सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 25 Sep 2019 06:17:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, वायरल है ये पोस्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/274686 Wed, 25 Sep 2019 06:17:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=274686 बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिग बॉस सीजन 13 शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. सलमान खान 1998 के काला हिरण शिकार मामले में आरोपी हैं और उन्हें हाल ही में एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है. सलमान को ये …]]>

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिग बॉस सीजन 13 शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है. सलमान खान 1998 के काला हिरण शिकार मामले में आरोपी हैं और उन्हें हाल ही में एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है.

सलमान को ये धमकी फेसबुक पर सोपू (Student Organisation of Punjab University) नाम के ग्रुप पर दी गई है. ये धमकी गैरी शूटर नाम की आईडी से दी गई है.

जिस पोस्ट पर धमकी दी गई है उसके साथ सलमान खान की एक चर्चित तस्वीर शेयर की गई है जिसे रेड कलर से क्रॉस कर दिया गया है. यूजर ने पोस्ट में लिखा, “सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है. सोपू अदालत में तू दोषी है.” मालूम हो कि सलमान खान को 27 सितंबर को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश होना है. कोर्ट ने कहा है कि यदि वह कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनकी जमानत खारिज कर दी जाएगी.

साल 2018 में सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी क्योंकि कुख्यात गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें जान से मारने की खुली धमकी दी थी. लॉरेंस ने कहा, “तू क्या कर लेगा, मैं खुलेआम मारूंगा. जोधपुर कोर्ट में सलमान खान को मारूंगा. फिर उन्हें पता चलेगा.” अंतर्राज्यीय गैंग्सटर लॉरेंस को भारी पुलिस सुरक्षा में जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया था जहां उसने पिछले साल सलमान खान के खिलाफ ये धमकी दी थी.

]]>