सीएम डॉ. यादव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 06 Mar 2026 06:00:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सीएम डॉ. यादव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भारतीय टीम सेमी फाइनल में इंग्लैंड को हरा टी-20 के फाइनल में पहुंची, सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/664136 Fri, 06 Mar 2026 06:00:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=664136 आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर देशवासियों को गर्व का अवसर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप सीरीज …]]>

आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर देशवासियों को गर्व का अवसर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप सीरीज के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे मैच में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि टीम इंडिया की यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने जिस तरह से दबाव के बीच संयम और रणनीति के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की है, वह युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट भारत में केवल एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावना से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भारतीय टीम इसी आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन को बनाए रखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी जीत हासिल करेगी और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेगी। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

बता दें अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। यह मैंच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। गुरुवार को भारत ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला में हराकर फाइनल में जगह बनाई।

]]>
वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम-2026: सीएम डॉ. यादव बोले- सुगम व्यापार नीतियों से विकास को मिलेगी नई गति https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ae-2026-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f/656098 Thu, 22 Jan 2026 06:30:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=656098 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ दावोस में ‘इन्वेस्ट इन इंडिया: मध्यप्रदेश-एक रणनीतिक निवेश केंद्र’ पर आयोजित राउंडटेबल मीटिंग में मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख और उभरते निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में ऑटोमोबाइल, नवकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, वस्त्र, आईटी-आईटीईएस, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क …]]>

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ दावोस में ‘इन्वेस्ट इन इंडिया: मध्यप्रदेश-एक रणनीतिक निवेश केंद्र’ पर आयोजित राउंडटेबल मीटिंग में मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख और उभरते निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में ऑटोमोबाइल, नवकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, वस्त्र, आईटी-आईटीईएस, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसरों की जानकारी दी साथ ही अंतर्राराष्ट्रीय एवं घरेलू निवेशकों से इन क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही नीतिगत सहायता और विभिन्न प्रोत्साहनों की जानकारी भी साझा की।

रोजगार सृजन करने वाले उद्योगों को मिलेगा विशेष सहयोग
मध्यप्रदेश सरकार निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सुगम व्यापार वातावरण (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) पर केंद्रित नीतियों के माध्यम से विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने राज्य की सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और जल, भूमि, श्रम और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता को निवेशकों के लिए बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन उद्योगों और व्यवसायों को विशेष सहयोग देगी, जो मध्यप्रदेश में रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यदि किसी निवेश प्रस्ताव को विशेष या अनुकूलित समर्थन की आवश्यकता होगी, तो निवेश प्रोत्साहन के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति (कैबिनेट कमेटी फॉर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) ऐसे प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी।

निवेशकों ने नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने सुझाव साझा किए
राउंडटेबल चर्चा में शामिल निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने पर्यटन, मनोरंजन, डिजाइन, नवकरणीय ऊर्जा, निर्यात, रसायन, अल्कोहल, टेक्सटाइल पार्क, वित्तीय क्षेत्र, आईटी–आईटीईएस, जीसीसी और बौद्धिक संपदा जैसे क्षेत्रों में नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव साझा किए। इनमें जिरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ, हिताची इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. भारत कौशल, एमोविया की सह-संस्थापक एवं सीईओ सुश्री कैरन बाएर्ट, एंटोरा एनर्जी के सीईओ एंड्रयू पोर्निक, AB InBev के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट अफेयर्स) एंड्रिस पेनेटा, न्यू दिल्ली हब के संस्थापक एवं अध्यक्ष ईशान प्रताप सिंह, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के ग्लोबल सीटीओ कल्याण कुमार शामिल रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार निवेश अनुकूल नीतियों के माध्यम से मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

]]>
युवा दिवस पर सीएम डॉ. यादव ने युवाओं से कहा-योग करें, किताबें पढ़ें और नशे से दूर रहें https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8/654025 Mon, 12 Jan 2026 05:59:38 +0000 https://livehalchal.com/?p=654025 राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को योग, पुस्तक पढ़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मध्य प्रदेश में स्वामी विवेकानंद जयंती यानी राष्ट्रीय युवा दिवस …]]>

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को योग, पुस्तक पढ़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

मध्य प्रदेश में स्वामी विवेकानंद जयंती यानी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। भोपाल में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से योग करने, किताबें पढ़ने और नशे से दूर रहने की अपील की। युवा दिवस पर प्रदेशभर में बड़े स्तर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी सनातन परंपरा का हिस्सा है। योग पूरे जीवन का निचोड़ है और यह हमें उत्कृष्टता की ओर ले जाने का मार्ग दिखाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देना चाहिए। आज के समय में बच्चे किताबें पढ़ना छोड़ते जा रहे हैं, जबकि जितना अधिक पढ़ा जा सके उतना पढ़ना चाहिए। केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि जो पढ़ने की इच्छा हो उसे भी पढ़ें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ लगाएं, पानी बचाएं और नशे से दूर रहें। प्रतिदिन व्यायाम करें, क्योंकि जंक फूड हमारे शरीर को विकृति की ओर ले जाता है, इससे बचना चाहिए। उन्होंने युवाओं से व्यक्तित्व के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देने की बात कही और कहा कि हताशा नहीं, बल्कि आशा से भरे रहें। स्वामी विवेकानंद ने युवा शक्ति के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सोमनाथ मंदिर पर गर्व कर सकते हैं। हमें सनातन संस्कृति के लिए जीना चाहिए और गर्व से कहना चाहिए कि हम हिंदू हैं।

]]>
 सीएम डॉ. यादव आज सीधी जिले में 209 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87/653528 Fri, 09 Jan 2026 07:16:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=653528 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में 201 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत वाले कुल 209 विकास कार्यों का लोकार्पण …]]>

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में 201 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत वाले कुल 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 68 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले 179 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

ये कार्य अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत वाटरशेड, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत हैं। इन कार्यों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा 133 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत वाले 30 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह कार्य पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–वाटरशेड विकास), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू विभाग और लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) के अंतर्गत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव “एक बगिया मां के नाम” योजना में 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम से शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे लाभार्थियों तक पहुंचेगी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

]]>
सीएम डॉ. यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन… https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%8d/623026 Wed, 16 Jul 2025 06:25:33 +0000 https://livehalchal.com/?p=623026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में अंतिम सांस ली। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अनेक नेताओं ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित …]]>

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में अंतिम सांस ली। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अनेक नेताओं ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव का निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित अपने निवास पर 98 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, भाजपाप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद ने दुख जताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मानंद यादव के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उनके रीवा स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय यादव ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों के कार्य में समर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने लिखा कि विद्या भारती महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री रहे श्री ब्रह्मानंद यादव जी का निधन शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिरों के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा को दिशा दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्य आत्मा को शांति दें।”

]]>