सीएम मोहन यादव – Live Halchal

सीएम मोहन यादव का काफिला रोकने वाले SP का तबादला
भोपाल : मध्य प्रदेश में रविवार को टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है। गृह विभाग, भोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री के दौरे के समय प्रोटोकॉल का उल्लंघन और भाजपा नेताओं की नाराजगी इस बड़े फेरबदल के पीछे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पूरा मामला मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ दौरे से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, 17 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव टीकमगढ़ दौरे पर थे। वे रेलवे स्टेशन और उत्सव भवन में कार्यक्रमों के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड वापस लौट रहे थे। इसी बीच एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने कुछ स्कूली बच्चों के साथ उनका काफिला बीच रास्ते में ही रुकवा दिया।

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने इसकी काफिला रोककर मुख्यमंत्री से पुलिस लाइन परिसर में बने नए पुलिस कंट्रोल रूम का उद्घाटन कराने का आग्रह किया। हालांकि, यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के तय सरकारी दौरे में शामिल नहीं था। ऐसे में एसपी के इस कदम को मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन माना गया।

भाजपा नेताओं की शिकायत भी बनी वजह

इसके अलावा, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी और पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से एसपी की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि एसपी जनप्रतिनिधियों की बातों को अनदेखा करते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के भोपाल लौटते ही एसपी के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई को हटाकर 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार अग्रवाल को टीकमगढ़ जिले की कमान सौंपी गई है।

इंदौर विकास कार्यक्रम टला: सीएम मोहन यादव की व्यस्तता बनी वजह
इंदौर के विकास को लेकर शहर में तीन जुलाई को होने वाला कार्यक्रम टल गया। इसकी वजह मुख्यमंत्री मोहन यादव की व्यस्तता बताई जा रही है। अब नए सिरे से तिथि की घोषणा की जाएगी। इस आयोजन के लिए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर बुक कर लिया गया था और शहर के गणमान्य नागरिकों को कार्ड भी बांट दिए गए थे। कार्यक्रम की घोषणा और उसके टलने को भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लेटर कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में सियासत तेज हो गई है और कांग्रेस की तरफ से भी बयान आने लगे हैं।

मंत्री विजयवर्गीय ने जताई थी आपत्ति
इंदौर के साथ हो रही उपेक्षा को लेकर 20 जून को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक चिट्ठी लिखी थी। पत्र में शहर के साथ हो रहे भेदभाव, परियोजनाओं में देरी सहित अन्य मुद्दों का जिक्र किया गया था।

उन्होंने पत्र में लिखा था कि ढाई साल से इंदौर के साथ हो रही उपेक्षा से आहत हूं। इन वर्षों के दौरान उपेक्षा और असहयोग ही मिला है। मंत्री ने यह भी कहा था कि शहर से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सार्वजनिक मंचों पर इस मुद्दे को उठाना उनकी विवशता होगी। मंत्री ने मास्टर प्लान में देरी, एयरपोर्ट विस्तार की कवायद न होने, पीथमपुर के बजाय विक्रमपुरी में नए सेंटर खोले जाने जैसी बातों का भी पत्र में उल्लेख किया था।

नई तिथि घोषित होगी
इंदौर में उम्मीदों का शहर इंदौर थीम पर सांसद शंकर लालवानी ने एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम तीन जुलाई को होना था। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि फिलहाल कार्यक्रम टल गया है। नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

सीएम मोहन यादव और भाजपा संगठन करेंगे वन-टू-वन समीक्षा
मध्य प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए भाजपा ने मंत्रियों की परफॉर्मेंस समीक्षा का बड़ा कार्यक्रम तय किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार से शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक में मंत्रियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे।

जानकारी के अनुसार, बैठक में करीब 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंत्रियों से फीडबैक लिया जाएगा। इसमें मंत्रियों के गृह जिलों और उनके प्रभार वाले जिलों की राजनीतिक स्थिति प्रमुख रूप से शामिल रहेगी। खासतौर पर उन विधानसभा सीटों की समीक्षा होगी, जहां भाजपा को 2023 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी अब इन सीटों पर आगामी रणनीति तैयार करने में जुटी है।

गैर सरकारी नियुक्तियों पर भी लिया जाएगा फीडबैक
बैठक में अगले वर्ष होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी चर्चा होगी। संगठन यह जानना चाहता है कि मंत्रियों और स्थानीय नेताओं के बीच समन्वय की स्थिति क्या है। प्रदेश नेतृत्व को इस बात की शिकायतें भी मिली हैं कि कुछ मंत्री संगठन के जिला स्तर के नेताओं को पर्याप्त महत्व नहीं दे रहे हैं।

इस मुद्दे पर भी मंत्रियों से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मंत्रियों के विभागों के कामकाज, अधिकारियों की कार्यप्रणाली, विभिन्न समितियों के गठन और गैर-सरकारी नियुक्तियों पर भी फीडबैक लिया जाएगा। भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों में से अब तक कितने बिंदुओं पर काम हुआ है, इसकी जानकारी भी मांगी जाएगी।

योजनाओं की प्रगति और जमीन स्तर पर असर की समीक्षा भी होगी
बैठक में कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के बीच कार्य विभाजन, प्रभार वाले जिलों के दौरे, स्थानीय समस्याओं और उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी। सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके असर की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों को हाल ही में नियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर काम करने की सलाह भी दी जाएगी।

सरकार बनने के बाद यह पहली बार है, जब मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ नेता मंत्रियों से अलग-अलग बैठकर इतनी विस्तृत राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस पूरी समीक्षा के बाद मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली स्थित केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

सीएम मोहन यादव कल ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी
मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा संस्कृति विभाग द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था को सशक्त करना है।

मध्यप्रदेश से पहली बार आयोजित हो रही इस विशेष यात्रा में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से 1100 श्रद्धालु शामिल होंगे। यह विशेष ट्रेन भोपाल के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन से भी यात्रियों को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ धाम में दर्शन, पूजन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

संस्कृति विभाग के अनुसार, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और हजार वर्षों के संघर्ष की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास है। यह आयोजन देश की गौरवशाली परंपरा और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा।

अधिकारियों का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का अभियान है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाली जा रही यह पहल प्रदेश में श्रद्धा और स्वाभिमान की भावना को और प्रबल करेगी। यह यात्रा 11 मई 2026 को संपन्न होगी, जब श्रद्धालु सोमनाथ महादेव के दर्शन कर वापस लौटेंगे।

श्योपुर हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया शोक…
श्योपुर : मध्य प्रदेश के जिला श्योपुर में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 2 दर्जन लोग घायल हुए हैं। सीएम मोहन ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की है। साथ ही गंभीर घायलों को 1 लाख रुपए की मदद करने का ऐलान किया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिलाओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दुर्घटना में जो घायल हुए हैं, उनको उपचार प्रदान किया जा रहा है।’

बता दें कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से हड़कंप मच गया।

विजयपुर भात देने जा रही लोगों से भरी ट्रॉली पलटी

जानकारी के मुताबिक ट्रॉली में सवार सभी लोग वीरपुर से विजयपुर के बडौदा भात देने जा रहे थे। इसी दौरान वीरपुर के घूघस से विजयपुर के झारबड़ौदा गांव जाते समय  बंधपुरा मोड पर ये दिल को दहलाने वाला हादसा हो गया।  प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोगों को ग्वालियर रैफर कर दिया है। हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई. लोगो चीख-पुकार करने लगे और मदद के लिए लोगों को पुकारने लगे। इसी दौरान नीचे दबने की वजह से चार महिलाओं की मौत हो गई।