सिकंदर – Live Halchal

सिकंदर के महाफ्लॉप होने के बाद रश्मिका मंदाना का खुलासा, शूटिंग के बीच बदली गई थी स्क्रिप्ट
पिछले साल रिलीज हुई सिकंदर (Sikandar) फ्लॉप रही थी। साथ ही फिल्म के लिए सलमान खान (Salman Khan) को भी आलोचना सहनी पड़ी थी। रश्मिका मंदाना ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। अब उन्होंने खुलासा किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट वो नहीं थी जो उन्हें बताई गई थी।

एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर सिकंदर (Sikandar) से काफी उम्मीदें लगाई गई थीं, लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो पहले तो खूब आलोचना मिली और फिर बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी हो गई।

सिकंदर में सलमान खान (Salman Khan), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। टाइगर 3 के बाद उम्मीद थी कि सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी।

सिकंदर की बदल गई थी स्क्रिप्ट
मगर यह फिल्म बुरी तरह पिट गई। फिल्म के लिए सलमान खान को आलोचना सहनी पड़ी। अब करीब एक साल बाद रश्मिका मंदाना ने सिकंदर को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बीच में ही बदल दी गई थी। जो कहानी उन्हें सुनाई गई थी, वह नहीं थी।

पहले रश्मिका को सुनाई गई थी अलग स्क्रिप्ट
तेलुगु जर्नलिस्ट प्रेमा के साथ बातचीत में रश्मिका मंदाना ने सिकंदर को साइन करने के अपने फैसले के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि मैंने मुरुगादॉस सर से बात की थी, बेशक बाद में जो हुआ वह बहुत अलग था लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो वह सच में काफी अलग स्क्रिप्ट थी। आम तौर पर फिल्मों के साथ ऐसा होता है।”

क्यों बदली सिकंदर की स्क्रिप्ट?
रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, “जब आप कुछ सुनते हैं तो वह एक कहानी होती है जो आपने सुनी है लेकिन फिल्म बनने के दौरान परफॉर्मेंस, एडिटिंग और रिलीज के समय के हिसाब से चीजें बदल जाती हैं। चीजें बदलती हैं और यह बहुत आम बात है। तो सिकंदर के साथ भी ऐसा ही हुआ।”

रश्मिका मंदाना की फिल्में
साल 2025 रश्मिका मंदाना के लिए काफी खास रहा। उन्होंने छावा और द गर्लफ्रेंड जैसी हिट फिल्में दीं। अब वह एनिमल पार्ट 2, मायसा, कॉकटेल 2 और रेनबो अपकमिंग मूवीज पर काम कर रही हैं। उनके पास लाइनअप में पुष्पा 3 भी है।

सलमान खान ने ‘सिकंदर’ की इस एक्ट्रेस पर जताया भरोसा और किया प्रोत्साहित
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में ‘लग जा गले’ गाने वाली अभिनेत्री और गायिका ने सलमान खान के बार में कुछ बातें बताईं हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या किया खुलासा?

सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सिकंदर’ इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों को दिखाई जा रही है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, सलमान खान के लिए एक गाना गाती हैं। अब उसी गाने की गायिका ने अभिनेता के व्यवहार के बार मे कुछ खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा।

उन्हें खुद पर नहीं था विश्वास
‘सिकंदर’ फिल्म में ‘लग जा गले’ गाना गाने वाली गायिका का नाम है यूलिया वंतूर, जिन्होंने हाल ही में फिल्मफेयर से बात की। गायिका ने बताया कि सलमान ने उनका हौसला बढ़ाया था। बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हर किसी के लिए भावनात्मक समर्थन बहुत जरूरी है। किसी ऐसे व्यक्ति का होना जो आपकी आवाज पर विश्वास करता हो। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें मेरी आवाज और मेरी प्रतिभा पर विश्वास था। उन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया, जब मुझे खुद पर संदेह था।’

सलमान ने यूलिया पर जताया भरोसा
अभिनेत्री और गायिक यूलिया वंतूर ने आगे बताया कि उन्होंने अचानक हिंदी म्यूजिक गाना शुरू किया। इसके अलावा यूलिया ने कहा कि सलमान खान को उनके ऊपर भरोसा था, इसके लिए उन्होंने आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का होना बहुत जरूरी है, जो आपके लिए खड़े हों।

एक नजर ‘सिकंदर’ की ओर
सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। फिल्म ने अभी तक कुल 10 दिनों में 105.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, सुनील शेट्टी, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर हैं।

चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘सिकंदर’ का निकला दम, डबल डिजिट कमाना भी हुआ मुश्किल
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अगर सलमान खान की अन्य फिल्मों के नंबर देखें जाएं तो ये रिकॉर्ड कम है।

लगातार गिर रहा फिल्म का कलेक्शन
भाईजान का कहना है कि वो 100 करोड़ के कलेक्शन के बारे में सोचते ही नहीं हैं। अब बात सीधे 200 करोड़ की होती है। हालांकि ऐसा होता नजर आ नहीं रहा है। फिल्म ने शुरुआत तो ठीक ठाक की थी लेकिन अब इसकी नैय्या डोलती नजर आ रही है। ऐसे में फिल्म के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ जुटा पाना भी मुश्किल लग रहा है।

कितना रहा चौथे दिन का कलेक्शन?
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की ओपनिंग ली थी। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मेकर्स की ओर से शेयर किए गए आंकड़े के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 33.36 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट की मुताबिक सिकंदर ने तीसरे दिन 19.5 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि चौथे हफ्ते इसके हालात और भी खस्ता नजर आए। अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म 6.52 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 81.02 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म का कमाल
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी सिकंदर कमाल कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शुरुआत 46 करोड़ के साथ हुई थी। ये देखकर ऐसा लग रहा था कि कलेक्शन ज्यादा खास नहीं हो पाएगा लेकिन सोमवार के कलेक्शन ने सभी को चौंका दिया। ईद के मौके पर रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म ने तकरीबन 59 करोड़ के आसपास कमाई की। तीसरे दिन ये 36 करोड़ पर खत्म हुआ। इस हिसाब से सिकंदर का टोटल कलेक्शन 141.15 करोड़ रुपये हो गया है।

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म का सीधा मुकाबला मोहनलाल की मलयालम फिल्म L2 एम्पुरान (L2 Empuraan) से है। सिकंदर में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल और सत्यराज भी नजर आए।

‘सिकंदर’ ने आखिर किसके कहने पर ली पुलिसवाले की सुपारी?
बलिया के सिद्धांत चतुर्वेदी का किसी समय हिंदी सिनेमा में ऐसा रौला रहा है कि बच्चन परिवार तक उनकी धमक नजर आती रही। उनके रिश्ते और राज खूब सुर्खियां बनीं। हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी संस्करण तक में उनकी आवाज गूंजी। लेकिन, फिर उनका अपना बर्ताव उन पर भारी पड़ने लगा। ‘गली बॉय’ की सफलता का नशा उनके सिर से अब भी उतरा नहीं है। जब ‘गली बॉय’ हिट हुई थी तो इसके निर्माताओं में शामिल फरहान अख्तर व रितेश सिधवानी को भी फिल्म के साइड हीरो में एक आग दिखी थी।

हिंदी सिनेमा में खून खराबे से भरी हिंसक फिल्मों की वापसी ‘युद्रा’ से ही होनी थी। लेकिन, फिल्म ने रिलीज होने में इतना समय ले लिया कि इसके पहले आईं ‘एनिमल’ और ‘किल’ जैसी फिल्में सारा मजा बटोरकर चलती बनीं। फिल्म में मेन विलेन का नाम सिकंदर है। उसने किसके कहने पर एक पुलिसवाले को मारा और इस पुलिसवाले का बेटा कैसे इसका बदला लेगा? इतनी सी इसकी कहानी है।

रवि उध्यावर का दूसरा उदय
फिल्म ‘मॉम’ बनाकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माताओं को भाए निर्देशक रवि उध्यावर की फिल्म यात्रा का ये पड़ाव उनकी पहली फिल्म के सात साल बाद आया है। फिल्म देखकर जान ये भी पड़ता है कि उनके पास कहानी कहने की कला तो है, बशर्ते कहानी उनके नियंत्रण में हो। यहां, दिग्गज लेखक श्रीधर राघवन का रुतबा रवि के दूसरे उदयकाल पर भारी है। कहानी एक ऐसे बच्चे की है जिसके दिमाग को जन्म से पहले पांच मिनट तक ऑक्सीजन ही नहीं मिली। डॉक्टर बताते हैं कि इसके चलते उसके दिमाग में केमिकल लोचा है। वह गिरगिट पालता है।

स्कूल के दिनों से ही विरोधियों की जान लेने की कोशिश करता है। बचपन से उसकी एक दोस्त भी है। उसके पहले बताया ये जाता है कि अलग अलग उम्र के तीन पुलिस अफसर हैं। तीनों के कांधे पर तीन-तीन स्टार लगे हैं, साथ में आईपीएस भी लिखा है! इनमें से एक का बच्चा है युद्रा। दूसरा इसे पालता है। तीसरे की बेटी से ये प्यार करता है। और, बदला इसे लेना है उस ड्रग माफिया से जितने उसके मां-बाप को बीच रास्ते निपटा दिया।

कहानी ही सबसे कमजोर कड़ी
फिल्म ‘युद्रा’ की सबसे बड़ी कमजोर कड़ी श्रीधर राघवन की लिखी कहानी और इसका स्क्रीनप्ले ही है। कहानी का नायक गुस्सेवाला है। उसका होते होते रह गया ससुर उसे इस गुस्से को हथियार बनाने की बात भी समझाता है लेकिन फिल्म की कहानी अपने ही नशे में चूर होकर कुछ यूं परदे पर लुढ़कती है कि हिंदी सिनेमा के धाकड़ दर्शक शुरू के 10 मिनट देखने के बाद पूरी फिल्म की कहानी खुद ही अपने दिमाग में लिख सकते हैं।

फिल्म करीब करीब उन्हीं पन्नों पर अटकती भटकती रहती है, जिन पर लिखी कहानियां दर्शक लगातार देखते आए हैं। कहानी में कुछ नया न होने के बाद भी निर्देशक रवि उध्यावर ने एक कमजोर अभिनेता का नया सूरज उगाने की कोशिश अपनी तरफ से पूरी की है। कमजोरी यहां फरहान अख्तर और अक्षत घिल्डियाल की भी दिखती है जिन्होंने भेड़ों को मारकर शेर का शिकार करने निकला है, जैसे औसत से संवाद लिखकर इस फिल्म को और औसत बना दिया है।

तकनीकी कौशल से फिर भी चमकी फिल्म
कथा, पटकथा और संवादों में कमजोर फिल्म का स्वाद कसैला है लेकिन फिर भी इसे थाली में करीने से सजाकर दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिशों में रवि उध्यावर को जय पिनाक ओझा ने बहुत मदद की है। उनकी सिनेमैटोग्राफी जॉन विक टाइप के एक्शन को फिल्माने में पूरी तरह चुस्त-चौकस है। फिल्म की जो भी तारीफ की जा सकती है, उसमें इसके एक्शन का नंबर भी सिनेमैटोग्राफी के साथ पहला है।

फेडेरिको सुएवा ने साइकिल पर चेज सीक्वेंस अच्छा गढ़ा है। जिन लोगों ने हाल ही में आई फिल्म ‘मदर’ देखी है, फेडेरिको के एक्शन कोरियोग्राफी का स्तर उन्हें पता है। फेडेरिका के साथ देसी एक्शन डायरेक्टर सुनील रॉड्रिग्स ने भी अच्छा काम किया है। दोनों ने मिलकर फिल्म को आखिर तक देखते रहने की एक वजह बनाए रखी है।

जावेद अख्तर ने लिखा ‘आने दे हवा’
हिंदी फिल्मों के लिए पंजाबी गाने एक बड़ी बाधा बनते जा रहे हैं। अच्छी खासी चलती फिल्म में जब सब लोग हिंदी में या अंग्रेजी में भी बात कर रहे हों, तो एकदम से एक पंजाबी गाना टपकते ही फिल्म की बरसाती तानने की बजाय इसे सीलन भरा बना देता है।

यही फिल्म ‘युद्रा’ में भी हुआ। दूसरी तरफ जावेद अख्तर के लिखे बाकी दोनों गानों को सुनकर लगता है कि उनकी कलम में अब भी जान बाकी है। पीयूष-शाजिया की जोड़ी ने ‘आने दे हवा’ को कोरियोग्राफ भी अच्छा किया है और राघव जुयाल की डासिंग स्टाइल को हू ब हू कॉपी करके कम से कम इस गाने में सिद्धांत ने खुद को फिल्म का हीरो साबित किया है।

सिद्धांत पर हर फ्रेम में भारी मालविका
सिद्धांत चतुर्वेदी का अभिनय इस फिल्म में बहुत ही कच्चा दिखता है। उनके चेहरे के भाव दृश्य की मांग के अनुसार बदलते नहीं हैं। गुस्सा उनका स्थायी भाव है और इस चक्कर में न वह प्रेमिका के साथ होने पर प्यार जता पाते हैं और न ही उससे झगड़ा होने पर तकरार। मालविका मोहनन की कद-काठी आकर्षक है और हिंदी सिनेमा में दीपिका पादुकोण के बाद उसी डील डौल की दूसरी अभिनेत्री की कमी वह पूरी कर सकती हैं।

राघव जुयाल की ये फिल्म ‘किल’ से पहले आनी थी, लेकिन अब उनका अभिनय इसी फिल्म का पैमाना मानकर नापा जाना है तो दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनके लिए आसान नहीं होगा। फिल्म ‘एनिमल’ मे बॉबी देओल के भाई बने सौरभ सचदेवा का अक्स भी उनके इस किरदार में बार बार झलकता दिखता है। राम कपूर छोटा परदा छोड़ बड़े परदे पर जमने की कोशिश अच्छी कर रहे हैं। गजराज राव का किरदार फिल्म का सरप्राइज एलीमेंट है लेकिन उनकी शख्सियत पर ये जमता नहीं है। शिल्पा शुक्ला की जगह किसी दमदार अदाकारा को लिया गया होता तो फिल्म का क्लाइमेक्स और मजबूत हो सकता था…! लेकिन..!

‘सिकंदर’ से उठा सलमान खान के किरदार से पर्दा
अब तक यह बात जगजाहिर हो चुकी है कि सलमान खान एआर मुरुगुदास के निर्देशन में सिकंदर फिल्म कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला शेड्यूल भी पूरा हो चुका है। अब फिल्म को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि सलमान फिल्म में किस खास किरदार में नजर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म सिकंदर में सलमान एक ऐसे ताकतवर रूप में नजर आएंगे, जो आज के समाज में हो रहे तमाम भ्रष्टाचार गिरोह के खिलाफ खड़ा दिखाई देगा। यही वजह है कि फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

वैसे तो बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन के लिए जाना जाता है, क्योंकि ऐसे कई किस्से हैं जो ये जाहिर करते हैं कि वो रियल एंग्री यंग मैन रहे हैं। लेकिन अब सलमान अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ में अपने इस किरदार के जरिए एंग्री यंग मैन का किरदार निभाते नजर आएंगे।

इस फिल्म में सलमान एंग्री यंग मैन के अवतार में दिखाई देंगे और एक गुस्सैल युवक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में सलमान का किरदार क्रोध और गुस्से से भरा हुआ दिखाई देगा, जो समाज के बेकार सिस्टम से लड़ता दिखाई देगा।

सलमान एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो समाज में मौजूद एक बड़े गिरोह को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगा। एआर मुरुगुदास अपने सामाजिक ड्रामा के लिए जाने जाते हैं और खबरों के अनुसार उन्होंने सलमान के लिए एक खूबसूरत कहानी तैयार की है, जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी।

सिकंदर से पहले सलमान खान ने साजिद नाडियावाला के साथ किक में काम किया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। सलमान खान इन दिनों फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान की पसलियों में चोट लगी हुई है। इसके बावजूद भी वो लगातार सिकंदर की शूटिंग लगातार कर रहे हैं। यही नहीं बल्कि एक्शन सीन भी फिल्मा रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल ईद 2025 के मौके पर रिलीज हो सकती है।