साइबर क्राइम – Live Halchal

दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच के लिए पहुंचे थे अफस
दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला हुआ है। हमला उस वक्त हुआ, जब साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच के लिए ईडी के अधिकारी छापेमारी के लिए पहुंचे थे।

राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची। जहां पर छापेमारी कर रही ईडी टीम पर हमला कर दिया। ईडी की टीम साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची थी।

जांच एजेंसी ने दिल्ली के बिजवासन इलाके में हुई घटना के बारे में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। यह जांच पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। मामले में कथित आरोपियों, जिनमें अशोक शर्मा और उनके भाई शामिल हैं। कथित तौर पर ईडी टीम पर हमला किया। सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

जानकारी के लिए बता दें कि जांच एजेंसी ईडी के जांचकर्ताओं पर आरोपियों द्वारा हमला किया गया। ईडी की टीम के जांच अधिकारियों को चोट लगी है। टीम सर्च ऑपरेशन करने गई थी। इस दौरान ईडी की टीम पर साइबर क्राइम करने वाले आरोपियों और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम भी पहुंची और तफ्तीश जारी है। साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले में दिल्ली के एक लोकेशन पर तफ्तीश ईडी की टीम करने गई थी।

एक शख्स को पकड़ा
बिजवासन इलाके में ईडी की टीम के साथ हाथापाई की सूचना मिली है। एसएचओ कापसहेड़ा अपने स्टाफ के साथ बिजवासन में उस जगह पर पहुंचे। जहां पर ईडी की कार्रवाई चल रही थी। एडी सूरज यादव के नेतृत्व में ईडी की टीम ने छापा मारा था। पता चला कि सीए अशोक कुमारनाम का एक व्यक्ति इस जगह का मालिक है।

ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में खेत पर छापा मारा। उनके साथ सीआरपीएफ की दो महिला अधिकारी भी थीं। उन्होंने बाद में एक पुरुष सीआरपीएफ को भी मौके पर बुलाया। अशोक कुमार के रिश्तेदार यश नाम के एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। मामला दर्ज किया जा रहा है। दक्षिण पश्चिम जिला डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने जानकारी दी है।

यूपी के 57 जिलों में खुलेंगे साइबर क्राइम थाने
उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 57 जनपदों में साइबर क्राइम थाने स्थापित किए जाएंगे। सीएम योगी की अध्यक्षता में लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। इस निर्णय के साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में साइबर क्राइम थानों की मौजूदगी हो जाएगी। फिलहाल प्रदेश के सभी 18 मंडलों में साइबर क्राइम थाने मौजूद हैं। अभी तक आईजी स्तर का अधिकारी इन थानों को देखता था लेकिन सभी जनपदों में साइबर क्राइम थाने स्थापित होने के बाद पुलिस अधीक्षक इसकी जिम्मेदारी निभाएंगे।

सवा अरब रुपए से ज्यादा का आएगा व्ययभार
लोकभवन के मीडिया सेंटर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए सभी 75 जनपदों में साइबर थानों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। 18 मंडल मुख्यालयों में पहले से ही साइबर थाने मौजूद हैं, बल्कि अब बाकी बचे 57 जनपदों में भी थाने स्थापित करने का बड़ा निर्णय लिया गया है। इसकी स्थापना पर सरकार पर लगभग एक अरब, 27 करोड़, 24 लाख, 51 हजार रुपए से अधिक की धनराशि का व्यय भार अनुमानित है। सरकार तेजी से इस पर काम करने जा रही है और जल्द ही ये थाने स्थापित किए जाएंगे। इससे न सिर्फ साइबर क्राइम पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि उस पर प्रभावी कार्रवाई भी संभव हो सकेगी।

साइबर क्राइम के मामलों में कन्विक्शन में सबसे आगे है उत्तर प्रदेश
प्रदेश में साइबर क्राइम की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम में कन्विक्शन के मामले में यूपी सबसे ऊपर है। हमारा कन्विक्शन रेट नेशनल साइबर क्राइम के कन्विक्शन रेट से काफी बेहतर है। साइबर क्राइम के मामलों में नेशनल कन्विक्शन रेट 46.5 परसेंट है, जबकि हमारा कन्विक्शन रेट 87.8 परसेंट है। अब तक प्रदेश में 838 कन्विक्शन हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मध्य प्रदेश में सिर्फ 59 कन्विक्शन हुए हैं। प्रदेश में 7122 क्रिमिनल अरेस्ट किए गए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 2582 क्रिमिनल अरेस्ट किए गए। उत्तर प्रदेश में 2022 में 10,117  केस रजिस्टर हुए हैं।

इन जनपदों में स्थापित होंगे साइबर क्राइम थाने
उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज, औरैया, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, अंबेडकरनगर, एटा, हाथरस, कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर,श्रावस्ती, बहराइच, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, सोनभद्र, भदोही, मऊ, बलिया, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, ललितपुर, जालौन, मुजफ्फरनगर एवं शामली।

साइबर क्राइम होने पर तुरंत यहां करें शिकायत
भारत में हर दिन साइबर क्राइम हो रहे हैं। किसी से पैसे लूटे जा रहे हैं तो किसी को सोशल मीडिया पर उनकी ही एडिट की हुई तस्वीरों से ब्लैकमेल किया जा रहा है। किसी के फोन को रिमोट कंट्रोल वाले एप के जरिए हैक किया जा रहा है और फिर अकाउंट खाली किए जा रहे हैं तो किसी को कुरियर डिलीवरी के नाम पर चूना लगाया जा रहा है।

किसी के फोन को रिमोट कंट्रोल वाले एप के जरिए हैक किया जा रहा है और फिर अकाउंट खाली किए जा रहे हैं तो किसी को कुरियर डिलीवरी के नाम पर चूना लगाया जा रहा है। सही जानकारी होने पर कुछ लोगों के पैसे वापस मिल जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग सोशल मीडिया पर बदनाम होने से भी बच जाते हैं। सरकार ने साइबर क्राइम या फ्रॉड की शिकायत करने के लिए एक पोर्टल बनाया है जहां से आप किसी भी तरह के साइबर क्राइम की शिकायत कर सकते हैं।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत कैसे करें?

यदि आपके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड होता है तो आप 1930 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर लिखित शिकायत कर सकते हैं।

इस साइट पर जाने के बाद होमपेज पर दिख रहे शिकायत दर्ज करें के बटन पर क्लिक करें। अगले पेज पर नियम और शर्तें पढ़ें और स्वीकार करें।

‘अन्य साइबर अपराध की रिपोर्ट करें’ बटन पर क्लिक करें।

‘नागरिक लॉगिन’ विकल्प चुनें और नाम, ईमेल और फोन नंबर जैसी जानकारी दें।

अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें, कैप्चा भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

अगले पेज पर, उस साइबर अपराध के बारे में जानकारी प्रदान करें जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं।

इस फॉर्म को चार भागो में विभाजित किया गया है-सामान्य जानकारी, पीड़ित जानकारी, साइबर अपराध की जानकारी और प्रीव्यू।

प्रत्येक भाग में मांगी गई आवश्यक जानकारी दें।

जानकारी को ठीक से देखने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

अब एक नए पेज पर क्राइम की पूरी जानकारी जैसे स्क्रीनशॉट, मोबाइल नंबर या अन्य फाइलें अपलोड करें और सेव एंड नेक्स्ट’ पर क्लिक करें।

जानकारी वेरिफाइड करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

आपको एक कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है।

पंजाब से चलेगी साइबर क्राइम की नेशनल हेल्पलाइन
राज्य में साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए हेल्पलाइन 1930 का कंट्रोल रूम अब मोहाली के फेज-चार में स्थापित होगा। यहां पर सभी जिलों के लीज लाइन की व्यवस्था रहेगी। पहले नेशनल हेल्पलाइन पर आने वाली फोन कॉल को आगे पंजाब को बदला जाता था। यह प्रक्रिया जटिल थी।

पंजाब के लोगों से साइबर ठगी करने वाले शातिरों की अब खैर नहीं है। सूबे में बढ़ रही साइबर ठगी की घटनाओं अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस नई रणनीति से जुट गई है।

एक तरफ जिला स्तर पर साइबर से जुड़े केसों को निपटाने के लिए स्टाफ तैनात किया गया है वहीं, अब नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 का कंट्रोल रूम भी राज्य में स्थापित किया जाएगा ताकि लोगों की शिकायतों को पहल के आधार पर सुनकर निपटारा किया जा सके। इस दिशा में काम शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि मार्च तक यह हेल्पलाइन स्थानीय स्तर पर काम करना शुरू कर देगी। प्रोजेक्ट में पंजाब पुलिस नोडल एजेंसी के रूप में अपनी सेवाएं देगी। यह हेल्पलाइन 24 घंटे और हफ्ते के सात दिनों काम करेगी।

मोहाली के फेज 4 में बनेगा कंट्रोल रूम
राज्य में साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए हेल्पलाइन 1930 का कंट्रोल रूम अब मोहाली के फेज-चार में स्थापित होगा। यहां पर सभी जिलों के लीज लाइन की व्यवस्था रहेगी। पहले नेशनल हेल्पलाइन पर आने वाली फोन कॉल को आगे पंजाब को बदला जाता था। यह प्रक्रिया जटिल थी, इससे कई लोग तो अपनी शिकायत भी उचित तरीके से पुलिस तक नहीं पहुंचा पाते थे। यह मामला केंद्रीय एजेंसियों के समक्ष भी उठ चुका है। वहीं, अब इस दिशा में काम शुरू हुआ है।

लगातार बढ़ रहा साइबर क्राइम
हर साल साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। 2021 में इससे जुड़े 512 केस पुलिस ने दर्ज किए थे। 2022 में यह संख्या बढ़कर 660 हो गई थी। वहीं, अब तक 400 से अधिक आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किए चुके हैं। अधिकारियों की माने तो लोग इस मामले में जागरूक हो रहे हैं।

इस तरह खेल करते हैं शातिर
साइबर अपराधी ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनसे लोग जल्दी फंसते हैं। इसमें लोन, जॉब, सेक्सर्टाशन, चंद मिनटों में पैसे डबल करने जैसी चीजें रहती हैं। ज्यादातर शातिर झारखंड के जमतार, हरियाणा के नूंह, राजस्थान के भरतपुर, उत्तर प्रदेश के मथुरा समेत कई जगह पर बैठकर यह खेल करते हैं। जांच में पता चला है कि गिरोह में कुछ युवा तो पढ़े-लिखे होते हैं, जबकि कुछ अनपढ़ भी रहते हैं। साइबर क्राइम के केस होने पर cybercrimes.punjabpolice.gov.in पर ऑनलाइन या 1930 पर कॉल कर सकते हैं।

बाहरी राज्यों से पकड़े गए हैं शातिर
पंजाब पुलिस ने गत समय में कई साइबर ठग गिरफ्तार किए हैं। ये लोग पंजाब ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से दबोचे गए हैं। इनमें से कुछ आरोपियों को काबू करने के लिए तो पुलिस ने बाहरी राज्यों में लगातार एक महीने से ज्यादा समय तक ट्रैप लगाए। इसके बाद आरोपी पकड़े गए हैं।