साइबर फ्रॉड – Live Halchal

महाराष्ट्र में बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चौंकाने वाला साइबर अपराध का मामला सामने आया है। आर्णी तहसील के शेंदुरसनी गांव की ग्राम पंचायत के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) को हैक कर हजारों फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गांव की कुल आबादी मात्र 1400 के आसपास है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में यहां 27,000 से अधिक जन्म प्रमाणपत्र और 7 मृत्यु प्रमाणपत्र दर्ज कर लिए गए।

मामले का खुलासा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष धोले की जांच से हुआ। जांच में पता चला कि ये रजिस्ट्रेशन गांव की वास्तविक आबादी से पूरी तरह असंगत हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता के निर्देश पर साइबर सेल और उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश बैसाने की टीम ने तकनीकी जांच की। डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा करते हुए टीम बिहार पहुंची और वहां से गिरोह के कथित मास्टरमाइंड 20 वर्षीय आदर्श कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच से पता चला कि आरोपी ने सरकारी सीआरएससर्वर में सेंध लगाकर देश के विभिन्न हिस्सों के लिए फर्जी प्रमाणपत्र जारी किए थे। ये प्रमाणपत्र आधार कार्ड, पासपोर्ट या अन्य सरकारी योजनाओं के लिए दुरुपयोग किए जा सकते थे। पुलिस का मानना है कि यह कोई छोटा फ्रॉड नहीं, बल्कि एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क हो सकता है, जिसमें बिहार से मजबूत तार जुड़े हैं।

आरोपी आदर्श कुमार दुबे को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आगे की जांच में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इस मामले ने सरकारी डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधिकारियों ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों और रजिस्ट्रारों को अलर्ट जारी किया है कि अपना CRS लॉगिन, पासवर्ड या OTP किसी के साथ शेयर न करें। इस तरह के फर्जीवाड़े से राष्ट्रीय सुरक्षा और पहचान प्रणाली को खतरा हो सकता है।

साइबर फ्रॉड : इस नंबर पर कॉल कर मिलेगा पूरा पैसा वापस
साइबर क्राइम दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन कई लोग इसका शिकार होते हैं। हैकर्स पलक झपकते ही लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने लोगों को राहत देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर शिकायत करने के बाद आपको अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी देनी होगी। जिसके बाद साइबर क्राइम सेल इस पर कार्रवाई करेगा।

हेल्पलाइन नंबर

अगर पिछले दिनों में आप भी किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड के शिकार हुए हैं तो आप आसानी से इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कई बार अनजान लिंक पर क्लिक करते ही हम फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा यूपीआई लिंक पर क्लिक करने से भी हैकर्स बैंक अकाउंट हैक कर देते हैं।

गृह मंत्रालय ने 1930 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन नंबर है। इस पर आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम, मर्चेंट का नाम (जिसके अकाउंट में राशि डेबिट हुई) आदि जानकारी देनी होगी।

अगर डेबिट कार्ड (Debit Card) या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के जरिये फ्रॉड होता है तब आपको कार्ड नंबर, ट्राजेक्शन का स्क्रीन शॉट या फिर फ्रॉड से जुड़े कोई भी डॉक्यूमेंट देना होगा। यह सब जानकारी देने के बाद आपके फोन और ई-मेल के सिस्टम में एक लॉग-इन आईडी या रिसिप्ट नंबर आएगा। शिकायत दर्ज होने के बाद इस पर कार्रवाई शुरू हो जाती है।

अभी तक करोड़ो लोगों को इस हेल्पलाइन के जरिये उनकी राशि वापस मिली है। आपको बता दें कि इस नंबर पर आपसे बैंक से जुड़ी कोई भी पर्सनल जानकारी नहीं मांगी जाती है।

साइबर फ्रॉड से कैसे बचें

आप को कभी भी अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स हर शॉपिंग वेबसाइट पर नहीं देना चाहिए। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो आप सभी वेबसाइट पर एक कार्ड डिटेल्स दें।

आपको समय-समय पर अपना पासवर्ड बदल देना चाहिए। इसके अलावा आप यूनिक पासवर्ड सेट करें। एक यूनिक पासवर्ड आपके अकाउंट को ज्यादा सिक्योर करता है।

कस्टमर केयर के नाम से कोई भी कॉल आता है तो आपको उन्हें कभी भी ओटीपी, बैंक अकाउंट, डेबिट क्रेडिट कार्ड जैसी कोई जानकारी नहीं देनी चाहिए। यह फ्रॉड कॉल्स भी हो सकता है।

आप कभी भी अपने कार्ड का पिन, ओटीपी किसी को शेयर ना करें। कई बार लोग अपने पिन शेयर करते हैं जिसके बाद उनके साथ फ्रॉड हो जाता है।

फोन पर कई तरह के अनजान लिंक के मैसेज आते हैं। आपको कभी भी उन लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। यह फिशिंग लिंक भी हो सकता है।

यूपीआई ऐप्स पर आपको सभी अकाउंट लिंक नहीं करना चाहिए। आप एक ही अकाउंट लिंक करें और उसमें एक निश्चित राशि रखें। अगर आप सभी अकाउंट की डिटेल्स यूपीआई ऐप्स में देते हैं तो यह फ्रॉड की संभावना को बढ़ा सकता है।

ठगी का शिकार हुई Anjali Patil
साइबर फ्रॉड जैसी घटनाएं देश में बढ़ती जा रही हैं और एक्टर्स भी इस तरह की ठगी से नहीं बच पा रहे हैं। बीते दिनों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राकेश बेदी को एक शख्स ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताते हुए 75 हजार का चूना लगा दिया था।

अब उनके बाद’ न्यूटन’ और ‘काला’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजलि पाटिल भी हाल ही में ठगी का शिकार हुई हैं। एक शख्स ने खुद को मुंबई साइबर पुलिस का व्यक्ति बताते हुए उनसे लाखों रुपए ठग लिए हैं। अंजलि पाटिल के साथ ये घटना बीते हफ्ते हुई थी।

क्या है अंजलि पाटिल के साथ हुई ठगी का पूरा मामला?

एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते हफ्ते एक्ट्रेस अंजलि पाटिल को एक फ्रॉड का फोन आया था, जिसमें व्यक्ति ने खुद का नाम दीपक शर्मा बताते हुए ये दावा किया था कि वह एक फेडएक्स कूरियर कंपनी में काम करता है। कथित तौर पर शर्मा ने एक्ट्रेस को फोन करके बताया कि जहां वो काम करता है वहां पर एक पार्सल आया है, जो उनके नाम पर रजिस्टर्ड है और वह तायवान जाने वाला है।

कथित तौर ठग ने एक्ट्रेस को ये भी बताया कि कूरियर के अंदर ड्रग्स मिलने की वजह से उसे कस्टम डिपार्टमेंट ने सीज कर दिया है। कॉलर ने ये भी दावा किया कि पार्सल के अंदर उनका आधार कार्ड था।

उस शख्स ने एक्ट्रेस से उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग न हो, इसके लिए मुंबई साइबर पुलिस से कांटेक्ट करने के लिए भी कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजलि को एक शख्स का स्काइप पर फोन आया, जिसने खुद को मुंबई साइबर पुलिस का मेंबर बताया।

देखते ही देखते अकाउंट से निकला पांच लाख से ज्यादा का अमाउंट

खुद को मिस्टर बनर्जी बताने वाले ठग ने अंजलि पाटिल से कहा कि उनका आधार कार्ड तीन ऐसे बैंक अकाउंट से लिंक है, जो मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े हुए हैं। कथित तौर पर ठग ने एक्ट्रेस की बेगुनाही को साबित करने के लिए 96 हजार रुपए के आसपास प्रोसेसिंग फीस की मांग की।

उसके बाद जैसे ही घोटाले का मामला आगे बढ़ा खुद को साइबर क्राइम ऑफिसर बताने वाले उस शख्स ने एक्ट्रेस से कहा कि बैंक वाले भी इस स्कीम में शामिल हैं। उस ऑफिसर ने कहा कि इस केस को क्लोज करने और लीगल कार्रवाई से बचने के लिए उन्हें बचा हुआ 4 लाख 83 हजार रुपए पंजाब नेशनल बैंक में भेजना होगा, जिसे खुद फ्रॉड द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था।

जब अंजलि पाटिल (Anjali Patil)को ये एहसास हुआ कि वह फ्रॉड का शिकार हुई हैं, तो उन्होंने इस मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही हैं। आपको बता दें कि अंजलि पाटिल रजनीकांत और राजकुमार राव जैसे एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।