सितारे जमीन पर – Live Halchal

बॉक्स ऑफिस पर ‘सितारे जमीन पर’ ने पकड़ी रफ्तार, जानें ‘कुबेर’ समेत बाकी फिल्मों का हाल
फिल्मों की कमाई के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अच्छा रहा है। ‘सितारे जमीन पर’ ने अच्छी कमाई की तो वहीं ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में धमाल मचा रही हैं। धीमी शुरूआत के बाद आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने कमाई के मामले में रफ्तार पकड़ी है। वहीं साउथ की फिल्म ‘कुबेर’ अच्छी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल 5’ की पकड़ ढीली हो रही है, तो वहीं हॉलीवुड की फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ भी धीमी रफ्तार से चल रही है। आइए जानते हैं शनिवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा रहा।

सितारे जमीन पर
काफी इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई है। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले। हालांकि पहले दिन फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रही लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने कमाल दिखाया। शनिवार को फिल्म ने 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह से दो दिनों में फिल्म ने 32.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

कुबेर
साउथ की फिल्म ‘कुबेर’ भी अच्छी चल रही है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। फिल्म ने शनिवार के दिन 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म ने अब तक 30.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म में धनुष की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है।

हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में वीकएंड पर एक बार फिर उछाल आया है। फिल्म ने शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने अब तक 172.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपये है। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म को अपनी लागत निकालने में अभी काफी वक्त लगेगा।

हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन
हॉलीवुड की फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ ने भारत में औसत शुरूआत की थी। वीकएंड को फिल्म की कमाई में कुछ इजाफा हुआ लेकिन अब फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार तक भारत में इस फिल्म ने 18.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन ने शनिवार को 17 लाख तो वहीं अंग्रेजी वर्जन ने 1.44 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ ने छू लिया दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर बटोरी तारीफें
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं और इस बार उन्होंने ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए दर्शकों की भावनाओं को गहराई से छू लिया है। तीन साल के ब्रेक के बाद आई इस फिल्म में आमिर खान ने न सिर्फ एक कोच की भूमिका निभाई है, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देने की कोशिश की है—कि हर बच्चा खास होता है, बस जरूरत है उन्हें समझने और सहारा देने की।

दिल छू लेने वाली कहानी
आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दिव्यांग बच्चों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के किरदार में नजर आते हैं, जिन्हें ऐसे बच्चों की टीम को ट्रेनिंग देनी होती है जो शारीरिक या मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इस फिल्म को आमिर की 2007 की ब्लॉकबस्टर ‘तारे जमीन पर’ की स्प्रिचुअल सीक्वल के रूप में देखा जा रहा है। जेनेलिया देशमुख ने आमिर के साथ मुख्य भूमिका निभाई है, और उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी ने फिल्म में भावनात्मक गहराई जोड़ी है।

सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिएक्शन
फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तारीफों का तांता लग गया है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सिर्फ रीमेक नहीं है, ये एक अनुभव है। आमिर ने एक बार फिर ईमानदारी से अभिनय किया है और नए एक्टर्स ने दिल जीत लिया है।’ सोशल मीडिया पर फिल्म को इमोशनल, इंस्पिरेशनल और फैमिली फ्रेंडली बताया जा रहा है।

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘यह फिल्म सिर्फ सितारों के बारे में नहीं है। 1, 2, 3, 4 या 5 स्टार इसे बयां नहीं कर सकते। उन खास बच्चों और आमिर खान के दिल और मेहनत को मापना नामुमकिन है। यह फिल्म भावनात्मक है, प्रभावशाली है और वाकई में खास है।’ एक और यूजर ने लिखा- ये फिल्म एक मास्टरपीस है। ये एक क्लासिक आमिर खान स्टाइल की फिल्म है, जिसमें वो हर तत्व है जो इसे आमिर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल करता है! शानदार निर्देशन, दमदार स्क्रीनप्ले और एक ऐसा मजबूत मैसेज जो हर दिल तक पहुंचे – ‘सबका अपना अपना’

क्या ‘सितारे जमीन पर’ फिर बनाएगी रिकॉर्ड?
फिल्म की थीम, अभिनय और भावनात्मक अपील को देखकर कहा जा सकता है कि अगर पॉजिटिव रिव्यू और ऑडियंस का सपोर्ट बना रहा, तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ तय कर सकती है आमिर खान की वापसी ने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि संवेदनशील कहानियों के सच्चे दूत हैं। ‘सितारे ज़मीन पर’ एक ऐसी फिल्म है, जो आपको सोचने पर मजबूर करती है और दिल से जोड़ती है।