सिविल सर्विसेज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 16 Apr 2024 11:17:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सिविल सर्विसेज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सिविल सर्विसेज की परीक्षा में चंदौली की कीर्ति ने रचा इतिहास https://livehalchal.com/up-192/553391 Tue, 16 Apr 2024 10:14:52 +0000 https://livehalchal.com/?p=553391 बरहनी गांव निवासी कीर्ति त्रिपाठी सविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर आईएस बनी हैं। उनके पिता उपेंद्रनाथ तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।  चंदौली की होनहार बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया है। सिविल सर्विसेज 2023 के रिजल्ट में …]]>

बरहनी गांव निवासी कीर्ति त्रिपाठी सविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर आईएस बनी हैं। उनके पिता उपेंद्रनाथ तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। 

चंदौली की होनहार बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया है। सिविल सर्विसेज 2023 के रिजल्ट में मंगलवार को जारी हुए। जिसमें बरहनी विकासखंड के उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने 149वीं रैंक हासिल की है। 

कीर्ति का इससे पहले फरवरी में पीसीएस की परीक्षा में 17वीं रैंक आई थी। जिसके बाद उनका डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ था। 

उनके पिता उपेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि बिटिया कठिन परिश्रम कर पहले अटेम्प्ट में सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है। वहीं चाचा नेत्र रोग विशेषज्ञ डी पी त्रिपाठी,बड़े पिता श्रीशदत्त त्रिपाठी जिला जज झारखंड औश्र बरहनी पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

वहीं, ग्राम प्रधान यशवर्धन सिंह ने कहा कि आज कीर्ति त्रिपाठी के इस उपलब्धि से नरवन वासियों का सीना काफी फक्र से ऊंचा हो गया है। शिक्षक की पुत्री के कामयाबी से पूरा शिक्षक समाज काफी खुश है।

]]>