सीएम नीतीश कुमार – Live Halchal

जदयू प्रमुख का पद भी छोड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने का एलान किया है तब से जदयू खेमे में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार बिहार में ही रहें। इस सब के बीच आज अचानक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।

राज्यसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जदयू की ओर से बताया गया है कि 22 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा। इसके बाद 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जाने का दिन है। अगर एक से ज्यादा नामांकन हुआ तो 27 मार्च चुनाव होगा। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। राज्यसभा सदस्य रहते हुए वह पार्टी की बागडोर अपने ही हाथ में रखेंगे।

सीएम ने कहा- मैं अब भी सक्रिय रहूंगा
दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव दिसंबर 2025 में ही होना था। लेकिन, विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव नहीं हो पाया। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने इस माह में राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी। ऐसे में कयास लगने लगे कि सीएम नीतीश कुमार अब बिहार और पार्टी की बागडोर संभालना नहीं चाहते हैं। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा था कि आपलोग चिंता नहीं करें। उन्होंने कहा कि मैं अब भी सक्रिय रहूंगा। मैं आगे भी आप सभी का मार्गदर्शन करता रहूंगा।

संजय झा और विजय चौधरी ने क्या कहा था?
इधर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी भी स्पष्ट कह चुके हैं कि सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की इच्छा हुई। इसलिए वह जा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री का फैसला है। 2025 से 30 बिहार में नीतीश कुमार ही रहेंगे। उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। पार्टी भी उनकी छाया में ही काम करेगी। जदयू सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। सभी नेता और कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं।

अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार?
शनिवार सुबह सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचने से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई। कुछ लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चा तक कर दी।

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उनसे बातचीत की। 13 मिनट बाद सीएम नीतीश कुमार राजभवन से निकल गए। बताया जा रहा है कि राजभवन से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विदाई लेने जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार विदाई प्रोटोकॉल के तरह उनसे मिलने गए थे। राज्यपाल ने सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा से नई पारी की शुरुआत करने पर बधाई दी। सीएम नीतीश कुमार भी उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इधर, राजभवन से लौटते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा उम्मीवार उपेंद्र कुशवाहा सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने सीएम को शुभकामना दी। दोनों नेताओं के बीत बातचीत हुई। इसी बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने निशांत कुमार से विधायकों की मीटिंग की बातचीत की जानकारी सीएम को दी।

नीतीश कुमार बोले- चिंता की कोई बात नहीं है
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि वह पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने ने विधायकों को भरोसा दिलाया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मैं अब भी सक्रिय रहूंगा। मैं आगे भी उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

आठ मार्च को जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार
निशांत रविवार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे। वह पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है।

आज सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन, मिल रहीं बधाइयां
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देर रात से ही बधाईयां दी जा रही हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं रक्तदान किया जा रहा है तो कहीं 75 किलो का केक काटा जा रहा है।

75 पाउंड का काटा गया केक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन मनाते हुए पटना के नौलखा मंदिर में हवन पूजन कर 75 पाउंड का केक काटा गया। यह आयोजन जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह के द्वारा किया गया है। इस मौके पर डॉक्टर एलबी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विकास के कारण बिहार में आज जो तरक्की हुई है, इसके लिए मुख्यमंत्री स्वस्थ और दीर्घायु रहे और लगातार बिहार के विकास में काम करते रहें।

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने लगवाया रक्तदान शिविर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है वह दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। वहीं “एक विवाह ऐसा भी” सामूहिक विवाह और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के दर्द, बिहार की एसिड पीड़ित बेटियों को सहारा देने के लिए मशहूर स्थल माँ ब्लड सेंटर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 75वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया है। यह आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा करवाया जा रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने गांवों तक रोजगार का रास्ता निकाला; सोशल मीडिया पर जारी की योजना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक नई योजना बताई। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी और राज्य में दूध की उपलब्धता में वृद्धि होगी।

सीएम नीतीश कुमार ने अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने गांव तक रोजगार का रास्ता निकाल लिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी योजना भी बता दी है। उन्होंने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर लिखा कि सात निश्चय-3 के तीसरे निश्चय ‘कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि’ के तहत डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय लिया गया है ताकि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिल सके। राज्य के कुल 39,073 गांवों में से 25,593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जा चुका है। हमलोगों ने शेष सभी गांवों में अगले दो वर्षों के अंदर दुग्ध उत्पादन समितियों के गठन का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया है।

दुग्ध बिक्री केंद्र खोलने का निर्देश
सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि सात निश्चय-2 के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है। अब सात निश्चय-3 के अन्तर्गत राज्य की सभी पंचायतों में भी सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में राज्य की कुल 8053 पंचायतों में से 100 पंचायतों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र स्थापित हो चुके हैं। अब शेष सभी 7953 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है। राज्य की पंचायतों में खुलने वाले नए सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित जीविका दीदियों को आवंटित करने का निर्देश दिया गया है। इससे राज्य के ग्रामीण इलाकों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि राज्य में डेयरी व्यवसाय बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में अपने गांव में ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी। साथ ही लोगों के लिए दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और राज्यवासियों के जीवन में समृद्धि आएगी।

सरकार ने माना- नीट छात्रा की हत्या हुई; सीएम नीतीश कुमार ने CBI जांच के लिए केंद्र को लिखा
पटना के हॉस्टल में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को बिहार सरकार ने हत्या मान लिया है। अब इस हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है।

बिहार सरकार में गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य सरकार ने मान लिया है कि पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। सम्राट चौधरी ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले की CBI जांच का आग्रह किया है, ताकि घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए।

सीएम नीतीश कुमार बोले- दोषियों को कड़ी सजा मिले
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से कांड संख्या-14/26 के तहत दर्ज इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी व न्यायपूर्ण जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

सीएम बोले- न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि CBI जांच से घटना का शीघ्र उद्भेदन होगा और पूरे प्रकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या साजिश की परतें उजागर हो सकेंगी। मामले को लेकर राज्यभर में आक्रोश का माहौल है और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्षी दल ने नेता इस मामले पर लगातार सवाल उठा रहे। तेजस्वी ने तो स्पष्ट कह दिया कि नीतीश सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

एक दिन पहले एसआईटी की प्रगति रिपोर्ट पर मंथन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इसमें जांच की कड़ियां जोड़ने और दोषियों पर शिकंजा कसने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार और पटना के आईजी सहित विशेष जांच टीम के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अब तक हुई जांच की बिंदुवार जानकारी ली। बताया जाता है कि गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसआईटी को निर्देश दिया कि जांच की गति तेज की जाए और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाई जाए। इससे पूर्व, डीजीपी विनय कुमार ने भी अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों के साथ अलग से मंथन किया था।