सर्दी में सबसे फायदेमंद है मूली का अचार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 08 Feb 2022 08:50:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सर्दी में सबसे फायदेमंद है मूली का अचार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सर्दी में सबसे फायदेमंद है मूली का अचार, जाने रेसिपी https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b9/475075 Tue, 08 Feb 2022 08:50:18 +0000 https://livehalchal.com/?p=475075 आज के समय में लोग अचार घर में बनाना पसंद करते हैं। बाहर से लाने वाले अचार कभी-कभी अच्छे नहीं होते हैं। इस वजह से अगर आप भी घर पर अचार बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज ही बना डाले मूली का अचार। यह बनाने में आसान है और खाने में बड़ा …]]>

आज के समय में लोग अचार घर में बनाना पसंद करते हैं। बाहर से लाने वाले अचार कभी-कभी अच्छे नहीं होते हैं। इस वजह से अगर आप भी घर पर अचार बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज ही बना डाले मूली का अचार। यह बनाने में आसान है और खाने में बड़ा टेस्टी, तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

मूली का अचार बनाने की सामग्री:-
फ्रेश मूली – 4
सरसों का तेल – 1/2 कप
हल्दी ( पाउडर ) – 1/2 चम्मच
मैथी दाना – 1/2 चम्मच
राई ( दरदरी ) – 2 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
लाल मिर्च (पाउडर) – 1/2 चम्मच
नीवू का रस या सफेद सिरका – 3 चम्मच
साबुत लाल मिर्च (ताज़ा) – 2
नमक – स्वादानुसार

मूली का अचार बनाने की विधि:- इसके लिए सबसे पहले फ्रेश मूली को धो कर छील लें। और एक इंच के गोल टुकड़ों में काट लें। इसके बाद गोल टुकड़ों को खड़ा करके लंबाई में पतले स्लाइस काट कर आधे घंटे के लिए हवा में सूखने दें। अब इसके बाद आप आप एक बड़ा बर्तन लें, उसमे मूली के टुकड़ों को रखें और साथ में ही मूली के टुकड़ों में हल्दी पाउडर और नमक मिला दें। इसके बाद आप दरदरी राई और हींग एवम मिर्च पाउडर को भी इसमें डाल कर अच्छे से मिला लें। अब इसके बाद एक पेन लें और इसमें दो चम्मच सरसों का तेल डालें ,गैस चालू करके मैथी के दाने और लाल मिर्च के टुकड़े डाल कर तड़का तैयार करें। अब तड़के को ठंडा होने दें, ठंडा होने के बाद तड़के को मसाला लगी हुई मूली के टुकड़ों के ऊपर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद बचे हुए सरसों के तेल को भी डाल कर चम्मच की सहायता से मिला लें। अब नीबू को निचोड़ कर उसके रस को छान लें और मूली के आचार में मिक्स कर लें। वैसे आप चाहें तब नीबू के रस की जगह वाइट बेनेगर का प्रयोग भी कर सकती हैं।

]]>