सीएम नायब सैनी – Live Halchal

‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’: सीएम नायब सैनी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तबाह करता है। राज्य सरकार ‘नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में रविवार सुबह जगाधरी का मटका चौक एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में रिकॉर्ड 1.16 लाख से अधिक लोगों के पंजीकरण ने नशा विरोधी मुहिम को एक बड़े जनआंदोलन का रूप दे दिया।

लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी
मैराथन को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने धावकों और नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। मैराथन के लिए कुल 1,16,451 लोगों ने पंजीकरण कराया (जिसमें 76,411 पुरुष और 38,540 महिलाएं शामिल रहीं)। 5 किलोमीटर श्रेणी में 1,15,183 और 10 किलोमीटर श्रेणी के लिए 1,268 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन की शुरुआत जगाधरी का प्रसिद्ध मटका चौक से हुई।

नशा पूरे परिवार और समाज को दीमक की तरह चाटता है- CM सैनी
भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तबाह करता है। राज्य सरकार ‘नशा मुक्त हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस जंग में केवल सरकार नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। युवा खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज यमुनानगर में ‘हरियाणा उदय’ पहल के तहत युवाओं तक पहुंचने का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपने देखा कि हमारे लाखों युवा, उनके माता-पिता, एनजीओ, स्कूल, कॉलेज और सभी बच्चे नशे की इस समस्या के खिलाफ एकजुट हुए और मैराथन के जरिए हरियाणा को इससे मुक्त करने का संकल्प लिया। आज हरियाणा के युवा इस अभियान के खिलाफ जागृत और एकजुट हो गए हैं।

तैयारियों से जगमगा उठा शहर
मैराथन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से भव्य तैयारियां की जा रही थीं। जगाधरी और यमुनानगर के प्रमुख चौराहों को आकर्षक रोशनी, सजावटी पौधों और नशा विरोधी संदेश वाले पोस्टरों से सजाया गया था। सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और ट्रैफिक प्रबंधन के पुख्ता इंतजामों के बीच आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियां
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

शा विरोधी मैराथन में बेहोश हुई बच्ची, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया
नशे के खिलाफ जनजागरूकता के उद्देश्य से रविवार को आयोजित मैराथन में हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों की मौजूदगी के बीच एक बच्ची अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपनी सरकारी गाड़ी में तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार शुरू किया, जबकि धीरज कुमार स्वयं अस्पताल में मौजूद रहकर उसके उपचार की निगरानी करते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ और दौड़ के दौरान अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से उसे तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी। चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

मैराथन में प्रशासन ने सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्रतिभागियों से सावधानी बरतने और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सा टीम से संपर्क करने की अपील की। धीरज कुमार की त्वरित कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

अबोहर में भाजपा की रैली: आप सरकार पर बरसे हरियाणा के सीएम नायब सैनी
अबोहर की अनाज मंडी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ओबीसी सर्व समाज रैली का आयोजन किया गया। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्व की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन सरकारों के शासनकाल में पंजाब हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में पंजाब की जनता भाजपा के साथ चलने के लिए तैयार है और राज्य में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली से आए लोगों ने पंजाब को लूटने का काम किया है और आम आदमी पार्टी की कथित ईमानदारी की छवि पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को कट्टर ईमानदार बताते थे, वे अब कट्टर भ्रष्टाचारी साबित हुए हैं।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य के विकास की पूरी गारंटी दी जाएगी। हरियाणा में जिस प्रकार आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान कल्याण के क्षेत्र में कार्य हुए हैं, उसी प्रकार के विकास कार्य पंजाब में भी करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अबोहर नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत ने पंजाब में पार्टी की संभावनाओं को मजबूत किया है और यह जीत आने वाले विधानसभा चुनावों का संकेत है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में वर्तमान सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों का केंद्र बिंदु गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का सशक्तिकरण है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर नशे की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे और राज्य को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाब को लगभग 4 लाख 13 हजार करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की, लेकिन यह राशि कहां खर्च हुई, इसका स्पष्ट जवाब राज्य सरकार के पास नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छह मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ।

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की प्रमुख फसलें गेहूं और धान की खरीद केंद्र सरकार के सहयोग से सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य  दिया जा रहा है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के 22 राज्यों में भाजपा या भाजपा समर्थित सरकार है, जहां विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। पंजाब की जनता भी अब विकास और सुशासन के लिए भाजपा को विकल्प के रूप में देख रही है।

रैली को हरियाणा के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने भी संबोधित किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ओबीसी समाज के प्रतिनिधि, किसान, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य, विकास, किसान हितों, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी राज्य में मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी और पंजाब को विकास की नई दिशा देगी।

रोहतक अग्निकांड: सीएम नायब सैनी ने जताया शोक…
रोहतक : रोहतक में मंगलवार दोपहर को डी पार्क पर एक जूते के शोरूम समेत कई दुकानों में आग लग गई थी। आग में तीन लोग जिंदा जल गए थे। तीनों मृतकों की पहचान अमन, सौरभ और कपिल के रूप में हुई। रोहतक हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख जताया है। हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम सैनी ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख की अनुग्रह राशि और हादसे में घायल परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। सरकार सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ़्त इलाज भी मुहैया कराएगी। उपायुक्त रोहतक को हादसे में हुए नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट बनाने का भी निर्देश दिया गया है।

हरियाणा के सीएम नायब सैनी का बड़ा फैसला, हफ्ते में एक दिन बिना गाड़ी के करेंगे काम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी की अपील पर बड़ा फैसला किया है। पीएम मोदी की अपील के बाद अब सैनी के काफिले में अब सिर्फ जरूरी गाड़ियां ही होंगी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन की बचत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

अगले आदेश तक उनके काफिले में केवल सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है।

सीएम सैनी ने कहा कि सरकार के सभी मंत्री, विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों से अधिकतम बैठकों का आयोजन वर्चुअल माध्यम से करने व अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने और ईंधन बचत अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया। आने वाले समय में कुछ और उपयोगी निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुनेंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी
नायब सिंह सैनी की यह भूमिका भाजपा के भीतर उनकी बढ़ती राजनीतिक अहमियत को दर्शाती है, साथ ही असम में नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और अनुशासित बनाने का प्रयास भी है।

भारतीय जनता पार्टी ने असम में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा की है। पार्टी संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति 5 मई 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से की गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन पर्यवेक्षकों की देखरेख में असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।