सीएम फडणवीस – Live Halchal

महाराष्ट्र की राजनीति के ‘धुरंधर’ बने देवेंद्र, मुंबई में छाए सीएम फडणवीस के पोस्टर
देश के सबसे बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनावी नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति का परिदृश्य पूरी तरह बदल दिया है। मुंबई में बीजेपी ने 227 में से 89 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई।

बीजेपी नगर निकाय में पार्टी के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने का जश्न मना रही है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के धुरंधर बन गए हैं। चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद, शनिवार को मुंबई के कई हिस्सों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘धुरंधर देवेंद्र’ बताते हुए पोस्टर लगाए गए।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने इस पोस्टर को मुंबई में लगवाया है। तजिंदर सिंह तिवाना खुद भी इन नगर निगम चुनावों में कॉर्पोरेटर चुने गए हैं। फडणवीस के नेतृत्व की तारीफ करने वाले बड़े-बड़े होर्डिंग्स पूरे शहर में दिखाई दिए, यह पोस्टर भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी खेमे में जश्न के माहौल को दिखा रहे हैं।

बीजेपी का वोट शेयर
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और BMC द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, BJP ने 89 सीटें जीतीं और 11,79,273 वोट हासिल किए, यह कुल डाले गए वोटों का 21.58 प्रतिशत है। सभी जीतने वाले उम्मीदवारों में, BJP का वोट शेयर 45.22 प्रतिशत रहा, जिससे यह नगर निकाय में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

इसके गठबंधन सहयोगी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 2,73,326 वोटों के साथ 29 सीटें हासिल कीं, शिवसेना का कुल वोट शेयर का 5.00 प्रतिशत है। साथ मिलकर, BJP-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन BMC में सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरा।

शिवसेना (UBT) को 65 सीटें
वहीं, MNS के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही शिवसेना (UBT) ने 65 सीटें जीतीं। UBT के नेतृत्व वाली शिवसेना को 7,17,736 वोट मिले, यह कुल डाले गए वोटों का 13.13 प्रतिशत है। MNS ने गठबंधन के खाते में 6 सीटें जोड़ीं, जिसमें 74,946 वोट और 1.37 प्रतिशत वोट शेयर मिला। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 24 सीटें हासिल कीं, जिसमें 2,42,646 वोट मिले, जो कुल वोट शेयर का 4.44 प्रतिशत है।

अन्य पार्टियों में, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 68,072 वोटों के साथ 8 सीटें जीतीं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 3 सीटें मिलीं, समाजवादी पार्टी ने 2 सीटें जीतीं, और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 1 सीट जीती।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के जीतने वाले उम्मीदवारों को 26,07,612 वोट मिले। यह कुल डाले गए वोटों का 47.72 प्रतिशत है। चुनाव में कुल 54,64,412 वोट डाले गए, जबकि 11,677 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना। गठबंधन ने BMC चुनावों के अंतिम परिणाम को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाई।

‘महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी अनिवार्य’, सीएम फडणवीस बोले- हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राज्य में केवल मराठी भाषा अनिवार्य होगी, जबकि अन्य भारतीय भाषाएं वैकल्पिक रहेंगी। उन्होंने कहा कि मराठी सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह महाराष्ट्र की आत्मा है।

मराठी को बढ़ावा देने का संकल्प
फडणवीस ने कहा कि सरकार मराठी भाषा के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और इसे पूरे भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पंतप्रधान नरेंद्र मोदी ने मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिया है, और अब इसे व्यापक लोकमान्यता दिलाने का समय है।

विदेशी भाषाओं का स्वागत, भारतीय भाषाओं का सम्मान
फडणवीस ने कहा कि हम अंग्रेजी, फ्रांसिसी और जर्मन जैसी विदेशी भाषाओं का स्वागत करते हैं, लेकिन हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए और अन्य भारतीय भाषाओं को भी बढ़ावा देना चाहिए।

शिक्षा में मराठी की भूमिका
फडणवीस ने कहा कि मराठी शिक्षा में अनिवार्य होगी, और अन्य भाषाओं को वैकल्पिक रूप से पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो यह तय करेगी कि अन्य भाषाएं किस कक्षा से शुरू की जाएंगी।

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे पर सीएम फडणवीस का तीखा हमला
महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है। दरअसल हाल ही में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने एक ऐसा बयान दिया था, जिसे भाजपा पर निशाने के तौर पर देखा गया था। अब महाराष्ट्र के सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी तीखा पलटवार किया है। फडणवीस ने कहा है कि हम भगवान राम के अनुयायी हैं और लंका तो हम जलाएंगे।

‘…लंका तो हम जलाएंगे’
महाराष्ट्र के पालघर में दहानु इलाके में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे सीएम फडणवीस ने कहा कि ‘जो लोग हमारे बारे में गलत बोलते हैं, उन्हें नजरअंदाज करिए। वे भले ही कह रहे हैं कि वे हमारी लंका जलाएंगे, लेकिन हम लंका में नहीं रहते। हम भगवान राम के अनुयायी हैं न कि रावण के। चुनाव के दौरान ऐसी बातें बोल दी जाती हैं, लेकिन इन्हें दिल से न लगाएं।’

फडणवीस ने आगे कहा कि ‘हम वो हैं, जो जय श्री राम का जाप करते हैं। कल ही हमने अयोध्या के राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराई है। हम वो पार्टी हैं, जो भगवान राम की पूजा करते हैं। लंका तो हम जलाएंगे।’ गौरतलब है कि शिवसेना नेता और पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे ने हाल ही में पालघर जिले में ही अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते समय कहा था कि ‘रावण का भी अहंकार नहीं रहा था और उसकी लंका जल गई थी। आपको भी 2 दिसंबर (मतदान वाले दिन) को यही करना है।’ शिंदे ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन माना गया कि शिंदे का निशाना भाजपा पर था।

भाजपा और शिवसेना में चल ही तकरार
दरअसल भाजपा और शिवसेना के बीच इन दिनों तकरार देखने को मिल रही है। यह तकरार तब शुरू हुई, जब शिवसेना के कुछ पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इसे लेकर शिवसेना विधायकों ने नाराजगी जताई और साप्ताहिक कैबिनेट बैठक से दूरी बनाई। इसे लेकर शिवसेना के नेता सीएम फडणवीस से मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम फडणवीस ने कहा कि शिवसेना ने भी उल्हासनगर से भाजपा पदाधिकारियों को अपनी पार्टी में शामिल कराया था। अब भाजपा भी वैसा ही कर रही है। इसके बाद शिंदे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

‘इस धरती के बेटों को नजरअंदाज किया गया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे’
पालघर में एक चुनावी सभा के दौरान सीएम फडणवीस ने ये भी कहा कि आगामी वाधवान बंदरगाह प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों को तरजीह दी जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि अगर स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता नहीं दी गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पालघर में बंदरगाह बनने से 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा कि ‘वाधवान पोर्ट दुनिया से सबसे शीर्ष बंदरगाहों में से एक होगा और यह अपनी तरह का भारत का पहला बंदरगाह होगा, जिससे 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।’ सीएम ने कहा कि मैंने प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि स्थानीय लोगों को वाधवान पोर्ट में नौकरियों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

‘मुंबई आतंकी हमले के बाद होना चाहिए था ऑपरेशन सिंदूर’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि यदि भारत ने नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई की होती तो कोई भी हमारे देश को दोबारा निशाना बनाने की हिम्मत नहीं करता।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि यदि भारत ने नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई की होती तो कोई भी हमारे देश को दोबारा निशाना बनाने की हिम्मत नहीं करता।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वह सीधे युद्ध में भारत को पराजित नहीं कर सकता, इसलिए पहलगाम में आतंकवादी हमला और हाल में दिल्ली में विस्फोट हुआ।

26-11 हमले की 17वीं बरसी के अवसर पर गेटवे आफ इंडिया पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह केवल ताज और ट्राइडेंट होटलों पर हमला नहीं था। मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है।

इस शहर पर हमला देश की संप्रभुता पर हमला था। यदि हम यह बात समझते और उस समय ऑपरेशन सिंदूर करने का साहस दिखाते तो कोई भी हम पर दोबारा हमला करने की हिम्मत नहीं करता।

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई की थी।

मुंबई में आतंकी हमला कर पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 नवंबर, 2008 को समुद्री मार्ग से शहर में प्रवेश कर कहर बरपाया था। इसमें लगभग 166 लोगों की जान चली गई थी। फडणवीस ने कहा कि हालांकि 17 साल बीत चुके हैं, लेकिन हमारे दिलों में अभी भी दर्द है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले सीएम फडणवीस का एलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य में आगामी निकाय चुनावों से पहले महायुति गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व-चुनाव गठबंधन नहीं भी बन पाया, तो चुनाव के बाद महायुति जरूर साथ आएगी। कोल्हापुर में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और हम पूरी तरह तैयार हैं। महायुति के सभी नेता स्थानीय स्तर पर गठबंधन को लेकर फैसला करेंगे, लेकिन किसी भी परिस्थिति में तीनों दल भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकांपा साथ रहेंगे।

2 दिसंबर को होंगे निकाय चुनाव
राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मंगलवार को घोषणा की थी कि महाराष्ट्र की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव 2 दिसंबर को होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। हालांकि, 29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है।

फडणवीस ने दावा किया कि राज्य की जनता महायुति सरकार पर पूरा भरोसा रखती है और आने वाले चुनावों में गठबंधन को बड़ी जीत दिलाएगी। इस बीच, शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मराठवाड़ा क्षेत्र का दौरा शुरू किया, जहां हाल ही में भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हुई थीं।

उद्धव ठाकरे के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा यह अच्छी बात है कि वे राज्य का दौरा कर रहे हैं। पहली बार उद्धवजी बाहर निकले हैं, मैं खुश हूं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में जोड़ा, लेकिन वे केवल तंज कसने तक ही सीमित रहते हैं। मैंने कहा है अगर उनके विकास पर दिए गए किसी भाषण का उदाहरण दिखा दें, तो मैं 1000 रुपये दूंगा।

राज ठाकरे सिर्फ कर रहे चुनाव टालने की मांग
वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना पर फडणवीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार चुनावों को स्थगित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा राज ठाकरे सिर्फ चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ नहीं जा सकता।