सिमटी – Live Halchal

पाकिस्तान टीम 105 रनों पर सिमटी गयी…
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के दूसरे मैच में पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज की टीमें नॉटिंगम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर एक दूसरे से भिड़ रही हैं। मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम इन दिनों बहुम खराब फॉर्म से गुजर रही है। उसने विश्व कप में उतरने से पहले 10 वनडे मैचों में लगातार हार का सामना किया है। वेस्ट इंडीज की टीम ने हाल के दिनों में काफी सुधरा हुआ प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमों की कोशिश यह मुकाबला जीतकर अपने विश्व कप अभियान की विजयी शुरुआत करने की होगी।

पाकिस्तान की पूरी टीम 105 रनों पर सिमट गई। थॉमस ने वहाब रियाज को बोल्ड कर पाकिस्तान को 10वां झटका दिया। रियाज 11 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए।पाकिस्तान को 9वां झटका मोहम्मद हफीज के रूप में लगा। हफीज 24 गेंद पर 16 रन बनाकर थॉमस का शिकार बने। जेसन होल्डर ने हसन अली को आउट कर पाकिस्तान को आठवां झटका दिया। हसन अली चार गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने 18 ओवर की समाप्ति तक अपने 7 विकेट 80 रन के स्कोर पर गंवा दिए हैं। मोहम्मद हफीज 14 और हसन अली 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में ओशाने थॉमस ने शादाब खान को पगबाधा आउट कर पाकिस्तान के सातवें विकेट का पतन किया। अब तक विंडीज के लिए होल्डर, रसेल और थॉमस ने 2-2 तथा कॉटरेल ने 1 विकेट चटकाया है।

पाकिस्तान ने 17वें ओवर तक अपने 6 विकेट सिर्फ 77 रन के स्कोर पर गंवा दिए हैं। वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने इस ओवर की पहली गेंद पर सरफराज अहमद को शाई होप के हाथों और अंतिम गेंद पर इमाद वसीम को क्रिस गेल के हाथों कैच आउट कराया। 14वें ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान का स्कोर 70-4 है। पाकिस्तान की टीम ने बेहद खराब शुरुआत की है। सिर्फ 62 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के शीर्ष 4 विकेट पवेलियन लौट गए हैं। बाबर आजम 22 रन बनाकर ओशाने थॉमस की गेंद पर आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज रहे। उन्हें विकेटकीपर शाई होप ने कैच किया। फिलहाल कप्तान सरफराज अहमद और मोहम्मद हफीज क्रीज पर हैं। पाकिस्तान ने 10वें ओवर की समाप्ति पर सिर्फ 45 रन बनाकर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। दोनों ओपनरों इमाम और जमां के बाद सोहेल भी सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आंद्रे रसेल ने विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। बाबर आजम और सरफराज अहमद की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। रसेल ने अब तक 2 और कॉटरेल ने 1 विकेट झटका है।

पांचवे ओवर की समाप्ति तक पाकिस्तान ने 1 विकेट गंवाकर 33 रन बनाए हैं। फखर जमां 21 और बाबर आजम 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले शेल्डन कॉटरेल ने तीसरे ओवर में इमाम उल हक को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान के पहले विकेट का पतन किया। इमाम सिर्फ 2 रन बना सके। वेस्ट इंडीज के लिए कॉटरेल के साथ कप्तान जेसन होल्डर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। फखर जमां और इमाम उल हक ने पाकिस्तानी की पारी शुरू की। वेस्ट इंडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल ने गेंदबाजी की अगुवाई की। उनके पहले ओवर में बल्ले से कोई रन नहीं बना। एक रन सिर्फ वाइड का बना। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर आज हल्के बादल छाए हुए हैं। विकेट पर हल्की सी घास छोड़ी गई है, लेकिन तेज गेंदबाजों को इससे बहुत ज्यादा सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है। पिच क्यूरेटर ने बताया है कि पिच में नमी बिल्कुल भी नहीं है और गेंदबाजों को विकेट निकालने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। कुल मिलाकर मैच शुरू होने के पहले 10 ओवर तक पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होगी।