सिनी शेट्टी – Live Halchal

सिनी शेट्टी कर रही हैं मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व
भारत में अतिथि देवो भव: की परंपरा है। मेरा सपना था कि मैं भारत का प्रतिनिधित्व करुं, यहां तो पूरी दुनिया ही भारत आ चुकी है। हम इस बार इसकी मेजबानी कर रहे हैं तो बहुत अच्छा लग रहा है। यह कहना है 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं सिनी शेट्टी का। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फाइनल 9 मार्च को मुंबई में आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के लिए 117 देशों की प्रतिभागी भारत आ चुकी हैं। प्रतियोगिता का आगाज गत फरवरी से नई दिल्ली से हो चुका है।

फिलहाल, सभी प्रतिभागी मुंबई में हैं। इस बीच, मुंबई में आयोजित टैलेंट कंपटीशन राउंड में टॉप-23 में सिनी शेट्टी भी चुनी गईं। लगभग 28 साल बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत कर रहा है। मूलरूप से कर्नाटक निवासी सिनी प्रतियोगिता को लेकर नर्वस होने से इन्कार करती हैं। वह कहती हैं, मैं नर्वस नहीं हूं, बल्कि बहुत खुश हूं। मुझ पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। मेरा कंपटीशन खुद से है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास रही हूं। यहां आई बहुत सारी प्रतिभागी भारत के बारे में जानने की इच्छुक हैं।

मैं सौभाग्यशाली हूं कि उन्हें इसके बारे में बता पा रही हूं। मैं उन्हें हमारी अनेकता में एकता की संस्कृति के बारे में बताती हूं। यहां पर 117 देशों की प्रतिभागी एक परिवार की तरह रह रही हैं। यही काम हम सदियों से करते आ रहे हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा, मानुषी छिल्लर भारत का नाम रौशन कर चुकी हैं। इनसे मार्गदर्शन लेने को लेकर सिनी का कहना है कि अभी तक किसी से बात नहीं कर पाई हूं, लेकिन उनके सफर से परिचित हूं।

वह सिर्फ मेरे लिए नहीं, दुनियाभर के लोगों के लिए प्रेरणा की स्त्रोत रही हैं। हर किसी ने अपने पीछे खूबसूरत विरासत छोड़ी हैं। मैं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। हालांकि, वह खुद को प्रियंका चोपड़ा के समान पाती हैं। सिनी कहती हैं कि मैं प्रियंका की तरह अपनी राय को खुलकर व्यक्त करती हूं। वह सिद्धांतों पर चलना पसंद करती हैं। मैं भी उन लोगों में से हूं। वहीं, महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर बात करने को लेकर सिनी कहती हैं कि हम 21वीं सदी में इंटरनेट मीडिया के दौर में रह रहे हैं।

यह दौर आपको अपनी आवाज उठाने, जागरूकता फैलाने, अपने खिलाफ होने वाले अन्याय को लेकर खड़े होने का मौका दे रहा है। मिस वर्ल्ड का प्लेटफार्म ऐसा मंच है, जो दुनियाभर की महिलाओं को इन मुद्दों पर बोलने का मौका दे रहा है। मुझे लगता है कि कोई भी मुद्दा छूटना नहीं चाहिए। मैं निजी तौर पर शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने में यकीन रखती हूं। मैं आशाएं प्रोजेक्ट और टीच इंडिया से जुड़कर इस दिशा में काम कर रही हूं।