सीएम गहलोत – Live Halchal

सीएम गहलोत ने सरकारी योजनाओं को गिनाया, पढ़े पूरी खबर
जयपुर- प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों के नेता जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुड़े हुए हैं । ऐसे में हम बात करते हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की । जो कांग्रेस की गारंटी यात्रा के साथ सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं । तो वहीं सीएम गहलोत अपनी कारगर सिद्ध होने वाली योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं । ऐसे में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का सीएम गहलोत को पूरा भरोसा है । हालांकि सीएम गहलोत को प्रदेश की जनता से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है ।

सीएम गहलोत ने मालवीय नगर प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

इसी कड़ी में शनिवार की शाम को जयपुर के महेश नगर 80 फीट रोड स्थित जेडीए पार्क में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मालवीय नगर से चुनाव लड़ रही अर्चना शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं और गारंटी के बारे में लोगों को बताया । 18 मिनट के इस भाषण में सीएम गहलोत ने चार मिनट तक सरकार की योजनाओं और गारंटियों की जानकारी दी । इस दौरान सीएम गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र में केंद्र सरकार ने दबाव में आकर 200 रुपए सिलेंडर कम किए हैं, जबकि वह उनसे पहले 500 रुपए का सिलेंडर लोगों को दे रहे हैं । जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने मालवीय नगर प्रत्याशी अर्चना शर्मा के पक्ष में वोट मांगे और अर्चना शर्मा को जिताने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि मालवीय नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा को लगातार दो बार हारने के बाद फिर से तीसरी बार टिकट दिया गया है । लगातार 20 सालों से इन्होंने पूरी निष्ठा के साथ काम किया है । पिछली बार अर्चना बहुत कम मतों से हार गई थी । लेकिन इस बार इन्हें ब्याज सहित जीताकर बदला लेना है । साथ ही सरकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि कोरोना के दौरान सरकार ने किसी को भी भूखा नहीं सोने देने का संकल्प लिया था । इस दौरान दानदाताओं, एनजीओ और धर्मगुरु के सहयोग से लोगों को मदद पहुंचाई गई थी । राशन के अभाव में किसी को मरने नहीं दिया ।

पैदल घूम-घूम कर कर जनसंपर्क कर रही अर्चना शर्मा

आपको बता दें कि जयपुर शहर की मालवीय नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है । ऐसे में जयपुर की हॉट सीट बनी मालवीय नगर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना शर्मा को फिर से पार्टी ने भरोसा जताते हुए दोबारा चुनावी मैदान में उतारा हैं । दरअसल अर्चना शर्मा अब तक दो बार कांग्रेस की टिकट मिलने के बाद हार चुकी है । अब तीसरी बार कांग्रेस पार्टी ने फिर से टिकट देकर अर्चना शर्मा पर भरोसा जताया है । वहीं अबकी बार अर्चना शर्मा चुनाव जीतने के लिए पूरी कोशिश में जुटी हुई हैं । ऐसे में अर्चना शर्मा अपने क्षेत्र मालवीय नगर से पैदल घूम-घूम कर लोगों से जनसंपर्क कर रही हैं । लिहाजा 2023 के चुनाव से पहले बात करते हैं 2013 और 2018 की ।

2013 के चुनाव में कालीचरण सराफ ने 89,974 वोट हासिल किए तो कांग्रेस की अर्चना शर्मा को 41,256 वोट मिले थे । तब कालीचरण ने 48,718 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी । लेकिन 2018 के चुनाव में दोनों ही पार्टी में कांटे की टक्कर रही और हार-जीत का अंतर महज 1,704 वोट का ही रहा । 2008 में भी कालीचरण सराफ चुनाव जीतने में कामयाब रहे ।

कोटा में बच्चों की मौत पर सीएम गहलोत पर साधा निशाना, सोनिया गांधी ने भी दिया बयान
कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में नवजातों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर के आखिरी दो दिनों में यहां नौ और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर सौ तक पहुंच गया है। अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट के मुताबिक नवजातों की मौत का मुख्य कारण उनका जन्म के वक्त कम वजन होना है। इसे लेकर सीएम अशोक गहलोत निशाने पर हैं और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी साफ संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जेके लोन अस्पताल, कोटा में हुई बीमार शिशुओं की मृत्यु पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोटा के इस अस्पताल में शिशुओं की मृत्यु दर लगातार कम हो रही है। हम आगे इसे और भी कम करने के लिए प्रयास करेंगे। मां और बच्चे स्वस्थ रहें यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सर्वप्रथम बच्चों के ICU की स्थापना हमारी सरकार ने 2003 में की थी। कोटा में भी बच्चों के ICU की स्थापना हमने 2011 में की थी। स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के लिए भारत सरकार के विशेषज्ञ दल का भी स्वागत है। उन्होंने कहा कि हम उनसे विचार विमर्श और सहयोग से प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं में बेहतरी के लिए तैयार हैं। निरोग राजस्थान हमारी प्राथमिकता है। मीडिया किसी भी दबाव में आए बिना तथ्य प्रस्तुत करे, स्वागत है।कोटा में हुई बच्चों की मौत पर लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिरला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने का आग्रह किया है। लोकसभा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पुनः स्मरण पत्र भेजकर संसदीय क्षेत्र कोटा के जेके लोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में शिशुओं की असमय मृत्यु की प्रतिदिन बढती संख्या को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ चिकित्सा सुविधाओं के मजबूत बनाने  के लिए आग्रह किया।इस घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष अविनाश पांडे को तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक, कोटा के अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर दुख जाहिर करते हुए सोनिया ने पांडे के माध्यम से राज्य सरकार को यह संदेश दिया कि इस मामले में और ठोस कदम उठाए जाएं।

मायावती ने सीएम गहलोत और प्रियंका पर साधा निशाना

गौरतलब हो कि राजस्थान के कोटा में बच्चों की हो रही मौतों पर बसपा प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा जिले में हाल ही में लगभग 100 मासूम बच्चों की मौत से माओं की गोद उजड़ना अति-दुःखद व दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि वहां के सीएम श्री गहलोत स्वयं व उनकी सरकार इसके प्रति अभी भी उदासीन, असंवेदनशील व गैर-जिम्मेदार बने हुए हैं, जो अति-निन्दनीय है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि किन्तु उससे भी ज्यादा अति दुःखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना। उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि वह यूपी की तरह उन गरीब पीड़ित माओं से भी जाकर मिलतीं, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई हैं।