सामना – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 31 Jul 2022 04:57:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सामना – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भारी बारिश की समस्या से जूझ रहा पाकिस्तान ,अब भीषण बाढ़ का सामना कर रहा https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%82/490260 Sun, 31 Jul 2022 04:57:40 +0000 https://livehalchal.com/?p=490260 पाकिस्तान के कई राज्य इन दिनों बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में देखने को मिला है। यहां हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति भी भयावह बनती जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो बलूचिस्तान में इस साल अप्रत्याशित …]]>

पाकिस्तान के कई राज्य इन दिनों बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में देखने को मिला है। यहां हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति भी भयावह बनती जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो बलूचिस्तान में इस साल अप्रत्याशित रूप से भारी बारिश हुई है। एक स्थानीय मीडिया ने पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में एक परिवार के नौ लोग बाढ़ में बह गए। डान की खबर के मुताबिक मृतकों में सात बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

बाढ़ ने ली कई लोगों की जान

पख्तूनख्वा में बाढ़ व एक मकान की छत गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए हैं। साथ ही पिछले 36 घंटों में बाढ़ में लगभग 100 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए बलूचिस्तान प्रांत में धारा 144 लागू कर दी है।

धारा 144 लागू

बलूचिस्तान के मुख्य सचिव अब्दुल अजीज उकाली ने कहा, ‘प्रांत में धारा 144 लागू कर दी गई है और नागरिकों को 10 दिनों तक अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है’। उन्होंने कहा कि एक जून से अब तक बारिश ने 124 लोगों की जान ले ली है और सूबे में 10,000 घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से लगभग 565 किमी सड़कें और 197,930 एकड़ कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि 712 पशुधन भी मारे गए हैं।

बाढ़ के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बाढ़ का कहर जारी

बलूचिस्तान से अचानक आई बाढ़ के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी बाढ़ का कहर जारी है। जानकारी के अनुसार, सिंध प्रांत में 50 से अधिक गांव जलमग्न हो गए। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान में मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण पानी की दूसरी धारा निकटवर्ती कंबार-शाहदादकोट जिले और दादू जिले के कछो के पहाड़ी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में अधिक नुकसान हुआ।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हुए लोग

स्थानीय सूत्रों ने कहा कि प्रभावित इलाकों के लोग अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ियों और सुरक्षात्मक बांधों में शरण लेने को मजबूर हैं। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला की चिकित्सा सहायता न मिलने पर स्वास्थ्य की स्थिति के कारण मृत्यु हो गई है। पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि भारी बारिश और बाढ़ में 19 और लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में फंसे हुए हैं। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में और बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी जारी की है।

]]>
World Cup 2019 Eng vs SA: प्रोटियाज के साथ, इंग्लैंड का सामना… https://livehalchal.com/world-cup-2019-eng-vs-sa-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d/239193 Thu, 30 May 2019 04:34:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=239193 क्रिकेट विश्व कप का बुखार अगले डेढ़ महीने दुनियाभर के खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलेगा। विश्व कप का आगाज गुरुवार को होगा, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं,  और इसका उद्घाटन मैच गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। क्रिकेट का जनक इंग्लैंड 1975 से शुरू …]]>

क्रिकेट विश्व कप का बुखार अगले डेढ़ महीने दुनियाभर के खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलेगा। विश्व कप का आगाज गुरुवार को होगा, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, 

और इसका उद्घाटन मैच गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। क्रिकेट का जनक इंग्लैंड 1975 से शुरू हुए विश्व कप का खिताब अभी तक एक बार भी अपने नाम नहीं कर सका है। इस बार उसे खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है।

अपने ही घर में वह किस तरह चुनौती दे पाता है अब यह देखना होगा। ऐसे ही दक्षिण अफ्रीकी टीम भी अभी तक विश्व कप खिताब से वंचित रही है और वह बड़े टूर्नामेंट में अपने चोकर्स के तमगे को हटाने की पूरी कोशिश में रहेगी। दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में शुरुआती मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है। मैच से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम को उस समय करारा झटका लगा जब उसके सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को चोट के कारण इस मैच से बाहर होना प़़डा।

स्टेन को आइपीएल के दौरान कंधे में चोट लग गई थी, ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह ठीक हुए बिना उन्हें मैदान में उतारने का जोखिम उठाना नहीं चाहता। इंग्लैंड टीम दक्षिण अफ्रीका की तुलना में ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। ऐसे में उसकी जीत की संभावना बेहतर है। करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट का समापन 14 जुलाई को लॉ‌र्ड्स में खेले जाने वाले फाइनल के साथ होगा। सारे क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 16 जून को होने वाले महामुकाबले पर खासतौर पर टिकी हैं जब परंपरागत प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। इस विश्व कप के दौरान ब़़डी इनामी राशि दांव पर होगी, जिसमें विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ इनामी रकम के रूप में 28 करोड़ 8 लाख और 20 हजार रुपए इनाम के रूप में मिलेंगे।

कमजोर पक्ष-

1. बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। ‘चोकर्स’ का टैग हटाना प्रमुख चुनौती।

2. डिविलियर्स के संन्यास लेने से टीम की बल्लेबाजी कमजोर हुई।

3. प्रमुख गेंदबाज स्टेन लगातार चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे हैं।

इंग्लैंड-  वनडे रैंकिंग 1 कप्तान- इयोन मॉर्गन

विश्व कप में प्रदर्शन-  अभी तक चैंपियन नहीं बन सका है। 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।

टीम के मजबूत पक्ष-

1. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही टीम बेहद संतुलित।

2. पिछले तीन वर्षों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।

3. घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलेगा। इंग्लैंड के विकेट के मिजाज और मौसम से वाकिफ होने का फायदा मिलेगा।

टीम का कमजोर पक्ष-

1. महत्वपूर्ण मौकों पर टीम का प्रदर्शन बिखर जाता है।

2. ज्यादातर बल्लेबाज आक्रामक, रूट को अलावा टिककर खेलने वाले अन्य कोई बल्लेबाज नहीं।

3. रिस्ट स्पिनरों को खेलने के मामले में कुछ कमजोर। इमरान ताहिर बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका- वनडे रैंकिंग 3 कप्तान-फाफ डु प्लेसिस

विश्व कप में प्रदर्शन- अभी तक चैंपियन नहीं बन सका है। 1992, 1999, 2007 और 2015 में सेमीफाइनल तक पहुंचा था।

टीम के मजबूत पक्ष –

1. टीम में प्लेसिस, अमला, मिलर और डिकॉक जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं।

2. तेज गेंदबाजी का आक्रमण बेहतरीन। यॉर्कर फेंकने में माहिर रबादा का साथ देने के लिए नगिदी और फेलुकवायो जैसे खिलाड़ी हैं।

3. मिलर और डिकॉक जैसे बल्लेबाज, अकेले दम पर मैच का रख बदलने में सक्षम हैं।

 

]]>
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में अमृतसर रेल हादसे को लेकर, केंद्र पर साधा निशाना https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/177444 Mon, 22 Oct 2018 06:40:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=177444 अमतृसर रेल हादसे पर सभी ओर से पल्ला झाड़ राजनीति हो रही है, 62 लोगों की मौत की जिम्मेदारी लेने को कोई भी तैयार नहीं है. इस बीच केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. शिवसेना ने कहा है कि ये खून से सने अच्छे दिन हैं. …]]>

अमतृसर रेल हादसे पर सभी ओर से पल्ला झाड़ राजनीति हो रही है, 62 लोगों की मौत की जिम्मेदारी लेने को कोई भी तैयार नहीं है. इस बीच केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. शिवसेना ने कहा है कि ये खून से सने अच्छे दिन हैं.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में ‘रक्तरंजित अच्छे दिन’ शीर्षक के साथ लिखा, ”जलियांवाला बाग हत्याकांड की याद दिलाने वाला भयंकर मामला पंजाब में घटित हुआ है. जलियांवाला बाग अंग्रेजी शासन में हुआ था, अमृतसर का हत्याकांड स्वराज में हुआ है. ऐसे में आजादी प्राप्त होने के बावजूद चीटियों और कीड़े मकौड़ों की मौत मरना जनता की किस्मत बनी हुई है.”

सामना में आगे लिखा है, ”लोग खेत में मर रहे हैं, सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में और रेल हादसों में मरना तो हमेशा की बात हो गई है. विकास और प्रगति की बात हम करते हैं लेकिन रेलवे प्रणाली पूरी कबाड़ में चली गई है. सिग्नल प्रणाली, दरार पड़ी पटरियां, लड़खड़ाते टाइम टेबल के बावजूद सत्ताधारी ‘बुलेट ट्रेन’ के नाम पर डांडिया खेलते हैं तो इस पर आश्चर्य होता है.”

शिवसेना ने आगे लिखा, ”कहीं कोई बड़ा रेलवे हादसा हो तो रेल मंत्री इस्तीफा देकर दूसरे विभाग में चला जाता है. यह परंपरा बन गई है. सुरेश प्रभु गए, उनके स्थान पर पीयूष गोयल आए, रेलवे की सेवा सुरक्षित और अनुशासित होगा, ऐसा कहा. मगर इसकी तुलना में कल कोहराम ठीक था, ऐसा कहने की नौबत आ गई है.”

सामना में आगे लिखा है, ”अमृतसर दुर्घटना की न्यायालयीन जांच होगी उससे क्या होगा? रामलीला रा रावण दहन का समारोह ही हादसे का कारण बना. रावण की भूमिका निभाने वाला कलाकार भी हादसे में मारा गया लेकिन उसने कई लोगों की जान बचाई. रावण की इस शहादत की तो कम से कम कुछ इज्जत करो. अन्यथा अमृतसर, पटना और मुंबई की तरह दुर्घटनाएं होती रहेंगी. अमृसर की रेल पटरियों पर जो हुआ वो रक्तरंजित अच्छे दिन की करुण चीत्कार थी. उनके आंसू कैसे पोछोगे?”

हमेशा धीरे चलने वाली ट्रेन हादसे के दिन तेज स्पीड से क्यों आई: सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने सवाल उठाए कि हमेशा धीमे चलने वाली ट्रेन, तेज रफ्तार से कैसे आई? इसे लड्डू ट्रेन कहा जाता है क्योंकि ये हमेशा 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलती है लोग इसमें चलते चलते सवार हो जाते हैं. हमेशा 30 किलोमीटर प्रति घंटा वाली ट्रेन हादसे वाले दिन ट्रेन 110 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी तो क्या इसके पीछे कोई खास वजह थी. हादसे से पहले 2 ट्रेनें उसी पटरी से गुजरीं जो 25 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की स्पीड से गई थीं. रेलवे फाटक के पास हादसा रोकने की जिम्मेदारी रेलवे की नहीं तो किसकी थी और रेलवे फाटक से 300 मीटर दूर ट्रेन ने हॉर्न क्यों नहीं बजाया

]]>
16 अप्रैल दिन रविवार पञ्चांग: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन https://livehalchal.com/16-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%9e%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82/48096 Sun, 16 Apr 2017 04:40:02 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48096 ◆आज का पञ्चांग◆ आप सबका मंगल हो 16 अप्रैल दिन रविवार ऋतु-बसंतमाह-वैशाख सूर्य-उत्तरायण सूर्योदय:-05:39 सूर्यास्त:-06:21 राहू काल(अशुभ समय)सायं 04:30से 06:00बजे तक तिथि:-पंचमी पक्ष:-कृष्ण ।।आज का राशिफल।। (चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ ) मेष आज आपका मित्रों से मन मुटाव हो सकता है। उदर जन्य विकार आपको प्रभावित कर सकते है। वाणी …]]>

◆आज का पञ्चांग◆

आप सबका मंगल हो 16 अप्रैल दिन रविवार

ऋतु-बसंतमाह-वैशाख
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:39
सूर्यास्त:-06:21
राहू काल(अशुभ समय)सायं
04:30से 06:00बजे तक
तिथि:-पंचमी
पक्ष:-कृष्ण

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आपका मित्रों से मन मुटाव हो सकता है। उदर जन्य विकार आपको प्रभावित कर सकते है। वाणी में कोमलता लाएं । पारिवारिक अनबन का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:-आज आप गाय या बन्दरों को चना खिलाएं लाभ होगा।
शुभरंग:-सुनहला

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आपकी बुद्धि एवं प्रतिभा में चमक दिखेगी। नौकरी में प्रमोशन या अनुकूल स्थानांनतरण होने की संभावना बन सकती है। किसी स्थिर लाभ की संभावना बन सकती है।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव को धतूर के पुष्प अर्पण करें मंगल होगा।
शुभरंग:-गेरुवा

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का चित्त स्थाई रहेगा किन्तु व्यवसायिक उलझने व्यथित कर सकती है।स्वजनों व परिजनों से उपेछा पप्राप्त होने की संभावना बन सकती है।

सुझाव:-आज आप घी के दो दीपक अपने पूजन कक्ष में प्रज्ज्वलित करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-श्वेत

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आपको मान सम्मान में कमी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:-आज आप चीटियों को आटा खिलाएं उत्तम होगा।
शुभरंग:-केसरिया

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल दिखेगा। वैवाहिक कार्यों में सफलता की संभावना बन सकती है।

सुझाव:-आज आप काले उड़द का दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- मटमैला

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आप आपका स्वजनों से विवाद हो सकता है। आय सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से तन मन प्रभावित होने की संभावना बन सकती है।

सुझाव:-आज आप बेसन के बनें मिष्ठान्न को किसी मंदिर में अर्पण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-आसमानी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आपको अच्छे कार्यों का परिणाम भी मनोनुकूल नही प्राप्त होता दिख रहा है। गोचर में तृतीय भाव का शनि आपको उत्तम फल रदान कर सकता है। साहसिक कार्यो से पराक्रम में वृद्धि की संभावना बन रही है।

सुझाव:- आप आप दूध में हल्दी डाल कर सेवन करें लाभ होगा।
शुभरंग:-हल्का पीला

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपको राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त ही सकती है। वैवाहिक कार्य आपके घर मे मंगल मय वातावरण को जन्म दे सकते हैं। व्यर्थ तनाव से बचें।

सुझाव:-आप माता महालक्ष्मी को रक्तवर्ण के वस्त्र अर्पण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-लाल

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आपका मन अशांत हो सकता है। शनि जन्य परेशानियों का सामना जैसे व्यर्थ व्यय व कलंक लग्न आदि परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:-आज आप काली गाय को भर पेट चार खिलावें उत्तम होगा।
शुभरंग:- हरा

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आपके बहुत दिनों से रुके कार्यों में प्रगति की संभावना बन रही है। आपकी बुद्धी में निखार आएगा व व्यवसाय के नए आयामों को प्राप्त करने में प्रगति मिलने की संभावना है।

सुझाव:-आज आप श्वेत मदार के पुष्पों को भगवान शिव को अर्पण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-श्वेत

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप वाद विवाद से बचें । आपको कष्ट कारक यात्राओं का सामना करना पड़ सकता हैं। पारिवारिक वातावरण आपको प्रतिकूल विचार धारा की ओर ले जा सकता है।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव की उपासना लघु मृत्युंजय मंत्र से करें लाभ होगा।
शुभ रंग:-बादामी

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आपके रुके हुवे कार्यों में प्रगति मिलेगी। वाहन से लाभ प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्यों के होने की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप श्री सीताराम अंकित 11 विल्बपत्र भगवान शिव को अर्पण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज वैशाख माह कृष्णपक्ष पंचमी तिथि है। तथा सर्वार्थसिद्धि योग भी है।
2 आज विवाह मुहूर्त दोपहर 02:06 मिनट के उपरांत है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

गुरु के बचन प्रतीत न जेही।
सपनेहुँ सुगम न सुख सिधि तेही।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसी दास जी श्री राम चरित मानस में वर्णित करते है कि गुरु के बचनों में जो विश्वास व प्रेम नहीं करता वह व्यक्ति स्वप्न में भी सुगमता पूर्वक सुख रूपी सिध्दि को प्राप्त नहीं कर सकता।

अस्तु “गुरु जनों पर किया गया विश्वास सुगमता रूपी सिध्दी को प्रदान करता है।”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

]]>
अब हस्तमैथुन करने वालो को मिलेंगे हजारों रुपये … https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a5%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8b/45203 Tue, 04 Apr 2017 08:01:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45203 अमेरिका के टेक्सस की एक डेमोक्रैट सांसद ने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत हस्तमैथुन करने वालों पर 100 डॉलर का जुर्माना लगना चाहिए। जेसिका फर्रार नाम की सांसद का यह प्रस्ताव काफी चर्चा का विषय बना हुआ।   जेसिका का मानना है कि यह उस बच्चे के अस्तित्व के खिलाफ है, जो अभी तक …]]>

अमेरिका के टेक्सस की एक डेमोक्रैट सांसद ने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत हस्तमैथुन करने वालों पर 100 डॉलर का जुर्माना लगना चाहिए। जेसिका फर्रार नाम की सांसद का यह प्रस्ताव काफी चर्चा का विषय बना हुआ।

 

जेसिका का मानना है कि यह उस बच्चे के अस्तित्व के खिलाफ है, जो अभी तक जन्मा ही नहीं। उनका मानना है कि यह टेक्सस की महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है और पुरुषों को बाहरी तौर पर अपने शुक्राणु जाया करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

वक्त से पहले जवान दिखने के लिए लड़कियां अपनाती हैं ये टिप्स

जेसिका मानती हैं कि टेक्सस में गर्भपात के नियम बेहद सख्त हैं और महिलाओं को बहुत कष्ट का सामना करना पड़ता है। इसलिए वह चाहती हैं कि जिस तरह की पाबंदियां महिलाओं पर हैं, उस तरह की पुरुषों पर भी लागू हों। उनका कहना है कि कुछ लोगों को यह बिल मजाक लग रहा होगा, लेकिन टेक्सस की महिलाओं की पीड़ा कोई मजाक नहीं है।

]]>