सिंगापुर एयरलाइंस – Live Halchal

सिंगापुर एयरलाइंस में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़, भारतीय यात्री गिरफ्तार
सिंगापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक भारतीय नागरिक आकाश तिवारी पर सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया गया है। यह घटना 9 फरवरी को तब हुई, जब विमान लैंडिंग की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आकाश तिवारी पर आपराधिक बल प्रयोग करके महिला की गरिमा भंग करने का आरोप है। उसने महिला अटेंडेंट के प्राइवेट पार्ट के आसपास छूआ। यह सब तब हुआ जब महिला अपनी ड्यूटी के दौरान उसके सीट के पास सर्विस दे रही थी।

क्या है पूरा मामला?

महिला ने तुरंत उसे रोकने को कहा और गैले में जाकर लैंडिंग की तैयारी करने लगी। लेकिन आकाश तिवारी ने उसका पीछा किया। वह गैले में पहुंच गया, जहां उसने महिला को कोने में धकेल दिया और लगातार परेशान करता रहा। इससे महिला काफी डर गई और तनाव में आ गई।

महिला ने जोर-जोर से चिल्लाया और वहां से निकल गई। लेकिन आकाश तिवारी ने फिर से उसका पीछा किया और आइल में तक आ गया। आखिरकार, जब महिला ने अपने सुपरवाइजर को इसकी रिपोर्ट कर दी, तब जाकर वह अपनी सीट पर वापस लौटा।

गिरफ्तार किया गया आरोपी

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आकाश तिवारी पर धमकी भरे व्यवहार का भी आरोप है। उसने महिला को डराने और परेशान करने के लिए यह सब किया। घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को मिल गई।

एयरपोर्ट पुलिस डिवीजन के अधिकारी जांच में जुट गए और विमान के चंगी एयरपोर्ट पहुंचते ही आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान गुप्त रखने के लिए कोर्ट ने गैग ऑर्डर जारी कर दिया है।

कोर्ट में क्या हुआ?

मंगलवार को कोर्ट में आकाश तिवारी पर औपचारिक रूप से आरोप लगाए गए। जब उससे पूछा गया तो उसने खुद को निर्दोष बताया और नॉट गिल्टी कहा। अब अगली सुनवाई का इंतजार है।

मोलेस्टेशन के आरोप में दोषी पाए जाने पर उसे तीन साल तक की जेल, जुर्माना, कैनिंग या इनमें से कोई भी सजा हो सकती है। धमकी भरे व्यवहार और डिस्ट्रेस पैदा करने के लिए छह महीने तक जेल या 5000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 3900 अमेरिकी डॉलर) तक जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।

जापान में लैंडिंग के दौरान सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में धुएं से हड़कंप
सोमवार सुबह अधिकारियों को सिंगापुर एयरलाइंस के विमान के बाएं इंजन में धुआं उठने की सूचना मिली। एयरपोर्ट और फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि धुआं निकलने के बाद छह दमकल की गाड़ियां और दो एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। एयरपोर्ट के रनवे को सुबह 740 बजे से बंद कर दिया गया। विमान में चालक दल सहित 276 यात्री सवार थे।

जापान के नारिता एयरपोर्ट पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लैंडिंग करते हुए सिंगापुर एयरलाइंस के विमान से अचानक धुआं उठने लगा। घटना के बाद नारिता एयरपोर्ट के रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों को सिंगापुर एयरलाइंस के विमान के बाएं इंजन में धुआं उठने की सूचना मिली। एयरपोर्ट और फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि धुआं निकलने के बाद छह दमकल की गाड़ियां और दो एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। एयरपोर्ट के रनवे को सुबह 7:40 बजे से बंद कर दिया गया।

विमान में चालक दल सहित 276 यात्री सवार थे
घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस के अधिकारियों ने विमान का घंटे भर निरीक्षण किया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 276 यात्री सवार थे।

एयरपोर्ट पर सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहन घूम रहा था शख्स
पुलिस अधिकारी ने बताया की 25 अप्रैल को एक युवक सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहनकर मेट्रो स्काईवॉक पर घूम रहा था। शक होने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक नकली पायलट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जाली आई कार्ड भी मिला है। आरोपी की पहचान गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी 24 साल के संगीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया की 25 अप्रैल को एक युवक सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहनकर मेट्रो स्काईवॉक पर घूम रहा था। शक होने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। साथ ही पहचान पत्र का सत्यापन किया गया। सत्यापन में पहचानपत्र नकली पाया गया। उसके पास उड़ान संचालन के लिए सिंगापुर एयरलाइंस की आईडी पाई गई, जिसकी बाद में जांच करने पर नकली होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संगीत ने एक ऑनलाइन ऐप का उपयोग करके जाली आईडी बनाई और इसके बाद उसने द्वारका इलाके से पायलट की यूनिफॉर्म खरीदी थी। आगे की जांच से पता चला कि उसने 2020 में मुंबई में एक साल का एविएशन हॉस्पिटैलिटी कोर्स किया। जांच के अनुसार, उसने अपने परिवार और परिचितों को यह विश्वास दिलाया कि उसे सिंगापुर एयरलाइंस में पायलट की नौकरी मिल गई है। वह सभी से झूठ बोल रहा था।