सर्वाइकल कैंसर – Live Halchal

दबे पांव दस्तक देता है सर्वाइकल कैंसर, 25 की उम्र पार कर चुकीं महिलाएं जरूर पढ़ें ये खबर
सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसके प्रति जागरूकता की कमी है। जनवरी में इसके लिए जागरूकता माह मनाया जाता है। डॉ. कनिका बत्रा मोदी के अनुसार, यह कैंसर खामोशी से दस्तक देता है, छोटे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। टीकाकरण और स्क्रीनिंग से इसका इलाज व रोकथाम संभव है। 25 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को नियमित जांच करानी चाहिए।

सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो दुनियाभर में कई महिलाओं को प्रभावित करती है। यह पूरी दुनिया में होने वाली महिलाओं की मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। हालांकि, आज भी इसे लेकर लोगों में जागरूकता की कमी देखने को मिलती है।

इसलिए लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल जनवरी माह में सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस मंथ मनाया जाता है। इस मौके पर इस बीमारी के गंभीरता और समय पर इसकी पहचान के महत्व के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत में गायनेकोलॉजी, ऑन्कोलॉजी की एसोसिएट डायरेक्टर एवं क्लिनिकल लीड डॉ. कनिका बत्रा मोदी से बात की।

दबे पांव आता है कैंसर

डॉक्टर कहती हैं कि एक चिकित्सक के रूप में, हम यह अच्छी तरह समझते हैं कि हर लक्षण गंभीर नहीं होता, लेकिन हमारा अनुभव यह भी सिखाता है कि गंभीर बीमारियां अक्सर शोर मचाकर नहीं, बल्कि खामोशी से आती हैं। कैंसर की शुरुआत भी बिल्कुल ऐसी ही होती है। यह शुरू में कोई बड़ा ड्रामा नहीं करता; यह हमारी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलावों जैसे हल्का-सी ब्लीडिंग, डिस्चार्ज में बदलाव या हल्के दर्द के रूप में दस्तक देता है।

लक्षणों की अनदेखी है सबसे बड़ी दुश्मन

डॉक्टर आगे कहती हैं कि सर्वाइकल कैंसर, एक ऐसी लड़ाई जिसे हम आसानी से जीत सकते हैं। यह कैंसर उन चुनिंदा कैंसर्स में से है, जिनका टीकाकरण और स्क्रीनिंग के जरिए पूरी तरह इलाज और रोकथाम संभव है। फिर भी, यह दुखद है कि हमारे पास महिलाएं तब पहुंचती हैं, जब बीमारी बढ़ चुकी होती है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें अपनी तकलीफों को ‘मामूली’ मानकर नजरअंदाज करने की आदत डाल दी गई है। इसलिए हर महिला को अपने अंदर नजर आने वाले 8 लक्षणों को कभी भी मामूली समझ कर इग्नोर नहीं करना चाहिए।

असामान्य ब्लीडिंग: शारीरिक संबंध बनाने के बाद खून आना।

अनियमित स्पॉटिंग: दो पीरियड्स के बीच में खून के धब्बे दिखना।

मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग: मेनोपॉज होने के बाद किसी भी तरह की ब्लीडिंग।

पीरियड्स में बदलाव: पीरियड्स का बहुत हैवी होना या सामान्य से ज्यादा दिनों तक चलना।

डिस्चार्ज में बदलाव: लगातार पानी जैसा, खून मिला हुआ या दुर्गंधयुक्त डिस्चार्ज होना।

दर्दनाक संबंध: सेक्स के दौरान दर्द महसूस होना।

लगातार दर्द: पेल्विक एरिया या पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द बना रहना।

वजन घटना और थकान: बिना किसी कारण के वजन घटना या बहुत ज्यादा थकान होना

सर्तक रहना है जरूरी

डॉक्टर आगे बताती हैं कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए डरना नहीं, बल्कि सर्तक रहना जरूरी है। बस इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें। ये लक्षण किसी सामान्य संक्रमण, फाइब्रॉइड या हार्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकते हैं, जिनका इलाज बहुत आसान है, लेकिन अगर यह कुछ गंभीर है, तो समय पर पता चलने से इसका सही और तुरंत इलाज आपको बचा सकता है।

शरीर में दिखने वाले ये 4 लक्षण करते हैं सर्वाइकल कैंसर का इशारा
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने सबसे कॉमन कैंसर में से एक है। हर साल इस खतरनाक बीमारी के कारण लाखों महिलाएं अपनी जान गंवाती हैं। वक्त रहते इसकी पहचान न कर पाना, इसे और भी ज्यादा खतरनाक बनाता है। इसलिए इस बीमारी के लक्षणों (Symptoms of Cervical Cancer) के बारे में जानना जरूरी है।

दरअसल, सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती स्टेज में अक्सर इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ता है, शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। समय रहते लक्षणों (Warning Signs of Cervical Cancer) की पहचान और बचाव के तरीकों को अपनाकर इस बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानें सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, रिस्क फैक्टर और बचाव के तरीके।

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण कैसे होते हैं?
सर्वाइकल कैंसर की शुरुआत में कोई खास संकेत महसूस नहीं होते, लेकिन कैंसर बढ़ने पर ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं-

असामान्य ब्लीडिंग- सेक्स के बाद, दो पीरियड्स के बीच के समय में, या मेनोपॉज के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना इसके मुख्य लक्षणों में से एक है।
पीरियड साइकिल में बदलाव- पीरियड्स के दौरान सामान्य से ज्यादा ब्लीडिंग होना या पीरियड्स का सामान्य अवधि से ज्यादा दिनों तक चलना।
असामान्य डिस्चार्ज- वेजाइना से पानी जैसा या खून वाला डिस्चार्ज होना, जिसमें से दुर्गंध भी आ सकती है।
दर्द- पेल्विक एरिया में दर्द होना या शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द महसूस होना।

सर्वाइकल कैंसर के रिस्क फैक्टर्स क्या हैं?
HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) इन्फेक्शन इसका मुख्य कारण होता है, जिसका रिस्क कई कारणों से बढ़ सकता है-

तंबाकू और स्मोकिंग- स्मोक करने वाली महिलाओं में HPV इन्फेक्शन लंबे समय तक बना रहता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
सेक्स पार्टनर्स की संख्या- एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर्स होने या आपके पार्टनर के कई पार्टनर्स होने से HPV इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
कम उम्र में सेक्शुअली एक्टिव होना- कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने से HPV का जोखिम बढ़ता है।
सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन (STIs)- हर्पीज, क्लैमिडिया, गोनोरिया और HIV/AIDS जैसे इन्फेक्शन HPV के खतरे को और बढ़ा देते हैं।
कमजोर इम्युनिटी- अगर किसी अन्य बीमारी के कारण शरीर की इम्युनिटी कमजोर है, तो HPV इन्फेक्शन कैंसर में बदलने की संभावना ज्यादा होती है।

बचाव के लिए क्या करें?
HPV वैक्सीन- अपने डॉक्टर से HPV वैक्सीन के बारे में सलाह लें। यह टीका इस कैंसर के जोखिम को काफी कम कर सकता है।
नियमित पैप टेस्ट- 21 साल की उम्र के बाद नियमित रूप से पैप टेस्ट करवाएं। यह टेस्ट कैंसर होने से पहले की स्थितियों का पता लगा सकता है, जिनका समय पर इलाज संभव है।
सुरक्षित यौन संबंध- कंडोम का इस्तेमाल करें और एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर न रखें, ताकि इन्फेक्शन का खतरा कम हो।
स्मोकिंग छोड़ें- अगर आप स्मोक करते हैं, तो इसे छोड़ने के लिए डॉक्टरी सहायता लें।

बिहार में सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 95 लाख बच्चियों को लगेंगे टीके
बिहार सरकार ने सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए राज्य की नौ से चौदह वर्ष की लगभग 95 लाख बच्चियों को ह्यूमन पेपिलोना वायरस टीका लगाने का निर्णय लिया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बुधवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वहीं डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रचलन है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने राज्य की नौ से चौदह वर्ष की लगभग 95 लाख बच्चियों को ह्यूमन पेपिलोना वायरस टीकाकरण किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ‘मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना’ की स्वीकृति दी गई है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि टीका की ख़रीद टाटा मेमोरियल कैंसर संस्थान, मुंबई के माध्यम से की जाएगी। इस पर 150 करोड़ रुपए व्यय होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि छह माह के अंतराल में वैक्सीन की दो खुराक दी जाएगी।

दिल्ली : तीन चरणों में सर्वाइकल कैंसर को सुरक्षा कवच देगा स्वास्थ्य विभाग
केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में 9 से 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका (सुरक्षा कवच) देने की घोषणा की है। इस टीके की मदद से सर्वाइकल कैंसर होने की आशंका को खत्म किया जा सकता है।

महिलाओं की जिंदगी छीन रहे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दिल्ली की लड़कियों को तीन चरणों में सुरक्षा कवच मिलेगा। पहले चरण में स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दूसरे में लड़कियों के माता-पिता को टीके का महत्व बताया जाएगा, जबकि तीसरे चरण में केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरी दिल्ली में कोविड की तरह टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में 9 से 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका (सुरक्षा कवच) देने की घोषणा की है। इस टीके की मदद से सर्वाइकल कैंसर होने की आशंका को खत्म किया जा सकता है। मौजूदा समय में हर साल हजारों महिलाएं इसका शिकार हो रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि 9 से 14 साल की उम्र में लड़कियों को टीका लगा दिया जाता है तो कैंसर होने की आशंका लगभग खत्म हो जाएगी। मौजूदा समय में दिल्ली के स्कूलों में 9 से 14 साल की पांच लाख से अधिक लड़कियां पढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में ही विशेष कैंप लगाकर टीका दे सकता है। हालांकि, टीकाकरण शुरू करने से पहले लड़कियों और उनके माता-पिता को इसके लिए तैयार करना होगा। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

ये हैं तीन चरण

पहले स्कूलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

इसके बाद माता-पिता को बताया जाएगा टीका का महत्व

इसके बाद शुरू होगी टीकाकरण की मुहिम

ऐसे शुरू होता है सर्वाइकल
कैंसर गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में शुरू होता है। गर्भाशय का निचला हिस्सा जो योनी से जुड़ता है, यह कैंसर आम तौर पर समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होता है। गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में पूर्व-कैंसर परिवर्तनों से शुरू होता है और इलाज न किए जाने पर आक्रामक कैंसर में बदल जाता है।

वायरस से कैंसर बनने में लगता है लंबा समय
डॉक्टरों की माने तो वायरस से कैंसर बनने में लंबा समय लगता है। यही कारण है कि इसके लक्षण भी काफी समय बाद दिखने शुरू होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यदि 20 साल के बाद लड़कियां डॉक्टरों से सलाह और समय-समय पर जांच करवाए तो इस कैंसर से बच सकते हैं।

भारतीय महिलाओं में दूसरा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि सरकार की ओर से निर्देश आने के बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर देश में दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में साल 2020 में अनुमानित 1,23,907 नए मामले आए। 77,348 मरीजों की मौत हुई। यह भारतीय महिलाओं में दूसरा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है।

सर्वाइकल कैंसर से हो रही हजारों की मौत, इस वैक्सीन से बचाई जाएगी जान
नई दिल्ली : स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में उजागर हुआ कि छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाएं तेज रफ्तार से सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आ रही है। इससे निपटने के लिए प्रदेश भर में महिलाओं को इस कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पेपीलोमा वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया गया है।

सर्वाइकल कैंसर पांचवां सबसे आम कैंसर है। महिलाओं में होने वाला यह दूसरा कैंसर है। विश्व स्तर पर हर वर्ष लाखों स्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते है। इस कैंसर की चपेट में आकर हर साल हजारों मौत होती आई है।

सवाईकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बेटियों को बचाने के लिए अब बड़ा कदम उठाया गया है। सर्वाइकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। 9 से 16 साल की बेटियों को ह्यूमन पेपीलोमा वैक्सीन के जरीए सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सकेगा।बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका दो चरणों में लगाया जाएगा। पहला टीका लगने के तीन माह बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा।

वैक्सीन काफी महंगी होने के कारण अभी तक केवल निजी डॉक्टर ही इस वैक्सीन का इस्तेमाल करते आए है। निजी डॉक्टर इस वैक्सीन को तीन चरणों में लगाते है।आर्थिक स्थिति के अभाव में टीकाकरण न कराने के चलते अब स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर को लेकर अभियान शुरू किया है। ताकि नन्ही बालिकाओं को इस कैंसर से दूर रखा जा सके।