सरसों के तेल – Live Halchal

सरसों के तेल में ही पकानी चाहिए ये 5 तरह की सब्जियां
कुछ सब्जियों का स्वाद सरसों के तेल में पककर ही निखरकर आता है। साथ ही सरसों का तेल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानें किन 5 सब्जियों (Sabji you should always cook in mustard oil) को हमेशा सरसों के तेल में ही पकाना चाहिए ताकि उनका स्वाद दोगुना हो जाए और आपकी सेहत को भी फायदा मिले।

किसी भी डिश को आप किस तेल में बना रहे हैं यह काफी मायने रखता है। अगर सही डिश के साथ सही तेल का इस्तेमाल न किया जाए, तो उसका स्वाद उतना खिलकर नहीं आता, जितना आना चाहिए। आमतौर पर आजकल रसोइयों में खाना बनाने के लिए रिफाइन्ड ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि कुछ सब्जियां (vegetables you must cook in mustard oil) सिर्फ सरसों के तेल में ही बनानी चाहिए।

दरअसल, इसकी तीखी खुशबू और गहरा स्वाद खाने को एक अलग ही टेस्ट देता है। कुछ सब्जियां इस तेल में बनने पर ही अपना असली स्वाद देती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में बताएंगे जिन्हें सरसों के तेल में ही बनाना चाहिए।

बैंगन का भरता
बैंगन का भरता उत्तर भारत की एक मशहूर डिश है, जिसे सरसों के तेल में बनाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। भरता बनाने के लिए बैंगन को सीधे आंच पर भूनकर उसका गूदा निकाला जाता है और फिर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और सरसों का तेल मिलाया जाता है। सरसों का तेल इस डिश में एक तीखापन और सुगंध भर देता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है।

करेला
करेले की सब्जी को अक्सर लोग इसके कड़वे स्वाद के कारण टालते हैं, लेकिन सरसों के तेल में पकाने से इसका कड़वापन कम हो जाता है और स्वाद बढ़ जाता है। करेले को पतला काटकर सरसों के तेल में भूनकर प्याज, लहसुन, हल्दी और मसालों के साथ पकाया जाता है। सरसों का तेल करेले के स्वाद को बैलेंस कर देता है।

टिंडा
टिंडे की सब्जी को सरसों के तेल में बनाने से यह बेहद स्वादिष्ट लगती है। टिंडे को छीलकर काट लें और सरसों के तेल में जीरा, हींग, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर पकाएं। सरसों का तेल टिंडे के हल्के स्वाद को एक नया डाइमेंशन देता है।

काले चने की सब्जी
काले चने की सब्जी को सरसों के तेल में बनाने से यह और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बन जाती है। काले चनों को रातभर भिगोकर सरसों के तेल में प्याज, टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता है। सरसों का तेल इस सब्जी को एक रिच टेक्सचर और तीखा स्वाद देता है। इसे चावल के साथ एक बार खाकर देखें, आप इसका स्वाद ताउम्र याद रखेंगे।

आलू की भुजिया
आलू की भुजिया बिहार और उत्तर प्रदेश में खूब पसंद की जाती है। इसे सरसों के तेल में बनाने से इसका स्वाद क्रंची और लजीज हो जाता है। आलू को बारीक काटकर सरसों के तेल में जीरा, प्याज, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालकर कुरकुरा होने तक भूनें।

प्रदोष व्रत पर करें सरसों के तेल से उपाय
शनि प्रदोष व्रत शिव जी और शनिदेव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। यह व्रत भगवान शिव और शनिदेव की कृपा पाने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सरसों के तेल से उपाय करने से शनि के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है चलिए जानते हैं।

शनि प्रदोष व्रत का दिन बेहद पावन माना जाता है। यह उन सभी के लिए एक खास दिन होगा जो शनिदेव की साढ़े साती, ढैया, या अन्य किसी महादशा के नकारात्मक प्रभावों से परेशान हैं। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है, और जब यह शनिवार को पड़ता है, तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

यह दिन (Shani Pradosh Vrat 2025) भगवान शिव और शनिदेव की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है, तो आइए इस दिन से जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय जानते हैं, जो शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक होंगे।

सरसों के तेल के उपाय (Mustard Oil Remedies)

शनिदेव पर तेल चढ़ाएं
शनि प्रदोष पर सबसे पहले स्नान करें। फिर शनि देव के मंदिर जाएं। शनिदेव की प्रतिमा पर शुद्ध सरसों का तेल अर्पित करें। इस दौरान ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा माना जाता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कुंडली से अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करते हैं।

दीपक जलाएं
शनि प्रदोष के दिन शाम के समय पीपल वृक्ष के नीचे या शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक में काले तिल अवश्य डालें। यह उपाय शनिदेव को शांत करने और साढ़े साती के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करता है।

छाया का करें दान
शनि प्रदोष के मौके पर एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपनी परछाई देखें। इसके बाद इस तेल को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इस उपाय को करने से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही जीवन के सभी कष्टों का नाश होता है।

करें ये काम
शनि प्रदोष व्रत के दिन स्नान के बाद, अपने शरीर पर हल्का सा सरसों का तेल लगाएं। यह न केवल त्वचा के लिए अच्छा है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी शनि से से जुड़े कष्टों को कम करने में सहायक होता है।