंने जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से युवक कमल ध्यानी की मौत पर कहा कि ऐसी खतरनाक परिस्थितियां आज दिल्ली की लगभग हर सड़क और चौराहे पर मौजूद हैं। दिल्ली मेट्रो, जल बोर्ड, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी का खुदाई के बाद गड्ढों को बिना सुरक्षा के खुले छोड़ देना आम बात है।

उन्होंने राजधानी के कई इलाकों का हवाला देते हुए कहा कि शांति नगर के पास मुनक नहर पुल की टूटी बाउंड्री, तिलक ब्रिज फ्लाईओवर पर गड्डा, प्रेस एन्क्लेव रोड पर नाले की खुदाई, संगम विहार शूटिंग रेंज, एनएच-9 की सर्विस रोड, द्वारका मोड़, पालम-डाबरी मोड़ और अन्ना नगर में खुले नाले किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।