सीएम योगी आदित्यनाथ – Live Halchal

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आ रहे हैं मेरठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के मेरठ दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पीएम से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचेंगे। वह सभास्थल सहित अन्य इंतजामों का जायजा लेंगे। सीएम की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान वह सभास्थल, मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट की रूपरेखा का जायजा लेंगे। अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी कर ली जाएं।

अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसमें सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। शहर में प्रमुख मार्गों की बैरिकेडिंग, चेकिंग अभियान और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर काम तेज कर दिया गया है। सभास्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये बोले डीएम
मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे मेरठ पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों का जायजा लेंगे। सुरक्षा और यातायात से जुड़े पहलुओं को परखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीएम के दौरे की तैयारी से जुड़े बिंदुओं की सीएम को जानकारी दी जाएगी।

डॉ. वीके सिंह, डीएम

रैपिड रेल के मोदीपुरम तक के कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में रैपिड रेल के मोदीपुरम तक के कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को लेकर एसपीजी कमांडो ने पहले ही डेरा डाल लिया है। मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल के बाद शताब्दीनगर और मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशनों के अलावा हेलिपैड का भी एसपीजी ने निरीक्षण किया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद है।

कल उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छह फरवरी को अपने पैतृक गांव पंचूर यमकेश्वर में पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पौड़ी जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया गया है। हालांकि, अब तक मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है।

हरिद्वार में चल रहे धार्मिक आयोजन में छह जनवरी को सीएम योगी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताया गया कि वह सुबह हरिद्वार में कार्यक्रम में रहेंगे। दोपहर बाद उनके अपने पैतृक गांव पहुंचने का कार्यक्रम है। वह चमकोटखाल इंटर कालेज के नवनिर्मित भवन और उसके बाद यमकेश्वर इंटर कालेज भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

रात्रि विश्राम पंचूर में पैतृक आवास पर करेंगे। इससे पहले वह कुछ और धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। प्रशासनिक मशीनरी व्यवस्था बनाने में जुटी है। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम प्रस्तावित है, इसके लिए तैयारी चल रही है। अभी औपचारिक तौर पर कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 381 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुंच गए। वह करीब साढ़े पांच घंटे जिले में रहेंगे। विकास कार्यों और मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही स्मार्ट सिटी योजना की 381 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सारी तैयारियां उच्चाधिकारियों ने कर ली थी। डीएम मनीष बंसल विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी पर पूजन आदि का कार्यक्रम भी है।

मौसम खराब होने की वजह से सीएम सरसावा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के रास्ते सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरसावा एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस रोड और पुलिस लाइन तक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। सर्किट हाउस पर सुरक्षा का त्रिस्तरीय पहरा रहा। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को सर्किट हाउस के भीतर नहीं जाने दिया गया। सीएम की मौसी सरोज देवी भी अपने परिवार के साथ उनसे मिलने पहुंचीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे भीमनगरी का उद्घाटन
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आगरा में आयोजित हो रही भीमनगरी का उद्घाटन करने सीएम योगी आ रहे हैं। ये आयोजन 15 से 17 अप्रैल तक होंगे। 75 से ज्यादा जोड़ों का बौद्ध रीति रिवाज से विवाह होगा।

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव का आयोजन आवास विकास कॉलोनी में किया जाएगा। भीमनगरी महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। केंद्रीय भीमनगरी आयोजन समिति के अनुसार 16 को पूर्व मुख्य न्यायाधीश बालकृष्णन और 17 को कैबिनेट मंत्री असीम अरुण भाग लेंगे।

कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीमनगरी का उद्घाटन करने पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। 16 अप्रैल को दहेज रहित शादी होगी, जिसमें 75 से अधिक जोड़ों की बौद्ध रीति रिवाज से शादी कराई जाएगी। इस दिन पूर्व मुख्य न्यायाधीश बालकृष्णन वर- वधू को आशीर्वाद देंगे। 17 अप्रैल को मेधावी छात्र -छात्राओं को प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण सम्मानित करेंगे। पूर्व आईपीएस बीपी अशोक को भी आमंत्रित किया गया है।

दीक्षा भूमि की तर्ज पर सज रहा मंच
भीमनगरी कमेटी संरक्षक करतार सिंह भारतीय ने बताया कि सेक्टर 11 के मैदान में नागपुर के दीक्षा भूमि की तर्ज पर मुख्य मंच कोलकाता के कारीगर तैयार कर रहे हैं। मुख्य प्रवेश द्वार सांची के स्तूप की तरह से होगा।भीमनगरी का अब तक डा. सविता आंबेडकर, प्रकाश राव आंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, वीपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, मायावती, अरविंद केजरीवाल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, पूर्व राज्यपाल सूरजभान, बाबू परमानंद उद्घाटन कर चुके हैं।

14 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा
विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि 14 अप्रैल को ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां निकाली जाएगी। शोभायात्रा काजीपाड़ा के आंबेडकर भवन से शुरू होकर पुराने शहर में भ्रमण कर भीमनगरी पहुंचेगी। इस मौके पर पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़, श्याम जरारी, ऋषि कुमार, देवेंद्र चिल्लू आदि मौजूद रहे।

महाकुंभ का सबसे अधिक दौरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, आज भी आएंगे
जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक के 45 दिनों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 बार मेले का दौरा किया। ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। महाकुंभ का इतिहास तो बहुत प्राचीन हैं। लेकिन आजाद भारत का पहला महाकुंभ 1954 में 14 जनवरी से तीन मार्च तक लगा था। उस वक्त मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत थे। वह दो से तीन बार आकर पैदल व नाव से जायजा लेकर गये थे। इसके अलावा कोई अन्य सीएम इतनी बार महाकुंभ में नहीं आया।

योगी के मेले में दौरे का विवरण…
09 जनवरीः 13 अखाड़ों, दंडीबाड़ा, खाक चौक और योगी महासभा के शिविर में पहुंचे, डिजिटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन
10 जनवरीः प्रसार भारती के चैनल कुंभवाणी का शुभारंभ, परिवहन निगम की बसों को दिखाई हरी झंडी
19 जनवरीः पूज्य शंकराचार्य, संत महात्माओं से मुलाकात, प्रदर्शनी, पुलिस गैलरी, संविधान गैलरी, पर्यटन गैलरी का शुभारंभ
22 जनवरीः मेले में पूरे मंत्री परिषद के साथ पावन संगम स्नान और कैबिनेट की बैठक
25 जनवरीः अखिल भारत वर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के कार्यक्रम में, गुरु गोरक्षनाथ अखाड़ा में, विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन
27 जनवरीः गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर स्वागत और त्रिवेणी संगम में पूजन
01 फरवरीः भारत सेवाश्रम शिविर का दौरा। उपराष्ट्रपति का स्वागत और दुनिया के 73 देशों के राजनयिकों से संवाद व समीक्षा बैठक
04 फरवरीः बौद्ध महाकुंभ कार्यक्रम में सहभागिता, मीडिया से संवाद, भूटान नरेश का किया स्वागत
05 फरवरीः पीएम मोदी के आगमन पर किया स्वागत, त्रिवेणी संगम का पूजन
10 फरवरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर स्वागत , हनुमान मंदिर, अक्षयवट, डिजिटल महाकुंभ का दौरा
16 फरवरीः जलवायु सम्मेलन में सहभागिता, प्रदीप मिश्रा की कथा और प्रभु प्रेमी संघ शिविर के समापन समारोह में सम्मिलित हुए
22 फरवरी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आगमन पर स्वागत एवं महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

आज फिर आएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को फिर महाकुंभ नगर में आएंगे। अक्तूबर में महाकुंभ का लोगो जारी होने के बाद यह उनका 18वां दौरा होगा। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर करीब ढाई बजे अरैल में उतरेगा। वहां से सेक्टर 21 स्थित सतुआ बाबा के शिविर में जाएंगे। आधे घंटे बाद करीब सवा तीन बजे वह सेक्टर 20 स्थित शिविर में श्रीकांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती से भेंट करेंगे। 45 मिनट की वार्ता के बाद करीब चार बजे वह अरैल जाएंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

देहरादून : सीएम योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने का दावा…मुख्य सचिव का फर्जी पत्र वायरल
एक व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया कराने का मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जांच में पत्र फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी खुद को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने और गोरखनाथ मठ से जुड़ा होने का दावा कर रहा है।

एसएसपी को दी गई शिकायत के मुताबिक सहसपुर देहरादून के रहने वाले नीरज कश्यप पुत्र हुकुम सिंह को सुरक्षा देने का मुख्य सचिव के हवाले से फर्जी पत्र बनाया गया था। देखते ही देखते ये पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

पुलिस जांच में भी पत्र फर्जी निकला। इसमें हस्ताक्षर किसी और शासनादेश से कॉपी पेस्ट किए गए थे। पत्रांक का नंबर भी किसी और आदेश का था।पुलिस ने नीरज से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे पत्र देहरादून के रहने वाले पंडित आचार्य उर्फ नागेंद्र ने भेजा था।

पंडित आचार्य उर्फ नागेंद्र खुद को गोरखनाथ मठ से जुड़ा हुआ और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने का दावा करता है। पुलिस ने आचार्य से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ये पत्र लखनऊ से सुधीर मिश्रा ने भेजा है।

पुलिस के मुताबिक आचार्य जांच में ज्यादा सहयोग भी नहीं कर रहा है और बार-बार बरगलाने का काम कर रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

आज झारखंड दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक माने जाते है। सीएम ने चुनाव में जीत दिलाने की कमान अपने हाथों में ले रखी है। यूपी के साथ-साथ सीएम योगी अन्य राज्यों में भी प्रचार कर चुनावी माहौल तैयार करेंगे। आज यानी मंगलवार को योगी झारखंड दौरे पर रहेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से योगी करेंगे शुरुआत
सीएम योगी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत आज कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा से करेंगे। जहां वह भाजपा उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की पहली रैली डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में होगी, जहां वह कोडरमा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. नीरा यादव के लिए जनता से वोट मांगेंगे।

भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगे योगी
मुख्यमंत्री की दूसरी रैली बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी के समर्थन में होगी। तीसरी रैली जमशेदपुर के अंबागवान ग्राउंड में होगी। वहां वह पूर्णिमा दास साहू (जमशेदपुर पूर्व), सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम), मीरा मुंडा (पोटका) और रामचंद्र सहिस (जुगसलाई) उम्मीदवारों का समर्थन करके मतदाताओं को भाजपा का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को कराए जाएंगे जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को यानी आज (5 नवंबर) अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रथम ‘दिशा’ की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली से सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिलाविकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में पहली बार भागीदारी करेंगे। गौरतलब है कि इसके पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी इन बैठकों में भाग लेती थी।

यूपी : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने के लिए शनिवार शाम राजभवन गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे। इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यूपी में मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है। मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल को एक पुस्तक भी भेंट की।

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही यूपी भाजपा में हलचल मची हुई है। इन चुनाव में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। दो दिन पहले लखनऊ में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भी चुनाव परिणाम को लेकर अलग-अलग बयान सामने आए जिससे पार्टी व सरकार के बीच दूरियां होने की बात कही जा रही है।

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की और उन्हें जिम्मेदारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मंत्री अपने प्रभार वाली सीटों पर सप्ताह में दो दिन और रात्रि निवास करें।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चुनाव के पहले प्रदेश में मंत्रिमंडल में फेरबदल भी हो सकता है। राज्यपाल से सीएम की मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

यूपी: उप चुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बैठक
इसमें उन मंत्रियों को खास तौर पर बुलाया गया है जिनकी ड्यूटी इन सीटों पर लगाई गई है। बैठक में चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें उन मंत्रियों को खास तौर पर बुलाया गया है जिनकी ड्यूटी इन सीटों पर लगाई गई है। वे चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे।

बता दें, लोकसभा चुनाव में सांसद बने 9 विधायकों की सीटों समेत सीसामऊ सीट पर उप चुनाव होना है। सपा विधायक के अयोग्य घोषित होने से सीसामऊ सीट रिक्त हुई है। जिन 9 सीटों पर उप चुनाव होने हैं, उनमें मिल्कीपुर, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद सदर, मीरापुर, खैर और कुंदरकी शामिल हैं। भाजपा ने इन सभी सीटों पर चुनावी तैयारियों को लेकर सरकार के दो दर्जन से अधिक मंत्रियों के साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम बनाकर ड्यूटी लगाई है।

उपचुनाव में हार के डर से स्थगित किया डिजिटल अटेंडेंस का फरमान : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आने वाले उपचुनाव में हार के डर से शिक्षकों की ‘डिजिटल अटेंडेंस’ और लखनऊ में पंतनगर व इंद्रप्रस्थ के ध्वस्तीकरणृ का फरमान स्थगित किया है। इसे पूरी तरह से निरस्त होना चाहिए।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा का असली चेहरा शिक्षकों व आम जनता के सामने आ गया है। शिक्षक व आम जनता भाजपा को उपचुनाव ही नहीं, अगला हर चुनाव हराएगी। जनता ने भाजपा सरकार की मनमानी के बुलडोजर के ऊपर जनशक्ति का बुलडोजर चला दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज मंत्रियों के साथ करेंगे हार के कारणों पर चर्चा
लोकसभा चुनावों में यूपी में मिली हार के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश में भाजपा की हार के साथ ही सभी मंत्री के कार्यों की समीक्षा करेंगे। लोकभवन में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्य मंत्रियों को बुलाया गया है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी और मुख्यमंत्री द्वारा अहम दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा रिक्त सरकारी पदों पर भर्तियों को लेकर भी निर्देश दिए जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन सीटों पर विशेष चर्चा होगी जहां पर मंत्रियों की हार हुई है। सरकार के अलावा संगठन के स्तर पर भी जल्द ही बैठक का आयोजन होना है।

पीएम से मिले सीएम
भाजपा और एनडीए के संसदीय दल द्वारा संसद के सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई। सेंट्रल हॉल के कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी ने जब पीएम को पुष्पगुच्छ भेंट किया, तो उन्होंने योगी की पीठ थपथपा कर हौसला अफजाई की।

वहीं, पीएम को बधाई देते हुए सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ”एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोक सभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार ”आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत” के निर्माण और 140 करोड़ परिवारीजनों की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित है।