सरकारी एजेंसी – Live Halchal

एथनाल निर्माण के लिए सरकारी एजेंसी मक्के की करेगी सप्लाई
एथनाल उत्पादन के लिए गन्ने के रस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बाद अब सरकार हर साल कम से कम एक लाख टन मक्के की खरीदारी करेगी ताकि डिस्टलरी एथनाल का उत्पादन जारी रख सकें। सरकार एथनाल उत्पादन के लिए मक्के को प्रमुख माध्यम बनाना चाहती है। पिछले सप्ताह खाद्य व सार्वजनिक वितरण विभाग से जुड़ी मंत्रियों की समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।

नेशनल कोपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) और नेशनल एग्रीकल्चर कोपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन (नेफेड) सरकारी सहायता वाली स्कीम के तहत से कम से कम अगले तीन साल तक मक्के की खरीदारी करेंगी। खरीदारी इस साल से ही शुरू हो जाएगी। नेफेड व एनसीसीएफ खुले बाजार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मक्के की खरीदारी करेंगी ताकि एथनाल के उत्पादन में कोई दिक्कत नहीं हो।

शीरे से एथनाल का उत्पादन रहेगा जारी

उपभोक्ता मामले विभाग के मुताबिक, गन्ने के रस से एथनाल बनाने पर लगाई गई रोक स्थायी नहीं है और इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी। मंत्रालय चीनी के उत्पादन पर भी नजर रख रहा है। बी और सी-मोलासेज यानी शीरे से एथनाल का उत्पादन जारी रहेगा।

चालू चीनी सीजन (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी के उत्पादन में गत चालू सीजन के मुकाबले 40 लाख टन कम चीनी के उत्पादन की आशंका है जिसे देखते हुए एथनाल के उत्पादन में गन्ने के रस के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है ताकि घरेलू स्तर पर चीनी के दाम में बढ़ोतरी नहीं हो। चुनाव सीजन होने की वजह से सरकार महंगाई को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।

फेडरेशन ने PM मोदी को लिखा पत्र

सरकार के इस फैसले पर नेशनल फेडरेशन ऑफ कोपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज ने चीनी मिलों के करोड़ों के निवेश प्रभावित होने की आशंका जाहिर की है। फेडरेशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सहकारिता मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा है। दूसरी तरफ इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने सरकार से बी और सी-मोलासेज से बने एथनाल की कीमत बढ़ाने की मांग की है ताकि चीनी मिलों को होने वाले घाटे की पूर्ति हो सके। सरकार बी-मोलासेज से बने एथनाल के लिए 60.73 रुपए प्रति लीटर तो सी-मोलासेज से बने एथनाल के लिए 49.41 रुपए प्रति लीटर की दर से कीमत देती है।

सरकार का कहना है कि गन्ने के रस के इस्तेमाल पर रोक के फैसले से वर्ष 2025-26 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनाल मिश्रण के लक्ष्य पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस साल इस मिश्रण को 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेल कंपनियों को 700 करोड़ लीटर एथनाल की आवश्यकता होगी। देश में होने वाले एथनाल के कुल उत्पादन में गन्ने के रस व गन्ने के सिरप की हिस्सेदारी 25-30 प्रतिशत है।

वसुंधरा सरकार ने ‘पद्मावती’ के लिए रखी यह शर्त….
बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ में आजकल परेशानिया कम होने का नाम ही ले रही है. फिल्मकार संजय लीला भंसाली के लिए उनकी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ एक प्रकार से उनके लिए एक गले की हड्डी बन गई है. अभी कुछ समय पहले ही संजय लीला भंसाली के साथ में जयपुर में मारपीट भी हो चुकी है. उसके बाद अब जब उन्होंने राजस्थान से मुंह मोड़कर जब अपनी इस फिल्म की शूटिंग को महाराष्ट्र में शुरू किया तो यहाँ पर भी फ़िल्मी सेट पर जबरदस्त रूप से तोड़फोड़ कर पुरे शूटिंग सेट को आग के हवाले कर दिया गया है.

”मैंने शॉर्ट्स पहना था उसने मुझे गलत तरीके से छुआ और फिर…”अब तो जनाब भंसाली की इस फिल्म पर राजस्थान सरकार की भी पैनी नजर है. जी हाँ, सुनने में आया है कि, पहले जब जयपुर के जयगढ़ में पद्मावती फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने सेट तोड़ा और निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की पिटाई की, उस समय भी राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार खामोश रही थी, ले​किन अब राजस्थान सरकार भी भंसाली की पद्मावती के विरोध में उतर आई है.

अभी भी जारी है ‘बद्रीनाथ..’ का धूमधड़ाका ….

वसुंधरा सरकार ने फिल्म प्रदर्शन से पहले एक शर्त रख दी है. सरकार की मांग है कि फिल्म में इतिहास के साथ तोड़—मरोड़ की गई या नहीं, इसकी जांच हो और जांच भी फिल्म प्रमाणन बोर्ड या फिर कोई सरकारी एजेंसी करे. अब राजस्थान सरकार के इस बयान के बाद संजय लीला भंसाली की भी चिंता की लकीरे साफ दिखाई दे रही है.