सर्दियों में गुड़ के साथ मिलाकर इन चीजों का करें सेवन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 16 Dec 2021 09:53:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सर्दियों में गुड़ के साथ मिलाकर इन चीजों का करें सेवन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सर्दियों में गुड़ के साथ मिलाकर इन चीजों का करें सेवन, दूर होंगे सभी रोग https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ae/468084 Thu, 16 Dec 2021 09:53:14 +0000 https://livehalchal.com/?p=468084 ठंड में गुड़ खाना शरीर के लिए बड़ा लाभदायक माना जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट ठंड के सीजन में गुड़ खाने के बहुत फायदे गिनाते हैं। यह सुपरफूड ना केवल डायजेस्टिव सिस्टम एवं फर्टिलिटी को बेहतर करता है, बल्कि हड्डियां भी मजबूत बनाता है। शुगर से लोगों की सेहत को हानि होती है, इसलिए गुड़ को इसका …]]>

ठंड में गुड़ खाना शरीर के लिए बड़ा लाभदायक माना जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट ठंड के सीजन में गुड़ खाने के बहुत फायदे गिनाते हैं। यह सुपरफूड ना केवल डायजेस्टिव सिस्टम एवं फर्टिलिटी को बेहतर करता है, बल्कि हड्डियां भी मजबूत बनाता है। शुगर से लोगों की सेहत को हानि होती है, इसलिए गुड़ को इसका अच्छा अल्टरनेटिव भी मानते हैं। इसमें विटामिन-बी सहित कैल्शियम, जिंक, कॉपर तथा फॉसफोरस जैसे कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। क्या आप जानते हैं गुड़ के साथ कुछ विशेष चीजों का कॉम्बिनेशन इसके फायदों को दोगुना कर सकता है।

गुड़ के साथ घी:- 
शुद्ध घी के साथ गुड़ खाने से कब्ज की दिक्कत से राहत मिलती है। खाने के पश्चात् एक चम्मच गुड़ एवं घी का सेवन करने से हमारा डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है तथा कब्ज से राहत प्राप्त होती है।

गुड़ के साथ धनिये के बीज:- 
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, धनिये के बीज के साथ गुड़ खाने से पीरियड्स के समय ब्लीडिंग और दर्द में राहत प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त, गुड़ और धनिये का ये कॉम्बिनेशन पीरियड स्टार्ट करने में मददगार है। यह PCOD में भी महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है।

गुड़ के साथ सौंफ के बीज:- 
जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है, उनके लिए गुड़-सौंफ का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा होता है। ये कॉम्बिनेशन हमारी ओरल हेल्थ के लिए लाभदायी होता है।

गुड़ और मेथी के बीज:- 
गुड़ के साथ मेथी के बीज का खाने से हमारे बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। इससे हमारे बाल ज्यादा मजबूत तथा चमकदार होते हैं। ये कॉम्बिनेशन वक़्त से पहले बालों को सफेद नहीं पड़ने देता। 

गुड़ के साथ मूंगफली:- 
गुड़ के साथ मूंगफली का डेडली कॉम्बिनेशन ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि स्ट्रेंथ में भी सुधार लाता है। यह भूख को शांत रखने में भी बड़ा सहायक होता है।

गुड़ के साथ हल्दी:- 
गुड़ के साथ हल्दी खाने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इतना ही नहीं, ये कॉम्बिनेशन आपको ठंड में रोगों से बचाने का भी काम करता है।

]]>