साउथ कोरिया – Live Halchal

साउथ कोरिया के पूर्व पीएम हान को मार्शल लॉ मामले में 23 साल जेल, पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ा है मामला
दक्षिण कोरियाई अदालत ने पूर्व पीएम हान डक-सू को मार्शल लॉ से जुड़े मामले में 23 साल की जेल सुनाई है। यह मामला पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-येओल द्वारा 2024 में लगाए गए मार्शल लॉ से संबंधित है, जिन्हें हाल ही में 5 साल की सजा मिली थी। हान पर कैबिनेट बैठक में यून के आदेश को कानूनी मान्यता देने का आरोप है, जिसे अदालत ने विद्रोह माना। हान इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं।

दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने बुधवार को मार्शल ला से जुड़े एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू को 23 साल जेल की सजा सुनाई। यह मामला पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल से जुड़ा है, जिन्होंने तीन दिसंबर, 2024 को देश में मार्शल ला लागू किया था।

यून को हाल ही में मार्शल ला लागू करने से जुड़े एक मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाई गई। यून ने जब देश में मार्शल ला लगाने की घोषणा की थी, तब हान प्रधानमंत्री थे।76 वर्षीय हान पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं, जिन्हें मार्शल ला से सीधे संबंधित आपराधिक आरोपों में अदालत ने सजा सुनाई है।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि मार्शल ला से जुड़े अन्य ट्रायल पर इस फैसले का असर पड़ सकता है। सियोल की सेंट्रल जिला अदालत ने हान को दोषी ठहराया, क्योंकि उन्होंने कैबिनेट की बैठक में यून के मार्शल ला के आदेश को पास कराकर उसे कानूनी मान्यता देने की कोशिश की थी।

एक जज ने इस कदम को विद्रोह करार दिया। हालांकि हान ने ²ढ़ता के साथ कहा कि उन्होंने यून से कहा था कि वह उनकी मार्शल ला योजना का विरोध करते हैं। वह अदालत के फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं।

यून पर चलाया गया था महाभियोग
दिसंबर 2024 में तत्कालीन राष्ट्रपति यून द्वारा अल्पकालिक मार्शल ला लागू करने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसमें उन्हें पद से हटाने की मांग की गई थी। इसके बाद यून पर महाभियोग चलाया गया, उन्हें गिरफ्तार किया गया और राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया। उनके खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण आपराधिक आरोप यह है कि मार्शल ला लागू करना एक विद्रोह के समान था। इस मामले में मौत की सजा की मांग की गई है, जिस पर अगले महीने फैसला आएगा।

अमेरिका और साउथ कोरिया की चेतावनी पर भड़का उत्तर कोरिया
अमेरिका और दक्षिण कोरिया की चेतावनी के बाद भी उत्तर कोरिया दुनियाभर के देशों की चिंताएं बढ़ा रहा है। उत्तर कोरिया ने सोमवार को चेतावनी दी है कि वह और अधिक सैटेलाइट को लॉन्च करता रहेगा और देश की सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल करना जारी रखेगा।

सैटेलाइट का इस्तेमाल करना जारी रखेगा उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय का हवाला देते हुए सरकारी मीडिया केसीएनए ने कहा कि उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि वह और अधिक सैटेलाइट को लॉन्च करता रहेगा। साथ ही इसका इस्तेमाल करना जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी की ओर से जारी बयान में अमेरिका, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान की भी आलोचना की गई है।

उत्तर कोरिया ने दी अमेरिका को चेतावनी

उत्तर कोरिया ने एक बयान में कहा कि यह खुद की रक्षा करने के अपने अधिकार का उपयोग करने का एक कानूनी और उचित तरीका है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका और उसके अनुयायियों द्वारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी का जवाब दिया जाएगा।

अमेरिका समेत कई देशों ने की थी आलोचना

उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए परिणामों की भी चेतावनी दी। बता दें कि अमेरिका और नौ अन्य देशों ने पिछले सप्ताह एक संयुक्त बयान जारी कर उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की आलोचना की थी। उन्होंने इसे सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों का उल्लंघन बताया था।

रिलायंस इंडस्ट्री की नजर दुनिया के बाजारों पर ज्यादा घरेलू मार्केट में कम
रिलायंस इंडस्ट्री मौजूदा समय में देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी है, जो कि एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों में तेल का भरपूर व्यापार कर रही है, लेकिन इसके चलते वो घरेलू मार्केट को लगभग नजरअंदाज कर रही है। यह खबर ब्लूमबर्ग के हवाले से सामने आई है।

रिलायंस की रिफाइनरीज मिडिल ईस्ट से कच्चा तेल खरीदती हैं और फिर उसे रिफाइन कर नार्थ एशिया के तेजी से बढ़ रहे बाजारों जैसे कि चीन, जापान, साउथ कोरिया और ताईवान को सप्लाई करती है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब देश के भीतर तेल की मांग में तेजी आई है और वह उपभोक्ता के रुप में जापान के बाद तीसरे नंबर पर आ गया है। रिलायंस ने देश के खुदरा ईंधन क्षेत्र में अधिक रुचि ली और उसने 1,300 से अधिक सर्विस स्टेशन खोले हैं।

कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर सरकार की ओर से 4 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए लागत नियंत्रण के बाद यह घरेलू तेल बाजार को और झटका दे सकता है। फिलहाल रिलायंस हालिया तनाव संकटों के बावजूद अपनी खुदरा योजना के साथ टिका हुआ है। इसी योजना के तहत रिलायंस अगले तीन वर्षों में तेल प्रमुख बीपी पीएलसी के साथ 2,000 खुदरा स्टेशनों की योजना बना रहा है।