साक्षात्कार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 06 Oct 2025 05:39:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg साक्षात्कार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा, जल्द होंगे 400 सहायक प्रोफेसर के साक्षात्कार https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4/636482 Mon, 06 Oct 2025 05:38:57 +0000 https://livehalchal.com/?p=636482 राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की व्हाइट कोट सेरेमनी हुई। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने 125 छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाने के साथ ही महर्षि चरक शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति के …]]>

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की व्हाइट कोट सेरेमनी हुई। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने 125 छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाने के साथ ही महर्षि चरक शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति के लिए जल्द 400 सहायक प्रोफेसर के इंटरव्यू होने वाले हैं। इनमें से 50 की नियुक्ति हल्द्वानी में होगी।

मेडिकल काॅलेज के प्रेक्षागृह में रविवार हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद भट्ट ने कहा कि राज्य निरंतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित चिकित्सालयों में भी चिकित्सक और अन्य मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक मेडिकल उपकरण भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से हमेशा अपने मन में सेवा का भाव रखने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 400 बच्चों को सरकार अपने खर्चे पर पीजी करा रही है जिससे वर्ष 2027 तक शत प्रतिशत चिकित्सा विशेषज्ञ हमारे राज्य में उपलब्ध हो जाएंगे। बताया कि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का संचालन भी अगले वर्ष हो जाएगा। रावत ने जानकारी दी कि प्रदेश में 180 प्रोफेसर और रीडर की नियुक्ति की गई थी जिसमें से 80 को ज्वाइनिंग दे दी गई है। अब राज्य में प्रत्येक 15 दिन में फैकल्टी इंटरव्यू होने जा रहे हैं।

कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, मंडी अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, दिनेश आर्या, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ अजय आर्या, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीएस तितियाल, निदेशक कैंसर इंस्टीट्यूट डॉ. केसी पांडे, मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. अरुण जोशी, सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने छात्र छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाया।

शपथ लेने वाले छात्र-छात्राएं पांच परिवारों को लेंगे गोद
चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह ने बताया कि बताया कि जिन 125 चिकित्सकों को महर्षि चरक की शपथ दिलाई गई है, इनमें से प्रत्येक डाॅक्टर पांच परिवारों को गोद लेंगे। पांच साल तक चिकित्सक इन पांच परिवारों के स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी लेंगे।

कहा कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त कार्मिकों के पदों को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में भोजन-पानी के साथ खेल, ई-लाइब्रेरी, ओपन जिम की व्यवस्था भी बेहतर की जा रही है। उन्होंने नशा मुक्त राज्य बनाए जाने के लिए आगे आकर काम करने के लिए कहा। बताया कि 55 करोड़ की लागत के चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश में विगत तीन साल में 25 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है जिसमें से नौ हजार सरकारी नौकरी स्वास्थ्य विभाग दे चुका है।

कैथलैब के सवाल पर कन्नी काट गए स्वास्थ्य मंत्री
व्हाइट कोट सेरेमनी के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान जब स्वास्थ्य मंत्री से हृदय रोगियों के लिए बन रही कैथलैब की गुणवत्ता पर सवाल पूछा गया तो वह साफ तौर पर कन्नी काट गए और अन्य सवालों का जवाब देने लगे। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू भी मौके पर ही मौजूद थे।

सुशीला तिवारी अस्पताल में नौ करोड़ की लागत से बन रही कैथ लैब राजनीतिक रूसे चर्चा का विषय बनी हुई है। एक अक्तूबर को सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कैथ लैब निर्माण में हो रही देरी और लापरवाही का संज्ञान लेने के साथ ही कार्यदायी संस्था मंडी परिषद की घोर लापरवाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा था कि मंडी परिषद को कई बार नोटिस भेजने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

]]>
जानिये आज का राशिफल, दिनांक- 31 मार्च 2017, दिन- शुक्रवार https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%82-7/45591 Fri, 31 Mar 2017 05:30:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45591 “आज का राशिफल” मेष- आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।वृषभ- कार्यक्षेत्र में फालतू की बातो में न उलझें। गप्पे मारने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। मिथुन- आपको साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी। …]]>

“आज का राशिफल”

मेष- आपको सामाजिक जीवन की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।जानिये आज का राशिफल, दिनांक- 31 मार्च 2017, दिन- शुक्रवारवृषभ- कार्यक्षेत्र में फालतू की बातो में न उलझें। गप्पे मारने से बचें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

मिथुन- आपको साक्षात्कार या सौदों के दौरान अपने स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे।

कर्क- व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेगे।

सिंह- करियर में प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधो में उन्नति के आसार हैं। वाहन ध्यान से चलायें।

कन्या- कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आपने पिछले समय में जो महत्वपूर्ण फैसला लिया है उसके परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

तुला- किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाये रखे अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृश्चिक- कार्यस्थल में किसी से उलझे ना, अनावश्यक वार्तालाप इसका कारण बन सकता है। घर पर ख़ुशी का माहौल रहेगा।

धनु- अपना धैर्य बनाए रखें। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। प्रतिउत्तर देते समय सावधानी बरतें। अधिक जोखिम न उठाएं।

मकर- दिनचर्या व्यस्त रह सकती है और आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। धूम्रपान से बचें।

कुंभ- घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

मीन- यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बाहर के खाने से बचें।

]]>
असिस्टेंट इंजीनियर के 1065 पदों पर भर्ती के लिए 12 अप्रैल तक कर सकते है अप्लाई https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-1065-%e0%a4%aa%e0%a4%a6/44470 Thu, 23 Mar 2017 06:29:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=44470 बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस होने जा रही भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 अप्रैल, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पूर्व आप भर्ती से सम्बंधित समस्त जानकारी के लिए लिंक पर जाकर जारी किए गए विज्ञापन …]]>

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस होने जा रही भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 अप्रैल, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पूर्व आप भर्ती से सम्बंधित समस्त जानकारी के लिए लिंक पर जाकर जारी किए गए विज्ञापन के माध्यम से समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है!पदों का विवरण- कुल पद 1065
पद का नाम – असिस्टेंट इंजीनियर-1065 पद

शैक्षणिक योग्यता-
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल और सिविल ट्रेड से  B.E./ B.Tech. होनी चाहिए.

रेल यात्रियों के लिए राहत भरे हैं सरकार के ये 6 फैसले

वेतनमान-
इन पदों पर नियुक्ति के बाद चयनित अभ्यर्थियों को रुपये 9300-34800/- वेतन प्रतिमाह दिए जायेंगे.

नौकरी स्थान-
इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की पद-स्थापना बिहार में की जाएगी.
 
आयु सीमा-
इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष अधिकतम उम्र 42 वर्ष निर्धारित की गई है.
चयन प्रक्रिया-
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
 
ऐसे करें आवेदन-
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (Bihar Public Service Commission – BPSC) में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर लॉग-इन कर 12 अप्रैल, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

]]>
असिस्टेंट स्टोरकीपर पद पर आई वैकेंसी के लिए 17 फरवरी तक कर सकते है आवेदन https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%a6-%e0%a4%aa/39080 Tue, 14 Feb 2017 09:34:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=39080 गुजरात सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट स्टोरकीपर के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करने से पूर्व आप भर्ती से सम्बन्धित समस्त जानकारी के लिए लिंक पर जाएं- दिल्ली यूनिवर्सिटी -पीएचडी कर रहे सभी …]]>

गुजरात सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट स्टोरकीपर के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करने से पूर्व आप भर्ती से सम्बन्धित समस्त जानकारी के लिए लिंक पर जाएं-

दिल्ली यूनिवर्सिटी -पीएचडी कर रहे सभी छात्रों के लिए जारी होगा एक नया प्लान 
असिस्टेंट स्टोरकीपर पद पर आई वैकेंसी के लिए 17 फरवरी तक कर सकते है आवेदनशैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री इन सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ डिप्लोमा होना आवश्यक है.

आयु सीमा-
इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है.
 
वेतनमान:
इन पदों पर नियुक्ति के बाद चयनित अभ्यर्थियों को रुपये 31340/- वेतन प्रतिमाह दिए जायेंगे.

स्मृति ईरानी के स्कूल रिकॉर्ड दिखाने के लिए CBSE को निर्देश, 60 दिन का मिला है वक्त

चयन प्रक्रिया-
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.
 
ऐसे करें आवेदन-
गुजरात सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (Gujarat Subordinate Service Selection Board – GSSSB) में उपर्युक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अभ्यर्थी GSSSB की वेबसाइट www.ojas.gujarat.gov.in लॉग इन कर 17 फरवरी, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

]]>