सात लोगों की जान गई – Live Halchal

शराब नही मिलने पर पी लिया सैनिटाइजर, सात लोगों की जान गई
मुंबई: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में कुछ ऐसा हुआ है जो सभी को हैरान कर गया। जी दरअसल इन दोनों ही घटनाओं में सैनिटाइजर पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कहा जा रहा है कि इस घटना से इलाके में खलबली मच चुकी है। इस मामले में, पुलिस का कहना है कि इन सभी लोगों ने शराब न मिलने की वजह से सैनिटाइजर पी लिया था। वहीँ जब हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि लॉकडाउन होने के कारण शराब की दुकान अभी बंद है। इसी के चलते शराब पीने वाले लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

अब शराब की तलब ही उनकी मौत का कारण बन चुका है। इन सभी मामलों में पहला मामला वानी शहर के तेली फील इलाके का है।यहाँ दत्ता लांजेवार और नूतन पाथकर नाम के दो लोगों ने शराब न मिलने के कारण सैनिटाइजर पी लिया। वहीं देर रात दोनों के सीने में दर्द शुरू हो गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती करवाने के कुछ ही समय बाद दोनों घर लौट आए लेकिन आधी रात के आसपास फिर से दोनों के सीने में दर्द शुरू हो गया और कुछ समय बाद दोनों की मौत हो गई।

अब बात करें दूसरी घटना के बारे में तो यह आयता नगर से सामने आई है। यहाँ संतोष मेहर, गणेश नांदेकर, गणेश शेलार और सुनील ढेंगले की सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई। इन सभी मामलें की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। इन मामलों को देखने के बाद डीएसपी संजय पूजलवार का कहना है कि ”7 लोगों के सैनिटाइजर पीने का मामला सामने आया है। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा था। उनमें से 4 लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि शराब न मिलने की वजह से लोगों ने सैनिटाइजर पिया था।”