सिरसा विधानसभा सीट – Live Halchal

सिरसा विधानसभा सीट से भाजपा वापस ले सकती है नामांकन
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तारीख है। सिरसा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा आज अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। भाजपा इस सीट पर हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा को समर्थन दे सकती है। इसके संकेत रोहताश जांगड़ा ने खुद दिए हैं।

जांगड़ा का कहना है कि पार्टी कार्यालय में मीटिंग बुलाई गई है। पार्टी जो भी आदेश देगी, वह मानने के लिए तैयार हैं। हमारा बस एक ही लक्ष्य है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बननी चाहिए।

उधर एक दिन पहले गोपाल कांडा ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अब भी NDA का हिस्सा हैं। जीतने के बाद भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। उनका परिवार शुरू से ही RSS से जुड़ा हुआ है। पिता मुरलीधर कांडा जनसंघ की टिकट पर 1952 में डबवाली सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और मेरी माता आज भी भाजपा को ही वोट डालती हैं।

गोपाल कांडा 2019 में सिरसा सीट से विधायक बने थे। जिसके बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया। 2024 विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान चर्चा थी कि भाजपा गोपाल कांडा को सिरसा सीट दे सकती है। हालांकि भाजपा ने यहां रोहताश जांगड़ा को उम्मीदवार घोषित कर दिया। अगले ही दिन गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में गठबंधन हो गया। INLD पहले ही बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। जिसके बाद इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने गोपाल कांडा को सिरसा सीट से गठबंधन का उम्मीदवार घोषित कर दिया।

कांग्रेस के गोकुल सेतिया से टफ मुकाबला
बता दें कि सिरसा सीट पर गोकुल सेतिया कांग्रेस उम्मीदवार हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में गोकुल सेतिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और गोपाल कांडा को कड़ी टक्कर दी। कांडा महज 603 वोटों से ही चुनाव जीत पाए थे। गोकुल सेतिया पूर्व विधायक लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती हैं।