सरकारी शिक्षक के पदों पर यहां निकली नौकरियां – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 25 Jan 2022 08:12:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg सरकारी शिक्षक के पदों पर यहां निकली नौकरियां – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सरकारी शिक्षक के पदों पर यहां निकली नौकरियां, मिलेगा आकर्षक वेतन https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%af/473097 Tue, 25 Jan 2022 08:12:32 +0000 https://livehalchal.com/?p=473097 सरकारी शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे कैंडिडेट्स के लिए शानदार अवसर है. इसके लिए OAVS ने ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS), स्कूल तथा जन शिक्षा विभाग, ओडिशा सरकार ने प्रिंसिपल, PGT, TGT, PET, कंप्यूटर शिक्षक तथा लाइब्रेरियन के पदों पर वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स OAVS के ऑफिशियल …]]>

सरकारी शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे कैंडिडेट्स के लिए शानदार अवसर है. इसके लिए OAVS ने ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS), स्कूल तथा जन शिक्षा विभाग, ओडिशा सरकार ने प्रिंसिपल, PGT, TGT, PET, कंप्यूटर शिक्षक तथा लाइब्रेरियन के पदों पर वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स OAVS के ऑफिशियल पोर्टल oav.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स डायरेक्ट इस लिंक https://oav.edu.in/index.html पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://oav.edu.in/documents/oav/recruitments/211228044939_Detailed_Modalitie के माध्यम से ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:-
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 06 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 05 फरवरी 2022

पदों का विवरण:-
कुल पद – 1749
प्रिंसिपल – 109
PGT अंग्रेजी – 77
PGT भौतिकी – 95
PGT रसायन विज्ञान – 97
PGT गणित – 94
PGT बायोलॉजी – 92
PGT कॉम्प. विज्ञान – 02
PGT कॉमर्स – 60
PGT अर्थशास्त्र – 30
TGT अंग्रेजी – 297
TGT गणित – 282
TGT उड़िया – 67
TGT विज्ञान – 68
TGT सामाजिक अध्ययन – 95
PET – 129
कंप्यूटर टीचर – 154
लाइब्रेरियन – 01

शैक्षणिक योग्यता:-
प्रिंसिपल: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 45% अंकों के साथ मास्टर डिग्री तथा बी.एड होने के साथ 10 वर्ष का टीजीटी एक्सपीरियंस होना चाहिए.
टीजीटी – एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से संबंधित विषय में 4 वर्ष का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स, कम से कम 50% अंकों के साथ (SC /ST / पीएच / एसईबीसी कैंडिडेट्स के लिए 45%); या संबंधित विषयों में कला तथा विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) (प्रारंभिक नियुक्ति) – शारीरिक शिक्षा में डिग्री/स्नातकोत्तर डिग्री मतलब बी.पी.एड./एम.पी.एड. उड़िया तथा अंग्रेजी दोनों माध्यमों में शिक्षण में प्रवीणता होनी चाहिए.
लाइब्रेरियन – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ-साथ लाइब्रेरी साइंस में एक वर्षीय डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए.
कंप्यूटर टीचर – किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बी.ई./ बी.टेक. कंप्यूटर साइंस में या I.T./MCA/M.Sc. होना चाहिए.
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी): कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो वर्ष का इंटीग्रेटेड पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स (एससी / एसटी / पीएच / एसईबीसी कैंडिडेट्स के लिए 45%) की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा:-
प्रिंसिपल – 32 से 50 साल
अन्य पद – 21 से 32 वर्ष

आवेदन शुल्क:-
प्राचार्य – सामान्य कैंडिडेट्स के लिए रु. 2000/- और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए 1250/- रुपये
अन्य शिक्षण पदों एवं लाइब्रेरियन के लिए आवेदन शुल्क (अप्रतिदेय) – सामान्य कैंडिडेट्स के लिए 1500/- और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए 1000/- रुपये

]]>