सर्दियों में – Live Halchal

सर्दियों में मोटरसाइकिल पर लगवाएं यह पार्ट
ठंड के मौसम में किसी भी तरह के वाहन को चलाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन दो पहिया वाहन से सफर करने में काफी चुनौती होती है। हम इस खबर में आपको एक ऐसे पार्ट की जानकारी दे रहे हैं। जिसे बाइक में लगावाने पर सुरक्षा के साथ ही ठंड में राहत मिलती है।

कौन सा पार्ट लगवाएं
सर्दियों के मौसम में बाइक चलाते हुए हाथों का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में हाथों पर ठंड लगने से ब्रेक लगाने के साथ ही समय पर क्लच और एक्सीलेरेटर का उपयोग करने में परेशानी भी होती है। इसलिए ठंड के मौसम में बाइक पर हैंड गार्ड को लगवाया जा सकता है।

ठंडी हवा से बचाता है हैंड गार्ड
अगर बाइक में हैंड गार्ड लगवाया जाता है। तो इससे बाइक चलाते हुए लगने वाली ठंडी हवा से हाथों को बचाया जा सकता है। इस पार्ट को लगवाने के बाद हाथों पर सीधी हवा नहीं लगती। जिससे हाथों को ठिठुरने से बचाया जा सकता है। साथ ही कम ठंड लगने के कारण बाइक को कंट्रोल करने में भी आसानी होती है।

हादसे में भी मिलती है सुरक्षा
बाइक चलाते हुए अगर कोई हादसा हो जाता है। तो भी हैंड गार्ड के कारण हाथ सुरक्षित रहते हैं। अगर बाइक चलाते हुए सवार गिर जाए तो अंगुलियों को चोट लगने से हैंड गार्ड बचाता है। साथ ही ट्रैफिक के बीच भी इससे हाथों को बेहतर तरीके से सुरक्षा मिलती है।

मिलते हैं विकल्प
कुछ कंपनियों की ओर से कुछ बाइक्स के खास एडिशन में हैंड गार्ड को ऑफर किया जाता है। लेकिन ज्यादातर बाइक्स में इस तरह के फीचर को नहीं दिया जाता। लेकिन बाजार में कई तरह के हैंड गार्ड आसानी से मिलते हैं। साथ ही इनको बाइक पर लगाना भी काफी आसान होता है।

कड़ाके की सर्दियों के बीच, जानें मसाला चाय के कई फायदे
आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस है. चाय (Tea) पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. कई लोगों को अगर सुबह आंख खुलते ही चाय न मिले तो पूरा दिन आलस (Laziness) भरा बीतता है. इतना ही नहीं ऑफिस के काम के बीच चाय इंसान के दिमाग (Brain) को तरोताजा (Fresh) कर देती है. पहले लोग ब्लैक टी (Black Tea) और दूध वाली चाय (Milk Tea) ही पीते थे, लेकिन वक्त के साथ चाय कई तरह की हो गई है. चाय कई किस्मों में उपलब्ध होती हैं, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरुकता के कारण पारंपरिक चाय के स्थान पर दूसरी किस्मों जैसे ग्रीन टी, येलो टी, ब्लैक टी को तवज्जो मिलनी शुरू हो गई है. हालांकि हमारी पारंपरिक चाय में कुछ मसाले मिला देने से वह अन्य की तुलना में अधिक फायदेमंद साबित हो सकती है.

मसाला चाय बनाने के लिए जिन मसालों की जरूरत होती है, वह आपकी किचन में आसानी से उपलब्ध होते हैं, जैसे लौंग, इलायची, अदरक, दालचीनी, तुलसी और चायपत्ती. आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है. आइए इस मौके पर जानते हैं कि पारंपरिक मसाला चाय पीने से आपके सेहत को क्या फायदे पहुंच सकते हैं.

मसाला चाय के फायदे

मसाला चाय में डलने वाले सभी मसाले जैसे लौंग, इलायची, अदरक, दालचीनी, तुलसी और चायपत्ती के यूं तो अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन जरा सोचिए कि इन सबके साथ मिल जाने से ये फायदे किस हद तक बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं कि मसाला चाय किस तरह अधिक लाभकारी साबित हो सकती है.

दर्द को करे कम

मसाला चाय में डलने वाले सारे मसाले शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में कारगर हैं. अदरक और लौंग इनमें सबसे अहम है. 15 मिनट तक पानी में उबाले जाने के कारण इन मसालों के सारे गुण पानी में मिल जाते हैं. ये दोनों मसाले दर्द से निजात दिलाने में मददगार साबित होते हैं.

थकान दूर करे

अगर आप दिनभर के थके हों तो एक कप मसाला चाय से सारी थकान छूमंतर हो सकती है. इसमें मौजूद टैनिन शरीर को राहत देने के साथ ही उसे फिर से सामान्य करने में मदद करता है.

पेट के कैंसर के खतरे को करे कम

चाय में पड़ने वाले आम मसाले जैसे इलायची, अदरक और दालचीनी में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जिनमें कैंसर रोधक विशेषताएं होती हैं. अगर इन मसालों को नियमित तौर पर लिया जाए तो पेट में होने वाले कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है.

जुकाम-खांसी से बचाए

सर्दियों में जुकाम-खांसी से बच पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. मसाला चाय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंटस और फाइटोकेमिकल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. अदरक बाहरी रोग से लड़ने की क्षमता के लिए फायदेमंद होता है. अगर जुकाम है तो मसाला चाय आपको गर्म रखने में भी मददगार होती है.

पीएमएस करे दूर

दालचीनी और अदरक पीरियड्स से पहले होने वाले सिंड्रोम (पीएमएस) के कारण होने वाले दर्द को दूर करने और हॉर्मोन में संतुलन बनाने में मदद करते हैं. इस समय जब गर्म पानी की बोतल से सिकाई से राहत न मिले तो चाय की चुस्की मदद कर सकती है.

पाचन शक्ति बढ़ाए

चाय में इस्तेमाल होने वाले मसालों का नियमित सेवन पाचन और पैंक्रियाज में एंजाइम्स को स्टिमुलेट करता है. इससे ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढ़ती है.

डायबिटीज की आशंका करे कम

यह डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मददगार होती है. साथ ही कुछ समय के लिए यह चीनी की लालसा को भी कम करती है. इन फायदों के लिए दो कप मध्यम से कड़क चाय का प्रतिदिन सेवन जरूरी है

इन सर्दियों में अब गाजर नहीं, खाइए चुकंदर का ये टेस्टी हलवा…
New Delhi: राजधानी का सुहाना एवं मनभावन मौसम अपने पूरे रंग में है। इस मौसम में आपने कई तरह के हलवे का स्वाद चखा होगा। जैसे गाजर, मूंगदाल लीजिए इस बार जरा चुकंदर के हलवे का मजा लेकर देखिए। कुकिंग में सभी तरह की पारंपरिक डिशेज बनाने में एक्सपर्ट कल्पना ने बताया कि उन्हें स्वीट, नमकीन व चाइनीज के अलावा उन्हें सभी तरह की सब्जी व केक एवं कई प्रकार नए डिशेज भी वे बनाती रहती हैं। इस डिश को वे आधे घंटे में बना लेती हैं। तो अब क्यूं नहीं आप भी घर पर ट्राई करें महज 30 मिनट में बनने वाले इस हलवे को –

सामग्री

आधा किलो चुकंदर, 15 छोटे चम्मच शक्कर, 1 किलो दूध, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 50 ग्राम तेल, 59 ग्राम बादाम, डेकोरेट करने के लिए काजू, बादाम एवं गुलाब की पंखुड़ी।

विधि

सबसे पहले एक पॉट लेकर उसमें दूध को लेकर उसे औटा कर उसकी रबड़ी बना लें। अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब कड़ाही में घी गर्म कर किसे हुए चुकंदर अच्छे से फ्राई कर लें।

जब चुकंदर फ्राई हो जाए तब शक्कर को डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें रबड़ी को डालकर मिला लें। अब इसमें काजू, बादाम के कतरन को डालकर 10 मिनट तक पकने दें। अब इसे प्लेट में लेकर काजू, बादाम से एवं गुलाब की पंखुड़ी से सजाएं, और गर्मागरम परोसें।