सात – Live Halchal

वेनेजुएलाः मे सात सैन्य अधिकरियों की मौत, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 2 लेफ्टिनेंट कर्नल कि भी…
वेनेजुएला में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सेना के सात अधिकारियों की मौत हो गई. कौगर हेलीकॉप्टर राजधानी में तड़के कराकस के बाहर एक पहाड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया. सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर कोजेदेस राज्य के सैन कार्लोस जा रहा था. हेलीकॉप्टर में दो लेफ्टिनेंट कर्नल और पांच निचले क्रम के अधिकारी सवार थे. बयान में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि हेलीकॉप्टर राष्ट्रपति प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था या नहीं.

इससे पहले बीते 15 मार्च को भी वेनेजुएला में एक सेना का एक हेलीकॉप्टर कोलंबिया सीमा के पास गश्त के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससें 18 लोग मारे गए थे. हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्युगो शावेज ने टेलीविजन चैनल पर प्रसारित अपने साप्ताहिक संबोधन में दुर्घटना पर शोक जताते हुए कहा था कि मुझे कुछ देर पहले ही सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना मिली, इस दुर्घटना में 18 लोग मारे गए. मारे गए लोगों में एक नागरिक और सेना के कई अधिकारी शामिल थे.

यूपी की 49 सीटों पर वोटिंग जारी, आदित्यनाथ ने कहा- विकास और राष्ट्रवाद BJP का मुद्दा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में आज 49 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम पांच बजे तक चलेगी. सुबह से ही यहां पोलिंग बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं.

वोटिंग से जुड़े LIVE UPDATE:

-9 बजे तक देवरिया में 10.7%, महाराजगंज में 11%,  बलिया में 11% और  कुशीनगर में 10.8% वोटिंग

-महाराजगंज और मऊ में भी EVM मशीन में खराबी.

-कुशीनगर में दो बूथों के ईवीएम मशीन में आई खराबी. बूथ संख्या 345 और 322  पर मतदान रुका. ईवीएम मशीन बदलने का काम जारी.

-बलिया से बसपा प्रत्याशी और कद्दावर नेता अंबिका चौधरी के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार. सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह के घर में घुसकर मारपीट का आरोप.

-गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट

विकास और राष्ट्रवाद बीजेपी का मुद्दा

गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ वोट डालने पहुंचे. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि विकास और राष्ट्रवाद बीजेपी का मुद्दा है. आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा से विकास की उम्मीद रखना गलत होगा. उन्होंने कहा कि हम ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करते. ध्रुवीकरण की राजनीति सपा-बसपा करते हैं. सीएम का चेहरा ना होने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और बसपा के पास तो एक-एक चेहरे के अलावा कुछ भी नहीं है.

रिकॉर्ड मतदान करें मतदाता: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वोटर्स से वोट करने की अपील की. पीएम ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में आज चुनाव का छठा चरण है. सभी मतदाताओं से अपील है कि भारी उत्साह के साथ लोकतंत्र के उत्सव में शामिल हों और मतदान अवश्य करें. वहीं पीएम ने मणिपुर के मतदाताओं से भी पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग करने को कहा|

वहीं बलिया से बसपा प्रत्याशी और कद्दावर नेता अंबिका चौधरी के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह के घर में घुसकर मारपीट का आरोप है.

यूपी में इस चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ के अलावा नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. वहीं मणिपुर में इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर और पहाड़ी जिलों छुरचंदपुर एवं कांगपोकपी में लोग मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

यूपी में 63 महिला उम्मीदवार मैदान में

छठे चरण में 77 लाख 84 हजार महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 72 लाख 86 हजार 327 मतदाता 63 महिलाओं सहित कुल 635 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे. इसके लिए 10 हजार 820 मतदान केन्द्र तथा 17 हजार 926 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, इनमें से 1186 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है.

मणिपुर में 168 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में पहले चरण के चुनाव के लिए 1,643 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इस चरण में कुल 168 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे, जिनकी किस्मत का फैसला 19,02,562 मतदाता करेंगे. इस मतदाताओं में 9,28,562 पुरुष और 9,73,989 महिलाएं हैं, जबकि नए मतदाताओं की संख्या 45,642 है.

कुल 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की दौड़ में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार मुख्यत: यूनाइटेड नगा काउंसिल द्वारा लागू आर्थिक नाकेबंदी और इसे तोड़ने में राज्य सरकार की नाकामी पर फोकस किया है. कथित विकास की कमी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कोषों का दुरुपयोग और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी राजनीतिक पार्टियों ने उठाया है.

इस बार मैदान में इरोम शर्मिला

बहरहाल, पिछले साल अपना अनशन तोड़ पीपल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस अलायंस नामक पार्टी का गठन करने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चानू पर सभी की निगाहें हैं. अफ्सपा हटाने की मांग को लेकर इरोम शर्मिला 16 साल से अनशन पर थीं और अब वह चुनाव लड़ रही हैं.

यूपी में इन दिग्गजों की साख दांव पर

वर्ष 2012 में इन सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने नौ, भाजपा ने सात और कांग्रेस ने चार सीटें जीती थी, जबकि दो सीटें अन्य के खाते में गयी थीं. इस चरण में बीजेपी के हिन्दुत्ववादी नेता सांसद महन्त आदित्यनाथ के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर और माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मऊ और केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र के संसदीय क्षेत्र देवरिया में चुनाव पर खास नजर रहेगी.

यही नहीं, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ में विधानसभा की 10 सीटों पर भी वोटिंग होगी. साल 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इनमें से नौ सीटें जीती थीं. हालांकि मुलायम ने इस बार आजमगढ़ में एक भी रैली को सम्बोधित नहीं किया है.

गोरखपुर सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार

इस चरण में सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार गोरखपुर सीट पर मैदान में हैं, जबकि सबसे कम सात-सात उम्मीदवार आजमगढ़ सदर तथा मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण की मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये 2007 माइक्रो आब्जर्वर, 1221 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 123 जोनल मजिस्ट्रेट और 139 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 48 जनरल आब्जर्वर, 12 व्यय प्रेक्षक और पांच पुलिस पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है.

छठे चरण में होने वाले चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में बसपा छोड़कर भाजपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्य (पडरौना), भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही (देवरिया), पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के बेटे श्याम बहादुर यादव (फूलपुर पवई), सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी (फेफना) और नारद राय (बलिया सदर) शामिल हैं.

इसके अलावा मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके बेटे अब्बास अंसारी (घोसी) की परीक्षा भी इसी चरण में होगी. प्रदेश का विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा. आखिरी चरण का चुनाव आठ मार्च को होगा. नतीजे 11 मार्च को आएंगे.