सीएम डॉ. मोहन यादव – Live Halchal

महिलाओं ने बांधी राखी, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- बहनों के आशीर्वाद से बना मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बहनों के साथ मिलकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्होंने बहनों के आशीर्वाद को अपनी सफलता का मूल बताया और कहा कि बहनों के सशक्तिकरण से समाज में नई पहचान बनती है। उन्होंने प्रदेश और खासकर उज्जैन के विकास के लिए बहनों के योगदान की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन क्षिप्रा विहार के समीप नर्मदा वाटिका और शिवांजलि गार्डन में बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया और राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा लगातार जारी है। बहनों के आशीर्वाद से आज मैं इस मुकाम पर हूं। बहनों के सशक्तिकरण और सम्मान से एक अलग नई पहचान बनाई है। महाकाल की कृपा है कि लाखों बहनों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, जिससे सारी परेशानियां बहनों के आशीर्वाद से खत्म हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस घर में माता-बहनें होती हैं, उस घर में ईश्वर का आशीर्वाद भी होता है। वह घर आनंदमय रहता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। उन्होंने प्राचीन काल का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बहन द्रौपदी की रक्षा की थी। प्राचीन काल से हर घर में त्यौहार बड़े उल्लास के साथ मनाए जाते हैं और घरों में माता-बहनों के आनंद में कोई कमी नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के साथ उज्जैन में भी निरंतर विकास के कार्य हो रहे हैं। देवास रोड स्थित नागझिरी एवं इंदौर रोड स्थित कपड़ा उद्योग खुलने से बहनों को रोजगार मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक एवं मंत्री रहते हुए ग्रामों में एवं शहर के विभिन्न वार्डों में राखी बंधवाने का कार्य किया है और उनके आशीर्वाद से आज मैं मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के कई जिलों में इस परंपरा का निर्वहन कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा रक्षाबंधन के पर्व पर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए के अतिरिक्त रक्षाबंधन पर नेग स्वरूप 250 रुपए हाल ही में बहनों के खातों में राशि उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पार्षद निर्मला परमार एवं सुगनबाई बाघेला समेत अन्य बहनों ने प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी आश्रम की मंजू दीदी और उषा दीदी ने भी राखी बांधी।

मुख्यमंत्री शिवांजलि गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए और कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री को बहनों के द्वारा दोनों हाथों में राखी बांधी गई साथ ही मंच पर बहनों के द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के सबसे पवित्र रिश्तों का त्यौहार है। बहनों के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में विकास के कार्य चल रहे हैं। अब उज्जैन विज्ञान, अध्यात्म और धर्म की नगरी बन रहा है। उज्जैन के कारखानों में वर्तमान में 20 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं, आने वाले समय में 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बहनों के जीवन में कभी कोई कष्ट न आए भगवान श्रीमहाकालेश्वर से यही प्रार्थना है। बहनों का और हमारा रिश्ता कई वर्षों पुराना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाड़ली बहनों के सिंदूर की रक्षा करने के लिए हम दुश्मनों को उनके घर में जाकर खत्म करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन आने वाले यात्रियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। हम सब पूरी आत्मीयता और आतिथ्य भाव के साथ सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं का अभिनंदन करेंगे। करीब 29 कि.मी. के नए घाटों का निर्माण सिंहस्थ के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे एक ही समय में बहुत सारे लोग स्नान कर सकेंगे। उज्जैन पर सभी देवी देवताओं का विशेष आर्शीवाद है। औद्योगिक क्षेत्र का भी निरंतर विकास हो रहा है। नए कारखाने खुल रहे हैं, जिनके माध्यम से कई लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडीमेड कपड़ों का निर्माण कर हम विदेशों में निर्यात करेंगे। रोजगार के लिए बहनों का प्रशिक्षण भी समय-समय पर आयोजित किया जाएगा। हर जरूरतमंद नागरिक का पक्का मकान बनेगा, इसी दिशा में हमारी सरकार विशेष प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित बहनों से अपील की है कि 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमन-शांति के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बहनों को झूला-झुलाया और कन्या-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राखी बंधवाते समय उन्होंने बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव 13 से 19 तक विदेश यात्रा पर…
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन के दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने और विदेशी कंपनियों को प्रदेश में उद्योग, टेक्सटाइल, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में साझेदारी के लिए आमंत्रित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 से 19 जुलाई को दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेंगे। यह दौरा मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश रणनीति में महत्वपूर्ण कदम होगा। दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेश को लेकर इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख बैठक प्रस्तावित है, जहां मध्य प्रदेश की औद्योगिक तैयारियों और निवेश नीति को लेकर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में कार्यरत लुलु इंटरनेशनल ग्रुप, लैंडमार्क ग्रुप और नखील ग्रुप जैसे अंतर्राष्ट्रीय रिटेल और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय वार्ता करेंगे, जिनमें प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउस, रिटेल चेन और निवेश संबंधी अन्य सहयोग पर विचार किया जाएगा।

16 से 19 जुलाई तक स्पेन दौरे पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई के बाद 16 से 19 जुलाई तक स्पेन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव बार्सिलोना में स्पेन की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों और ग्रीन मोबिलिटी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद करेंगे। बार्सिलोना में होने वाली बैठकों में टेक्सटाइल, गारमेंट और डिजाइन सेक्टर की अग्रणी कंपनियों से भी चर्चा की जाएगी, जिससे मध्य प्रदेश में पीएम मित्र पार्क, टेक्सटाइल ओडीओपी और वर्धमान सहित टेक्सटाइल क्लस्टर को और गति दी जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की स्पेन यात्रा का एक बड़ा फोकस पर्यटन और हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर भी रहेगा।

यह भी पढ़े – कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, मांसाहार पर रहेगा प्रतिबंध!

निवेश पर रणनीतिक संवाद होगा
इन निवेश यात्राओं की खास बात है कि निवेश पर रणनीतिक संवादों की प्रमुखता रहेगी। मुख्यमंत्री का उद्देश्य निवेश के जरिए न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है, बल्कि युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ना भी है। बता दें इससे पहले सीएम यूके से लेकर जापान गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहना है कि इन यात्राओं के जरिए सामने आ रहे निवेश प्रस्ताव, संवाद और उद्योग समूहों का उत्साह इस बात का संकेत है कि मध्य प्रदेश अब उस मोड़ पर खड़ा है जहां अवसर केवल दस्तक नहीं दे रहे है, बल्कि आगे बढ़कर साझेदारी कर रहे हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव आज लुधियाना में करेंगे उद्योगपतियों से संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार लुधियाना में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक खास कार्यक्रम ‘एडवांटेज एमपी’ आयोजित कर रही है। 7 जुलाई को होने वाले इस रोड शो में टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और आईटी जैसे क्षेत्रों के बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। कार्यक्रम का मकसद है-मध्यप्रदेश की औद्योगिक ताकत, निवेश के लिए अनुकूल माहौल और नई नीतियों की जानकारी देना, ताकि देश के उद्योगपति राज्य में निवेश को लेकर गंभीरता से विचार करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार का निवेश संवाद कार्यक्रम ‘एडवांटेज एमपी’ लुधियाना में आयोजित होगा। 7 जुलाई को लुधियाना में वर्ष का तीसरा बड़ा रोड शो आयोजित किया जा रहा है, जिसमें टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और आईटी जैसे क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज उद्योगपति मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं से रूबरू होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बेंगलुरु और सूरत में हुए निवेश रोड शो को बड़ी सफलता मिली थी। लुधियाना में यह कार्यक्रम राज्य की औद्योगिक क्षमताओं, स्थायी नीतियों और निवेश-अनुकूल माहौल को देशभर के निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

इंडस्ट्री विजिट्स: वर्धमान और दीपक फास्टनर का दौरा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव लुधियाना स्थित प्रतिष्ठित उद्योग समूहों वर्धमान टेक्सटाइल और दीपक फास्टनर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे उत्पादन, तकनीक और प्रबंधन से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी लेंगे और मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े – जबरन धर्मांतरण व डेमोग्राफिक चेंज पर जन सहयोग भी जरूरी, सामूहिक संवाद में बोले सीएम धामी

वन-टू-वन मीटिंग्स में संभावनाओं पर सीधा संवाद
डॉ. यादव लुधियाना के उद्योगजगत की हस्तियों से व्यक्तिगत बैठकों के माध्यम से संभावित निवेश प्रस्तावों, औद्योगिक साझेदारी और सरकारी सहयोग की जरूरतों पर चर्चा करेंगे। इन संवादों का उद्देश्य व्यावहारिक, परिणामोन्मुखी और दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग को सशक्त बनाना है।

इंटरएक्टिव सेशन: ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन एमपी’
मुख्यमंत्री एक विशेष सत्र के तहत राज्य की नवीन औद्योगिक नीति, पीएम मित्र पार्क, टेक्सटाइल ओडीओपी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और लॉजिस्टिक-क्लस्टर्स जैसी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। यह सेशन लुधियाना के उद्यमियों के लिए निवेश की गहराई से समझ का अवसर होगा।

ट्राइडेंट ग्रुप मुख्यालय में हाई-टी इंटरएक्शन
डॉ. यादव ट्राइडेंट ग्रुप के मुख्यालय में आयोजित हाई-टी सत्र में भी भाग लेंगे, जहां कंपनी के नेतृत्व से संभावित साझेदारी और औद्योगिक विस्तार पर खुले संवाद होंगे। यह सत्र सहयोग, विश्वास और विकास की भावना को मजबूत करने वाला होगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव आज संबल योजना के तहत 600 करोड़ रुपये की राशि करेंगे वितरित
मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को धार जिले के उमरबन में संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता के 27,523 प्रकरणों में 600 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे।

मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को धार जिले के उमरबन में संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता के 27,523 प्रकरणों में कुल 600 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित करेंगे। इस अवसर पर श्रम एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है।

योजना के अंतर्गत: दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये एवं अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16,000 रुपये और श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शिक्षण शुल्क की पूरी राशि राज्य सरकार वहन करती है।

गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी मिला लाभ
नीति आयोग की पहल पर राज्य सरकार ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स (जैसे ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट्स आदि) को भी संबल योजना में शामिल कर उनका पंजीयन प्रारंभ किया है। इन्हें भी योजना के सभी लाभ मिल रहे हैं। संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से वे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त करते हैं।

5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज
योजना के तहत श्रमिकों को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता सुनिश्चित की गई है। निर्माण श्रमिकों के लिए मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें मृत्यु, स्थायी अपंगता और आंशिक अपंगता की स्थिति में सहायता दी जाती है।

सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत – निरामयम योजना में पात्र मानते हुए शामिल किया गया है, जिसके अंतर्गत वे प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्राप्त कर रहे हैं।

1 करोड़ 75 लाख से अधिक श्रमिक योजना में है रजिस्ट्रर
अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 75 लाख से अधिक श्रमिकों का संबल योजना में पंजीयन हो चुका है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। वर्ष 2018 से अब तक 6 लाख 81 हजार से अधिक प्रकरणों में लगभग 6,432 करोड़ रुपये के हितलाभ वितरित किए जा चुके हैं।

सरकारी योजनाओं से जरूरतमंदों का जीवन बेहतर बन रहा- सीएम डॉ. मोहन यादव!
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के समापन अवसर पर इंदौर के गांधी नगर में वृहद कार्यक्रम का आयोजन, इंदौर और उज्जैन संभाग के हितग्राहियों को दिए गए प्रमाण पत्र।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह हितग्राही सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्र वितरण किए। इसके साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का समापन हुआ।

उज्जैन संभाग के हितग्राही भी पहुंचे
इंदौर के गांधी नगर में सुबह 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हजारों हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जरूरतमंदों को शासकीय योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। कलेक्टर कार्यालय और अन्य विभागों में शासकीय योजनाओं के लिए नियमित सेवा चालू रहती है। हम जरूरतमंदों से अपील करते हैं कि वे शासकीय योजनाओं का लाभ लें और बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।