सीएम आतिशी – Live Halchal

सीएम आतिशी के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी से 5 लाख कैश बरामद
दिल्ली में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाहरी राज्य के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। तुगलक रोड पुलिस थाने में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री व कालकाजी से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी गौरव के कब्जे से 5 लाख रुपए नकद मंगलवार रात को बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया गौरव दिल्ली सीएम दफ्तर में एमटीएस में काम करता है। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने कैश बरामद होने की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार प्राइवेट थी। कार में ड्राइवर अजीत भी सरकारी था। बरामद कैश 5 लाख है और अचार संहिता में 50 हजार तक कैश लेकर चल सकते हैं। गोविंदपुरी थाना पुलिस एमटीएस कर्मचारी और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

दूसरी तरफ नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने मंगलवार रात को x पर पोस्ट डालकर बताया कि तो तुगलक रोड थाना इलाके में पांच बाहरी लोग पकड़े गए हैं ,जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। इनको गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह ने बताया कि हमें सूचना कॉल मिली थी कि कुछ लोगों को 5 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया है। हमारी टीम वहां पहुंची और एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) ने गौरव और अजीत नाम के दो लोगों को सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों दिल्ली सीएम कार्यालय से जुड़े हैं। हमने उनसे 5 लाख रुपये जब्त किए हैं।

आगे की जांच चल रही है। हम पैसे के स्रोत की जांच कर रहे हैं। यह कहां से लाया गया था और वे कहां ले जा रहे थे यह जानने की कोशिश है। अब तक हमें जो पता चला है उसके अनुसार इनमें से एक वह आदमी सीएम के पीए के सहायक के रूप में काम कर रहा था और दूसरा ड्राइवर है।

सीएम आतिशी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच पुलिस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली जिले के नॉर्थ एवेन्यू थाने में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी फर्जी फोटो लगाकर प्रचार कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। वहीं गोविंद पुरी में मुख्यमंत्री आतिशि पर सरकारी वाहन के चुनाव में इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस पर कसा तंज
सीएम आतिशी पर एफआईआर दर्ज होने पर अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं। फर्जी वोट बनवाते हैं। फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती है। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है। आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है। मिलकर साफ करना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।

सीएम आतिशी ने निकाली नामांकन रैली, बिना पर्चा भरे लौटी
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन रैली की, लेकिन बिना पर्चा भरे लौट गईं। वह देरी से नामांकन करने पहुंची थी, इसलिए वापस जाना पड़ा।

अब वह मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गिरी नगर गुरुद्वारा में मत्था टेका। उसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ करीब डेढ़ किमी का मेगा रोड शो किया, जो आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ।

रैली में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए साझा लड़ाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये चाहिए थे, वो दिल्ली और देशभर से करीब 350 लोगों ने डोनेट कर दिए हैं।

सीएम आतिशी ने कहा कि उन्होंने कालका माता से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद कालकाजी और दिल्ली के लोगों पर बना रहे। भरोसा है कि पिछले 5 साल में इस विधानसभा में जितना काम किया है, माता का आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा।

डेढ़ किमी लंबा किया रोड शो
गिरी नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद सीएम आतिशी मेगा रोड शो पर निकलीं। इस दौरान गिरी नगर गुरुद्वारा से रोड शो शुरू हुआ और सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ।लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

‘दिल्लीवालों का हक मारकर रोहिंग्या को दे रही केंद्र सरकार’, सीएम आतिशी ने गृह मंत्री को लिखा पत्र
सीएम आतिशी ने अपने लिखा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली ने रोहिंग्या को बसाया। केंद्र सरकार दिल्ली वालों का हक मारकर रोहिंग्या को दे रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने 2022 में स्वीकारा कि रोहिंग्या को केंद्र सरकार ने बसाया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में सीएम ने दिल्ली में रोहिंग्ययों को बसाने का मुद्दा उठाया। आतिशी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के ट्वीट पर सवाल उठाए। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कानून और व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था।

सीएम आतिशी ने अपने लिखा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली ने रोहिंग्या को बसाया। केंद्र सरकार दिल्ली वालों का हक मारकर रोहिंग्या को दे रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने 2022 में स्वीकारा कि रोहिंग्या को केंद्र सरकार ने बसाया। क्या केंद्र सरकार इंडो बांग्लादेश बॉर्डर की सुरक्षा करने में नाकाम रही।

दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर पर केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
उधर, दिल्ली में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर शनिवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी। केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। चिट्ठी में केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की।

अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है। दिल्ली को अब अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा है। भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर, साथ ही हत्या के मामलों में दिल्ली नंबर वन पर है।

केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हुए। एयरपोर्ट और स्कूल को धमकी मिल रहीं हैं। ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350% की बढ़ोतरी हुई है। मैं पूरी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। दिल्ली अब देश-विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है।

दो सप्ताह में सड़कों पर दौड़ेंगी मोहल्ला बसें, सीएम आतिशी ने किया निरीक्षण
दिल्ली में जल्द ही मोहल्ला बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले दो सप्ताह में दिल्ली की सड़कों पर मोहल्ला बसें दौड़ेंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मोहल्ला बसों का दो रूटों पर ट्रायल हो चुका है। मैं यहां चार्जिंग और अन्य चीजों के निरीक्षण के लिए आई हूं। ये बसें आने वाले दो हफ्तों में दिल्ली की सड़कों पर होंगी। आगे कहा कि ये दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलेंगी। राज्य में हमेशा परिवहन संबंधी मुद्दे रहे हैं। लास्ट माइल कनेक्टिविटी से संबंधित लास्ट माइल कनेक्टिविटी के इस मुद्दे को हल करने के लिए दिल्ली में 2000 से अधिक मोहल्ला बसें चलाई जाएंगी।

सीएम आतिशी ने बुलाई आज हाई लेवल मीटिंग, गोपाल राय रहेंगे मौजूद
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए 12 बजे उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी शामिल होंगे। वहीं ग्रैप का पहला चरण भी आज से लागू हो चुका है।

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही मुख्यमंत्री आतिशी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। आज से दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण लागू हो चुका है। मंगलवार सुबह आठ बजे से पहले चरण की बंदिशें लागू हो गई हैं। सोमवार को केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति की बैठक में वायु गुणवत्ता के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया था।

आमतौर पर ग्रैप-1 तब लागू किया जाता है, जब शहर का एक्यूआई 200 के पार पहुंच जाता है। ग्रैप-1 लागू होने के बाद होटलों और रेस्तरां में कोयला और लकड़ी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके अलावा पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों (बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल) के संचालन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

साथ ही निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) गतिविधियों में धूल शमन उपायों और सीएंडडी कचरे के ठोस पर्यावरण प्रबंधन पर निर्देशों का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें 500 वर्ग मीटर के बराबर या उससे अधिक के भूखंड आकार वाली ऐसी परियोजनाओं के संबंध में सीएंडडी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो संबंधित के वेब पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं।

डंप स्थलों से नगर पालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू), निर्माण और विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट और खतरनाक कचरे का नियमित उठाव सुनिश्चित करना होगा। कोई भी कचरा अवैध रूप से खुले क्षेत्रों में डंप नहीं किया जाएगा। वहीं, सड़कों पर समय-समय पर मशीन से सफाई और पानी का छिड़काव करना होगा। सीएंडडी सामग्री और अपशिष्ट को परिसर में उचित रूप से कवर किया जाएगा। वाहनों के लिए पीयूसी मानदंडों की कड़ी निगरानी करनी होगी। डीजल जनरेटर सेट का उपयोग बिजली आपूर्ति के नियमित स्रोत के रूप में नहीं किया जा सकता है।

इन चीजों का रखें ध्यान
अपने वाहनों के इंजनों को ठीक से ट्यून करके रखें।
वाहनों में टायर का उचित दबाव बनाए रखें।
अपने वाहन का पीयूसी प्रमाणपत्र रखें।
लाल बत्ती पर इंजन बंद कर दें।
वाहन के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हाइब्रिड वाहनों या ईवी को प्राथमिकता दें।
खुले स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं व निस्तारित न करें।
311 एप, ग्रीन दिल्ली एप, समीर एप आदि के माध्यम से वायु प्रदूषणकारी गतिविधियों की रिपोर्ट करें।
अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
त्योहारों को पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाएं-पटाखों से बचें।
10-15 वर्ष पुराने डीजल/पेट्रोल वाहन न चलाएं।