सिक्किम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 08 Oct 2023 10:08:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सिक्किम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सिक्किम में आए ‘जल प्रलय’ में लापता हुए असम के जवान की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87/519993 Sun, 08 Oct 2023 10:08:11 +0000 https://livehalchal.com/?p=519993 सिक्किम में तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ में लापता हुए असम के जवान की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने एक्स पर लिखा-शहीद जवान अमर रहे। असम के लिए दुखद क्षति। सिक्किम में आई दुर्भाग्यपूर्ण बाढ़ में हमने बक्सा जिले के रहने वाले भारतीय सेना के …]]>

सिक्किम में तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ में लापता हुए असम के जवान की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने एक्स पर लिखा-शहीद जवान अमर रहे। असम के लिए दुखद क्षति। सिक्किम में आई दुर्भाग्यपूर्ण बाढ़ में हमने बक्सा जिले के रहने वाले भारतीय सेना के जवान मितुल कलिता को खो दिया।
उत्तरी सिक्किम के ल्होनक झील में अचानक आई बाढ़ में लापता हुए असम के जवान की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को यह जानकारी दी।

‘शहीद जवान अमर रहे’
हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पर लिखा- शहीद जवान अमर रहे। असम के लिए दुखद क्षति। सिक्किम में आई दुर्भाग्यपूर्ण बाढ़ में हमने बक्सा जिले के रहने वाले भारतीय सेना के जवान मितुल कलिता को खो दिया। कलिता अलीपुरद्वार में सेना के तकनीकी विभाग में कार्यरत थे।

बता दें कि शनिवार को तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ में लापता हुए 62 लोग जीवित मिल गए। कुल 22 सैनिक लापता हुए थे, जिनमें से शनिवार तक नौ के शव बरामद हो गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा- 13 सैनिकों और 81 लापता नागरिकों को बचाने के लिए सर्च अभियान जारी है।

बाढ़ में बहकर आए 42 शवों को बंगाल के विभिन्न हिस्सों से निकाला गया है। सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में तीन हजार से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं।

बाढ़ से कुल 41 हजार 870 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 30 हजार 300 लोग सिर्फ मंगन जिले के हैं। उत्तरी सिक्किम में बाढ़ में 13 पुल बह गए। छह हजार 875 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली। एक हजार 320 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

]]>
सिक्किम में बाढ़ से मचा कोहराम हुई भारी तबाही.. https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b/519756 Thu, 05 Oct 2023 07:52:16 +0000 https://livehalchal.com/?p=519756 सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई और 23 सैन्यकर्मी समेत 123 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोग उत्तरी बंगाल में बह गए। अधिकारियों ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति …]]>

सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई और 23 सैन्यकर्मी समेत 123 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोग उत्तरी बंगाल में बह गए। अधिकारियों ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। बाढ़ मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आई। गंगटोक के उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) महेंद्र छेत्री ने बताया, ‘गोलिटार और सिंगताम क्षेत्र से 5 शव बरामद किए गए हैं।’

अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से चुनथांग में तीस्ता-III बांध बह गया। कम से कम 6 पुल भी बह गए और नेशनल हाईवे 10 कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया। सिक्किम के आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक प्रभाकर राय ने एचटी को बताया, ‘उत्तरी सिक्किम इलाका राज्य के दूसरे हिस्सों से पूरी तरह से कट गया है। सिक्किम भी शेष भारत से कट गया है क्योंकि बाढ़ ने एनएच -10 को बुरी तरह प्रभावित किया है।’ अधिकारी ने बताया कि बाढ़ का पानी करीब 1 बजे चुंगथांग तक पहुंच गया था। इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे तक निचले जिलों के इलाकों में पानी भर गया।

बता दें कि उत्तरी सिक्किम में मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह के बीच करीब 39 मिमी बारिश हुई है। आईआईएससी बेंगलुरु के वैज्ञानिक आशिम सत्तार ने बताया, ‘बारिश की वजह से संभवतः हिमस्खलन भी हुआ है जिसके कारण GLOF हुआ। जैसे ही भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की ओर तेजी से आए और वे चुनथांग में हाइड्रो बांध से टकरा गए। इससे बांध बह गया और पूरा भार जबरदस्त ताकत के साथ नीचे की ओर बहता चला गया।’ वैज्ञानिकों ने बताया कि बीते कुछ सालों से लोनाक ग्लेशियर पीछे हट रहा है और झील का आकार बढ़ रहा है। इससे यह जीएलओएफ के प्रति संवेदनशील हो जाता है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘राज्य की राजधानी गंगटोक से 30 किलोमीटर दूर सिंगताम में स्टील से बना एक पुल बुधवार तड़के तीस्ता नदी के पानी में पूरी तरह से बह गया। इस पुल को इंद्रेणी पुल के नाम से भी जाना जाता है।’ सिक्किम सरकार ने एक अधिसूचना में इसे आपदा घोषित कर दिया है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण झील में जलस्तर अचानक 15 से 20 फुट तक बढ़ गया। उन्होंने बताया कि सेना के 23 जवानों के लापता होने की सूचना है और 41 वाहन कीचड़ में धंसे हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि संचार व्यवस्था ठप होने के कारण लापता कर्मियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

गंगटोक से सिंगताम की ओर ट्रैकिंग के लिए निकले कोलकाता के पर्यटक राजीव भट्टाचार्य ने बताया, ‘हमने घाटी में तेज गति से पानी की एक विशाल लहर को आते देखा… सौभाग्य से, मैं और मेरे दोस्त ऊंची जगह पर। अचानक आई बाढ़ से प्रभावित नहीं हुए। अब हम वापस गंगटोक जा रहे हैं।’ नदी में उफान के कारण तीस्ता नदी घाटी क्षेत्र में स्थित डिक्चु, सिंगताम और रंगपो समेत कई कस्बों में भी बाढ़ आ गई है। शिक्षा विभाग ने एक परिपत्र में कहा कि मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में स्थित सभी स्कूल आठ अक्टूबर तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम और देश के बाकी हिस्सों के बीच मुख्य संपर्क राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के कुछ हिस्से बह गए। साथ ही, उत्तर बंगाल और बांग्लादेश के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है, जहां से तीस्ता बहती है।

]]>
जानिए…सिक्किम में कैसे अचानक आई बाढ़ ? https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85/519648 Wed, 04 Oct 2023 05:12:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=519648 चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ …]]>

चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं।

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और अधिक विवरण का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं। 23 जवानों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है।

तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई
रक्षा पीआरओ के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है।

15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ा
रक्षा पीआरओ के मुताबिक, चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हुए।

मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा
इस बीच मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिंगताम में स्थिति का जायजा लिया। वहं भाजपा नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने कहा कि सिंगताम में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को भारी क्षति हुई है। कुछ लोगों के लापता होने की भी जानकारी है। उन्हें ढूंढने की कोशिशें जारी हैं।

]]>
गर्मियों की छुट्टियां, सिक्किम में बिताएं… https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf/228985 Sun, 05 May 2019 11:59:01 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=228985 सिक्किम भारत में मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत शहर है. सिक्किम को धरती का स्वर्ग माना जाता है. अगर आप गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए किसी जगह की तलाश में है तो आपके लिए सिक्किम सबसे बेस्ट जगह रहेगी. आप यहां पर खूबसूरत और प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं. सिक्किम में घूमने …]]>

सिक्किम भारत में मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत शहर है. सिक्किम को धरती का स्वर्ग माना जाता है. अगर आप गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए किसी जगह की तलाश में है तो आपके लिए सिक्किम सबसे बेस्ट जगह रहेगी. आप यहां पर खूबसूरत और प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं. सिक्किम में घूमने फिरने के लिए बहुत सारे टूरिस्ट आते हैं. आप यहां पर खूबसूरत जगहों के साथ-साथ खूबसूरत मंदिर और फूलों के बगीचे भी देख सकते हैं.

1- सिक्किम में आप समिति लेक में ठंडक के साथ साथ बोटिंग का मजा ले सकते हैं.

2- सिक्किम में मौजूद कूपक झील में हमेशा बर्फ जमी रहती है. इसलिए इस झील को फ्रोजेन झील के नाम से भी जाना जाता है. गर्मियों के मौसम में यहां का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है.

3- युमथांग वैली को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर आप रंग-बिरंगे और अलग-अलग प्रजाति के फूल देख सकते हैं. यहां पर गर्मियों के मौसम में ही फूल खिलते हैं.

4- सिक्किम में मौजूद जीरो पॉइंट से आप पूरे शहर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं. यहां पर सनसेट का नजारा भी बहुत खूबसूरत होता है.

]]>