सिपाही भर्ती – Live Halchal

सिपाही भर्ती: ई-केवाईसी और बॉयोमैट्रिक सत्यापन के बाद मिली एंट्री, 9:30 बजे गेट बंद
यूपी पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आज से लिखित परीक्षा शुरू हो गई है। आज से 5 दिनों तक दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों में आज सुबह से ही परीक्षा देने आए अभ्यिर्थियों की लाइन केंद्रों के बाहर लग गई। करीब सवा आठ बजे चेकिंग करने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश करने की अनुमति दे दी गई। ई-केवाईसी और बॉयोमैट्रिक सत्यापन के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया गया। करीब साढ़े नौ बजे प्रवेश रोक दिया गया और 10 बजे परीक्षा शुरू हो गई।

मुख्यमंत्री योगी खुद कर रहे सुरक्षा की समीक्षा
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और निर्देश पर शुक्रवार से भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा की समीक्षा मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं। सभी 67 जिलों में प्रश्न पत्र आ चुके हैं, जिन्हें ईवीएम की तर्ज पर पुख्ता सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए प्रदेश सरकार ने बसों में मुफ्त यात्रा का इंतजाम किया है तो रेलवे की मदद से ट्रेनों में अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बोगियां लगाई गयी हैं।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 2300 मजिस्ट्रेट और 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के आधार कार्ड की जानकारी उनके दस्तावेजों से मेल नहीं खा रही है, उन्हें करीब ढाई घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर आकर अपना ई-केवाईसी कराना होगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों में एक सुरक्षा अधिकारी भी तैनात रहेगा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी केंद्रों का लगातार भ्रमण करेंगे। परीक्षा केंद्रों के साथ रेलवे, मेट्रो स्टेशन, बस, टैक्सी स्टैंड, होटल, रेस्टोरेंट पर भीड़ प्रबंधन की भी व्यवस्था की गयी है।

48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

भर्ती परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

67 जिलों में 1174 केंद्रों पर होगी लिखित परीक्षा

9.50 लाख अभ्यर्थी प्रत्येक दिन परीक्षा में होंगे शामिल

2 घंटे की परीक्षा, 5 मिनट अतिरिक्त भी मिलेंगे

2300 मजिस्ट्रेट, 25 हजार पुलिसकर्मी किए गए तैनात

6.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी दूसरे प्रदेशों से आएंगे

मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने ही कराया था सिपाही भर्ती का पेपर लीक
ईओयू की टीम ने छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के तीन लोगों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना निवासी कौशिक कुमार कर, संजय दास, कोलकाता निवासी सुमन विश्वास और उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सौरभ बंधोपाध्याय शामिल हैं।

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सिपाही भर्ती पेपर लीक में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का मास्टरमाइंड भी नालंदा के नगरनौसा निवासी संजीव मुखिया उर्फ लूटन की है। एक  अक्टूबर, 2023 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक हुआ था। दो दिन पहले ईओयू को इस केस में बड़ी लीड मिली थी। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के तीन लोगों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना निवासी कौशिक कुमार कर, संजय दास, कोलकाता निवासी सुमन विश्वास और उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सौरभ बंधोपाध्याय शामिल हैं।  इससे पहले, 5 जून को, ईओयू ने बिहार के सभी निवासियों और अंतरराज्यीय संजीव मुखिया गिरोह के कथित सदस्यों अश्विनी रंजन, विक्की कुमार और अनिकेत को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

प्रश्न पत्र लीक मामलों में 150 से अधिक लोग गिरफ्तार
नीट यूजी, बीपीएससी टीआरई 3 पेपर लीक मामले में मुखिया गिरोह के कई सदस्यों को बिहार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ईओयू ने अब तक विभिन्न जिलों में कुल 74 एफआईआर दर्ज की हैं और विभिन्न प्रश्न पत्र लीक मामलों में 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। ईओयू के एक बयान के अनुसार, कौशिक कुमार कर की कोलकाता स्थित फर्म, कैल्टेक्स मल्टीवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र मुद्रित करने और आपूर्ति करने का ठेका दिया गया था। कैल्टेक्स मल्टीवेंचर प्राइवेट लिमिटेड एक कमरे वाली शेल फर्म थी जिसमें कोई कर्मचारी नहीं था, और प्रश्न पत्रों की छपाई और आपूर्ति ब्लेसिंग सिक्योर्ड प्रेस प्राइवेट लिमिटेड को आउटसोर्स की गई थी। इसमें कौशिक कुमार कर की पत्नी निदेशक थीं।

यूपीपीएससी और एपीपीएससी के प्रश्न पत्र लीक में शामिल था कौशिक
ईओयू ने यह भी खुलासा कि पहले कथित तौर पर 2019 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) और 2022 में अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक मामलों में शामिल थे, जिससे उन्हें ब्लेसिंग सिक्योर्ड की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया गया। कौशिक और उसके सहयोगियों द्वारा प्रश्न पत्रों के परिवहन, भंडारण और सौंपने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रियाओं से गंभीर विचलन पर भी प्रकाश डाला गया। प्रश्नपत्रों को राज्य सरकार के पास भेजने के बजाय, कौशिक की संबद्ध कंपनियों ने उन्हें पटना में डीपी वर्ल्ड एक्सप्रेस लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाले गोदाम में भेज दिया, जहां वे अधिकारियों को सूचित किए बिना छह दिनों तक रहे। इस दौरान, संजीव मुखिया गिरोह के सदस्यों से कर द्वारा संपर्क किया गया था, और प्रश्नपत्र खोले गए थे और उम्मीदवारों को आगे वितरण के लिए गिरोह के सदस्यों के बीच वितरित किए गए थे, जिन्होंने अग्रिम ज्ञान के लिए पर्याप्त रकम का भुगतान किया था।

सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई थी
ईओयू ने खुलासा कि एक अक्टूबर को परीक्षा के दौरान, कई उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य फर्जी तरीकों का उपयोग करके नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसके बाद अनियमितताओं की शिकायतों के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई और 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 में 21,391 पदों पर वैकेंसी निकली थी। परीक्षा एक अक्टूबर को बिहार के 37 जिलों के 529 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला : हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
यूपी में 17 और 18 फरवरी को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए हजारों अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हजारों अभ्यर्थियों ने लखनऊ के ईको गार्डेन में प्रदर्शन किया। उन्होंने भर्ती बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिर से परीक्षा कराने की मांग की है। प्रदर्शनस्थल पर पीएसी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

इसके पहले उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के संबंध में अभ्यर्थियों से प्रमाण देने को कहा है। इस संबंध में अभ्यर्थी प्रमाणों एवं साक्ष्यों सहित अपना प्रत्यावेदन शुक्रवार शाम छह बजे तक बोर्ड की ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं, जिसका परीक्षण करने के बाद अभ्यर्थियों के हित में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के दावों और अन्य त्रुटियों की जांच के लिए एडीजी/सदस्य सचिव की अध्यक्षता में आंतरिक जांच समिति का गठन भी किया जा चुका है।

बोर्ड के अपर सचिव भर्ती द्वारा जारी सूचना के मुताबिक विगत 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में हुई लिखित परीक्षा के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अखबारों में कुछ प्रश्न पत्रों के संबंध में सूचनाएं वायरल होने की खबरें प्रकाशित हुई थी।

इस बारे में अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। बोर्ड ने इस बारे में अभ्यर्थियों और सर्वसाधारण को सूचित किया है कि यदि इस विषय में वह कोई प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो सुसंगत प्रमाणों एवं साक्ष्यों के साथ अपना प्रत्यावेदन जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड अंकित हो, उसे शुक्रवार शाम तक बोर्ड को भेज सकते हैं।