सिंक पर लिपटा दिखा 8 फुट लंबा सांप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 Jan 2020 11:40:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सिंक पर लिपटा दिखा 8 फुट लंबा सांप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बाथरूम में घुसते ही महिला की निकल पड़ी चीख सिंक पर लिपटा दिखा 8 फुट लंबा सांप https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be/310239 Tue, 21 Jan 2020 11:40:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=310239 चीजें होती हैं जिन्हें देखकर हम काफी हडबडा जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ यूके (UK) में रहने वाली एक महिला के साथ. महिला ने जैसे ही अपने वाशरूम (Bathroom) खोला तो पाया कि बाथरूम में उसके अलावा कोई और भी है. जिसे देखकर महिला काफी डर गयी. ये कोई और नहीं बल्कि एक 8 …]]>

चीजें होती हैं जिन्हें देखकर हम काफी हडबडा जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ यूके (UK) में रहने वाली एक महिला के साथ. महिला ने जैसे ही अपने वाशरूम (Bathroom) खोला तो पाया कि बाथरूम में उसके अलावा कोई और भी है. जिसे देखकर महिला काफी डर गयी. ये कोई और नहीं बल्कि एक 8 फुट लंबा सांप था. आइए जानते हैं इस बारे में…

इंग्लैंड की मर्सीसाइड पुलिस ने सोमवार को फेसबुक पर सांप की बेक तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि जब उन्हें इस विषय में जानकारी मिली तो वो भी काफी हडबडा गए और एकदम से दिमाग जैसे सुन्न पड़ गया. महिला से फोन पर इस बात की जानकारी मिलने पर जब पुलिस महिला के बीर्केनहेड स्थित आवास में पहुंची तो उस समय तक बाथरूम के सिक पर 8 फुट लंबा सांप लिपटा पड़ा हुआ था.पुलिस ने बताया कि महिला के बाथरूम में जो सांप पाया गया है वो बोआ कंस्ट्रिक्टर प्रजाति का है. इस सांप की गिनती विश्व के लंबे सांपों में से एक में की जाती है. पुलिस ने इस सिलसिले में अपनी आधिकारिक बयान में कहा कि महिला और उसके पड़ोसी इस बात से पूरी तरह अनजान हैं कि आखिर ये सांप महिला के बाथरूम में कहां से आया है. हालांकि पुलिस ने यह भी बताया कि यह मामला साल 2019 के 30 दिसंबर का है. लेकिन उन्होंने हाल में ही फेसबुक पर इस तस्वीर को अपलोड किया है.

8 फुट लंबे सांप की इस तस्वीर पर अभी तक लोग कई तरह के रिएक्शन दे चुके हैं. और कई लोग इस तस्वीर को देख भी चुके हैं. एक यूजर ने लिखा है कि अगर उसके बाथरूम में उसने ऐसा सांप देखा होता तो वो घबराहट से रोने लगता. वहीं एक अन्य यूजर ने बाथरूम में सांप निकलने की घटना की तुलना किसी डरावने सपने से की
]]>