सावन का चौथा सोमवार – Live Halchal

सावन का चौथा सोमवार: विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का रेला
सावन के चौथे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में भोले भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। आधी रात के बाद से ही गंगा स्नान के बाद कतारबद्ध होकर भक्तों ने बाबा दरबार में मत्था टेका। इस दौरान गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेध घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर हर-हर महादेव व हर- हर गंगे के उद्घोष से गूंजता रहा।

सावन के चौथे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा के रुद्राक्ष को शिवभक्तों में वितरित किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से शिवभक्तों का रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रविवार को आधी रात के बाद से ही शिवभक्तों की कतार मंदिर में लग गई थी।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने सावन के चौथे सोमवार को दर्शन पूजन और शृंगार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बाबा विश्वनाथ की शयन आरती के पहले से ही शिवभक्त और कांवड़िये बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होने लगे थे। मध्य रात्रि के बाद एक कतार गोदौलिया से आगे निकल चुकी थी और दूसरी ओर की कतार तो चौक थाने से।

वहीं मदनपुरा और गिरजाघर की बैरिकेडिंग में श्रद्धालु एक-एक करके कतारबद्ध हो रहे थे। पिछले सोमवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीकाशी विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया था।

पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा स्वरूप, दूसरे सोमवार को गौरी शंकर (शंकर-पार्वती) स्वरूप, तीसरे सोमवार को अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में शृंगार किया गया था। श्रावण के पांचवें व अंतिम सोमवार 19 अगस्त को बाबा विश्वनाथ का झूला शृंगार किया जाएगा।

शिवालयों में रही भक्तों की भारी भीड़
सोमवार को महादेव की नगरी काशी के सभी शिवालयों में बाबा को दुग्धाभिषेक करने और जलधार चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ रही। बाबा विश्वनाथ के मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में भी कांवड़ियों का जत्था और भक्तों का हुजूम नजर आया।

सावन का चौथा सोमवार: गाड़ी और घर का सपना होगा पूरा, करें ये उपाय
आज सावन का चौथा सोमवार है. आज सावन के शुक्ल पक्ष की अष्टमी भी है. आज के दिन दुर्गा अष्टमी भी मनाई जाती है. इसलिए ये सोमवार बेहद शुभ और असाधारण माना जा रहा है.

आज अगर भक्त भगवान शंकर के साथ मां गौरी की पूजा करें तो उन पर असीम कृपा बरस सकती है. ज्योतिषशास्त्र विनोद मिश्र के अनुसार इस दिन सूर्योदय से लेकर दोपहर 2:29 तक शुभ नाम का विशिष्ट योग बन रहा है. इसके बाद 2:30 बजे से शुक्ल नाम का खास योग भी बन रहा है. जो पूजा-पाठ अनुष्ठान के लिए खास माना जाता है. सुबह 9:46 मिनट तक शेर की भांति शक्तिशाली बव नाम का करण रहेगा. इसके बाद चीते के समान शक्तिशाली बाल्व नाम का करण रहेगा. ये दोनों करण विजय के सूचक हैं.

जानिए किस-किस राशि के लोगो पर होगी आज शिव जी की कृपा, 31 जुलाई 2017

इस विशिष्ट पर्व पर शिव और शक्ति का खास पूजन करने से शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है तथा गाड़ी-बंगले की इच्छा भी पूरी हो सकती है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चन्द्रमा कुण्डली के चौथे भाव का प्रतिनिधित्व करता है. चौथा भाव गाड़ी-बंगले और माता का प्रतीक माना जाता है. जिस किसी व्यक्ति की कुण्डली में चौथा भाव कमजोर है या बलहीन है, उन लोगों को विशेष पूजन से शीघ्र अति शीघ्र गाड़ी-बंगले की प्राप्ति हो सकती है.

पूजन विधि

सावन के चौथे सोमवार को सफेद शिवलिंग की पूजा करें. साथ ही गौरी और चन्द्रमा का पूजन भी करें. सबसे पहले शिवलिंग और गौरी को जल अर्पित करें. दूध में शहद मिलाकर शिव और गौरी का अभिषेक करें. शिवलिंग पर बिल्व पत्र और गौरी पर सफेद रंग के फूल अर्पित करें. फिर शिवलिंग पर चंदन से त्रिपुण्ड बनाएं. देवी गौरी पर चंदन से लेप लगाएं. दूध से बना कोई भी मिष्ठान शिव और गौरी को अर्पित करके बांट दें. तथा इस मंत्र का जाप करें.

मंत्र: ह्रीं गौरीशंकराय नमः ह्रीं॥

इस मंत्र का उच्चारण करते हुए चांदी का एक चौकोर टुकड़ा गौरी और शिवलिंग पर स्पर्श करवाकर किसी पारदर्शी कांच की बोतल में डालकर गंगा जल भरकर घर की उत्तर पश्चिम दिशा में छिपा कर रख दें. अगले सावन तक आपके बंगले व गाड़ी की इच्छा जरूर पूरी होगी.