सीएम योगी ने संभाली पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा की कमान – Live Halchal

सीएम योगी ने संभाली पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा की कमान, अंत्येष्टि में होंगे शामिल
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मिशन मोड में हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम तथा पूर्व गर्वनर कल्याण सिंह के शनिवार रात को निधन के बाद से ही मोर्चा संभाल लिया। कल्याण सिंह के निधन की सूचना मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ संजय गांधी पीजीआइ पहुंचे। इसके बाद पार्थिव देह के साथ माल एवेन्यू उनके आवास पर पहुंचे। शनिवार रात से ही कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा की तैयारी में लगे सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ भी जाकर सोमवार को उनकी अंत्येष्टि में शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा की कमान खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल ली। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार रात में कई बार कल्याण सिंह के घर गए। वहां पर उन्होंने अपने मंत्रियों की ड्यूटी लगाई। रात में ही कैबिनेट की बैठक कर शोक प्रस्ताव पास कराया। इसके बाद रात में ही शांति पाठ भी शुरू कराया। कल्याण सिंह के आवास पर पूजा-पाठ के साथ अंतिम दर्शन की ड्यूटी की जिम्मेदारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सौंपी। पीएम नरेन्द्र मोदी के लखनऊ आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करने एयरपोर्ट पर गए।

इसके बाद कल्याण सिंह की पार्थिव देह को विपक्षी दलों के नेताओं के दर्शन कराने के लिए विधान भवन में रखा गया। जहां पर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन की ड्यूटी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को दी गई। कल्याण सिंह के आवास से विधान भवन तक पार्थिव देह को लाने की जिम्मेदारी डॉ. महेन्द्र सिंह व आशुतोष टंडन को सौंपी गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।विधानसभा के बाद भाजपा कार्यालय में भी लगातार पार्थिव देह के साथ हैं। विधान भवन के बाद भाजपा पार्टी कार्यालय पर कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा कार्यालय में लोगों को दर्शन कराने के बाद कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाया जाएगा। अलीगढ़ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा की ड्यूटी लगाई गई है। कल्याण सिंह के पैतृक गांव अतरौली मैं ड्यूटी परिवहन मंत्री अशोक कटारिया की ड्यूटी लगाई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कल्याण सिंह की पार्थिव देह के साथ उनके गांव अतरौली जाएंगे। वह रात में वहीं विश्राम करेंगे। सोमवार को नरौरा में कल्याण सिंह की पार्थिव देह की अंत्येष्टि की जाएगी।