सलमान खान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 07 Jun 2026 07:24:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सलमान खान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Salman Khan की फिल्म में दमदार होगा नयनतारा का किरदार https://livehalchal.com/salman-khan-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%a8/674922 Sun, 07 Jun 2026 07:24:32 +0000 https://livehalchal.com/?p=674922 इस साल की सबसे बड़ी फिल्म अनाउंसमेंट सलमान खान और नयनतारा की अनटाइटल मूवी की रही, जिसका निर्देशन साउथ के मशहूर फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी कर रही है। फिलहाल इस फिल्म का एक काम चलाऊ टाइटल SVC 63 दिया गया है। इस बीच सलमान खान और नयनतारा की इस मूवी को …]]>

इस साल की सबसे बड़ी फिल्म अनाउंसमेंट सलमान खान और नयनतारा की अनटाइटल मूवी की रही, जिसका निर्देशन साउथ के मशहूर फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी कर रही है। फिलहाल इस फिल्म का एक काम चलाऊ टाइटल SVC 63 दिया गया है।

इस बीच सलमान खान और नयनतारा की इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो मूवी में नयनतारा के किरदार से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि वह इस मूवी में कई एक्शन सीक्वेंस करती हुई नजर आएंगी।

एक्शन करेंगी नयनतारा
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की इस साल ईद पर भले ही कोई फिल्म न प्रदर्शित हुई हो, लेकिन वह अगले साल की ईद को लेकर जोरों से तैयारी कर रहे हैं। अगले साल ईद पर वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही उनकी फिल्म प्रदर्शित होगी। इस अनाम फिल्म की शूटिंग सलमान ने अप्रैल में शुरू की थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा भी मुख्य नायिका की भूमिका में हैं।

हाल ही में फिल्म की टीम ने मनाली शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है और अब एक्शन की बारी है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिल्म की टीम अगले सप्ताह से मुंबई में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेगी। इस शेड्यूल में फिल्म के मुख्य एक्शन सीन शूट किए जाएंगे। जिसमें सलमान और नयनतारा दोनों के ही एक्शन दृश्यों को फिल्माया जाएगा।

इसमें चेज सीन, गाड़ियों के साथ एक्शन, करीब से लड़ाई और भी बड़ी भीड़ वाले सीन होंगे। इन सभी दृश्यों को बांद्रा और उसके आसपास के क्षेत्रों में फिल्माया जाएगा। निर्माता दिल राजू ने इस शेड्यूल के लिए एक विशेष सेट भी स्थापित करवाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सलमान इस फिल्म में किस नए एक्शन अंदाज में नजर आएंगे।

पहले मातृभूमि में दिखेंगे सलमान
फिल्म सिकंदर की असफलता के बाद से सलमान खान ने कई बड़ी फिल्मों को साइन किया, जिनमें निर्देशक अपूर्व लखिया की मातृभूमि भी शामिल है। वैसे तो मातृभूमि इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को आगे बढ़ाया गया और फैंस इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ये तय है कि वामशी की मूवी से पहले मातृभूमि रिलीज की जाएगी।

]]>
Battle of Galwan के टीजर में मुस्कुराए सलमान खान तो भड़क गए यूजर्स https://livehalchal.com/battle-of-galwan-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%b8/651511 Mon, 29 Dec 2025 05:15:44 +0000 https://livehalchal.com/?p=651511 Battle of Galwan का टीजर जारी हो चुका है। टीजर में सलमान खान (Salman Khan) को वॉर सिचुएशन में स्माइल करते हुए देखा गया जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब तहसीन पूनावाला ने एक्टर के स्माइल के पीछे की वजह बताई है। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म …]]>

Battle of Galwan का टीजर जारी हो चुका है। टीजर में सलमान खान (Salman Khan) को वॉर सिचुएशन में स्माइल करते हुए देखा गया जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब तहसीन पूनावाला ने एक्टर के स्माइल के पीछे की वजह बताई है।

अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सलमान खान कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान एक्टर के रिएक्शन ने खींचा।

दरअसल, बैटल ऑफ गलवान के टीजर में सलमान खान के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी जो कई लोगों के समझ से बाहर थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि वॉर सिचुएशन में मुस्कुराने वाले एक्सप्रेशन की क्या जरूरत थी, वो भी सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म में। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बीच अब सलमान की मुस्कुराहट के पीछे की वजह सामने आई है।

बैटल ऑफ गलवान में सलमान की स्माइल पर सवाल

पॉलिटिकल एनालिस्ट और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने सलमान खान का बचाव करते हुए टीजर में दिखाए गए उनके स्माइल वाले एक्सप्रेशन की वजह बताई है। तहसीन ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जो लोग बैटल ऑफ गलवान के टीजर में सलमान की हल्की सी मुस्कान के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वे बात समझ नहीं रहे हैं। वह कैजुअल नहीं है। वह शांत स्वभाव है। वह शांत आक्रामकता है।”

इस वजह से सलमान खान के चेहरे पर थी मुस्कुराहट

तहसीन पूनावाला ने आगे कहा, “यह एक ऐसे सैनिक का लुक है जो समझता है कि वह किस चीज में जा रहा है और दुश्मन के ठीक सामने होने पर भी घबराने से मना कर देता है। जब कोई सैनिक युद्ध के मैदान में कदम रखता है तो सिर्फ दो ही नतीजे होते हैं- या तो वह जीतता है और अपने देश की रक्षा करता है या वह इसके लिए खुद को कुर्बान कर देता है। एक सैनिक के लिए… दोनों ही जीत हैं।’

तहसीन पूनावाला ने आखिर में कहा, “और टीजर उन लाइनों से उस सोच को साफ करता है- ‘जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना… आज नहीं तो फिर कभी। मौत से क्या डरना, उसे तो आना ही है। (टीजर में सलमान खान का डायलॉग) वह मुस्कान कमजोरी नहीं है। वह स्वीकार करना है। वह हिम्मत है। अगर फिल्म यही टोन बनाए रखती है, तो इसमें बहुत ज्यादा पोटेंशियल है।” बता दें कि फिल्म अगले साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

]]>
सलमान खान ने सिर्फ 1 रुपये में की थी ये फिल्म, कोई भी एक्टर नहीं बनना चाहता था इस मूवी का हिस्सा https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab-1-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae/651187 Sat, 27 Dec 2025 05:29:12 +0000 https://livehalchal.com/?p=651187 Salman Khan हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं। मगर शायद ही आपको पता हो कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म की थी जिसके लिए उन्हें सिर्फ 1 रुपये फीस ली थी। इस फिल्म को बी-टाउन के कई बड़े स्टार्स ने रिजेक्ट की थी। चलिए आपको अभिनेता के सबसे चैलेंजिंग फिल्म के बारे …]]>

Salman Khan हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं। मगर शायद ही आपको पता हो कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म की थी जिसके लिए उन्हें सिर्फ 1 रुपये फीस ली थी। इस फिल्म को बी-टाउन के कई बड़े स्टार्स ने रिजेक्ट की थी। चलिए आपको अभिनेता के सबसे चैलेंजिंग फिल्म के बारे में बताते हैं।

जब कोई स्टार अपने करियर के पीक पर होता है तो वह फूंक-फूंककर कदम रखता है। फिल्मों का चुनाव सोच-समझकर करता है, ताकि कोई भी किरदार उसके लिए टाइपकास्ट न बन जाए। हालांकि, कुछ कलाकार रिस्क लेने से नहीं डरते हैं। सलमान खान (Salman Khan) भी उन्हें कलाकारों में शुमार हैं।

सलमान खान ने पर्दे पर रोमांस भी किया और एक्शन भी। आज वह बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें करने से पहले कुछ सितारे 10 बार सोचते हैं। आपको शायद ही पता हो कि अभिनेता की एक फिल्म थी जिसे बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने रिजेक्ट कर दी थी।

सलमान खान का चैलेंजिंग रोल

यह फिल्म थी फिर मिलेंगे (Phir Milenge)। रेवती निर्देशित फिल्म में सलमान खान के अलावा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी तमन्ना (शिल्पा) की होती है जो रोहित (सलमान) के साथ वन नाइट स्टैंड के बाद HIV पॉजिटिव हो जाती है। जब यह बात उसकी कंपनी को पता चलता है तो उसे टर्मिनेट कर दिया जाता है। फिर वह कोर्ट में अपने पूर्व साथियों के खिलाफ केस करती है।

कई स्टार्स ने रिजेक्ट की थी फिल्म

फिर मिलेंगे भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चल पाई थी, लेकिन इसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। फिल्म में सलमान की भी काफी तारीफ हुई थी। मगर इस रोल के लिए अभिनेता कभी भी पहली च्वॉइस नहीं थे। एक बार प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने बताया था कि उन्होंने कई अभिनेताओं को इस रोल के लिए चुना था लेकिन सभी ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

सलमान खान ने ली थी कितनी फीस?

कोई भी ऐसे सब्जेक्ट को टच नहीं करना चाहता था। उस वक्त सिर्फ सलमान ने फिल्म करने के लिए हामी भरी थी। उन्होंने HIV से जुड़ी जागरुकता फैलाने के लिए यह रोल किया। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता ने इस फिल्म के लिए सिर्फ 1 रुपये फीस ली थी।

]]>
धर्मेंद्र की याद में सिसक-सिसक कर रोए सलमान खान https://livehalchal.com/%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%95/647696 Mon, 08 Dec 2025 07:04:28 +0000 https://livehalchal.com/?p=647696 आज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन है। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपने चाहने वालों के दिलों पर हमेशा राज करेंगे। धर्मेंद्र के निधन से सिर्फ परिवार या फैंस ही नहीं, बल्कि सलमान खान (Salman Khan) को भी बड़ा झटका लगा। सलमान कई बार धर्मेंद्र के जाने को …]]>

आज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन है। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपने चाहने वालों के दिलों पर हमेशा राज करेंगे। धर्मेंद्र के निधन से सिर्फ परिवार या फैंस ही नहीं, बल्कि सलमान खान (Salman Khan) को भी बड़ा झटका लगा।

सलमान कई बार धर्मेंद्र के जाने को लेकर अपना दर्द बयां कर चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड के ही-मैन को याद किया है। वह बीती रात को बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 19 Grand Finale) में धर्मेंद्र को याद कर इतने भावुक हो गए कि सिसक-सिसक कर रोने लगे।

धर्मेंद्र की याद में भावुक हुए सलमान खान
सलमान खान ने अभिनेता की याद में कहा, “हमने ही-मैन को खो दिया। हमने सबसे कमाल के आदमी को खो दिया। मुझे नहीं लगता कि धर्मजी से बेहतर कोई है। जिस तरह से उन्होंने जिंदगी जी, वह किंग-साइज थी। उन्होंने हमें सनी, बॉबी और एशा दिए। जिस दिन से वह इंडस्ट्री में आए, वह सिर्फ काम करना चाहते थे। उन्होंने बहुत सारे रोल किए। मेरा करियर ग्राफ… मैंने सिर्फ धर्मजी को फॉलो किया है। वह एक मासूम चेहरे और ही-मैन की बॉडी के साथ आए थे। वह चार्म आखिर तक उनके साथ रहा। लव यू, धर्मजी। आपको हमेशा याद करूंगा।”

धर्मेंद्र के चुपचाप अंतिम संस्कार पर बोले सलमान
सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर धर्मेंद्र के चुपचाप अंतिम संस्कार किए जाने के फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “खास बात यह है, उनका निधन 24 नवंबर को हुआ, उस दिन मेरे पिता (सलीम खान) का जन्मदिन था और कल (8 दिसंबर) उनका जन्मदिन है, साथ ही मेरी मां (सलमा खान) का भी जन्मदिन है। अगर मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं, तो सोचिए सनी और उनका परिवार किस दौर से गुजर रहा होगा।”

सलमान ने आगे कहा, “दो अंतिम संस्कार बहुत इज्जत से हुए- सूरज बड़जात्या की मां का और धर्मजी का। उन्होंने उनकी प्रेयर मीट बहुत ग्रेस और सम्मान के साथ की। हर कोई रो रहा था, लेकिन एक डेकोरम था – जिंदगी का सेलिब्रेशन। बॉबी और सनी को हैट्स ऑफ। हर अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट इतनी खूबसूरती से होनी चाहिए।”

]]>
धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान https://livehalchal.com/%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%a8/646232 Sun, 30 Nov 2025 07:02:27 +0000 https://livehalchal.com/?p=646232 24 नवंबर को बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया और परिवार-फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। धर्मेंद्र के निधन से सलमान खान (Salman Khan) को भी बड़ा झटका लगा। सलमान खान धर्मेंद्र को अपना पिता मानते थे। ऐसे में उनके …]]>

24 नवंबर को बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया और परिवार-फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। धर्मेंद्र के निधन से सलमान खान (Salman Khan) को भी बड़ा झटका लगा।

सलमान खान धर्मेंद्र को अपना पिता मानते थे। ऐसे में उनके जाने से वह काफी दुखी हैं। उन पर इतना असर पड़ा है कि वह बिग बॉस 19 का आखिरी वीकेंड का वार भी नहीं होस्ट करना चाहते थे। अब वह बिग बॉस के मंच पर धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए।

धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान
जब वीकेंड का वार में सलमान खान ने अशनूर कौर के एविक्शन का फैसला सुनाया, तब वह एक पल के लिए इमोशनल हो गए। फिर उन्होंने धर्मेंद्र के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, “कभी-कभी लगता है कि यह सब मैं फराह और रोहित शेट्टी पर छोड़ दूं लेकिन जिम्मेदारियां हैं। यह हफ्ते वैसे ही जो गुजरा है, वो मन्नतें मांगकर, दुआएं-प्रार्थनाएं करके, आंसुओं के साथ गुजरा है।”

बिग बॉस 19 होस्ट नहीं करना चाहते थे सलमान खान
सलमान खान ने आगे कहा, “एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है, फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री को एक बहुत ही बड़ा लॉस और सदमा लगा है। मुझे लगता है कि आप समझ रहे हैं कि मैं किनकी बात कर रहा हूं। खैर, गॉड ब्लेस। काश में इस हफ्ते का वीकेंड का वार नहीं कर रहा होता लेकिन जिंदगी चलती रहती है।”

सलमान खान की अपकमिंग मूवी
सलमान खान अगले हफ्ते बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले होस्ट करेंगे और फिर वह अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिलहाल, वह अपूर्व लखिया की आगामी मूवी बैटल ऑफ गलवान पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह मेजर संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे।

]]>