समृद्धि यात्रा – Live Halchal

समृद्धि यात्रा के तहत आज सहरसा पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार
नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत 13 मार्च 2026 को सहरसा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री मधेपुरा से हेलीकॉप्टर के जरिए सहरसा आएंगे और जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान वे कुल 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत आज 13 मार्च 2026 को सहरसा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री मधेपुरा से हेलीकॉप्टर के जरिए सहरसा हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद वे जिले के लोगों को विकास की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री आज कुल 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ करेंगे।

इस कार्यक्रम में उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे और आम जनता से सीधा संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।

मिनट-दर-मिनट: ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का सहरसा में पूरा कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे: मधेपुरा से हेलीकॉप्टर द्वारा सहरसा के लिए प्रस्थान।
सुबह 10:20 बजे: सहरसा हवाई अड्डा स्थित हेलीपैड पर आगमन। इसके बाद सड़क मार्ग से शाहपुर जीविका सिलाई केन्द्र के लिए प्रस्थान।
सुबह 10:25 बजे: शाहपुर जीविका सिलाई केन्द्र, सहरसा पर आगमन।
सुबह 10:40 बजे: शाहपुर कार्यक्रम स्थल से आर.ओ.बी. (ROB) सहरसा के लिए प्रस्थान।
सुबह 10:45 बजे: आर.ओ.बी. सहरसा पहुंचकर प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं का निरीक्षण।
सुबह 10:55 बजे: निरीक्षण के बाद सहरसा स्टेडियम के लिए प्रस्थान।
सुबह 11:00 बजे: सहरसा स्टेडियम पहुंचकर मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और ‘जन संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 12:20 बजे: कार्यक्रम स्थल से सहरसा हवाई अड्डा स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
दोपहर 12:25 बजे: सहरसा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान।

शाहपुर में मिलेगी सबसे बड़ी सौगात, जीविका दीदियों से करेंगे संवाद
सुबह 10:25 बजे सहरसा के शाहपुर स्थित जीविका सिलाई केन्द्र का कार्यक्रम सबसे अहम रहेगा। यहीं पर मुख्यमंत्री रिमोट के माध्यम से जिले की 125 योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 286 करोड़ रुपये की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन, 90 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास और 136 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए विकास योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे जीविका दीदियों और लाभार्थी समूहों से संवाद कर उनका हौसला भी बढ़ाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सहरसा शहर को छावनी में बदल दिया गया है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सुरक्षा कारणों और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीबी रोड और थाना चौक के सभी बाजार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

पूर्णिया में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आज: 485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया में समृद्धि यात्रा के दौरान 485 करोड़ रुपये की 92 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का उपहार देंगे। इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा पूर्णिया जिले में कुल 485 करोड़ रुपये की लागत वाली विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इसमें 321 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 8 नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जो जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। इसके साथ ही, 164 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई 84 विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया जाएगा। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जिला स्तर पर क्रियान्वित हो रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

समृद्धि यात्रा की सफलता और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने महानंदा सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग बैठक की। इस बैठक में जिला स्तरीय सभी आला अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित थे, जबकि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थलों पर समय से पूर्व उपस्थित होकर सेवा भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिस बल की सघन तैनाती की गई है।

पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के काफिले के मार्ग में पड़ने वाले अवैध अतिक्रमण को हटाने, पार्किंग स्थलों के प्रबंधन, चिन्हित जगहों पर ड्रॉप गेट लगाने और हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था की विभागवार गहन समीक्षा की गई। शहर की साफ-सफाई और सुरक्षा के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। मुख्यमंत्री इस यात्रा के माध्यम से न केवल योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, बल्कि स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समृद्ध बिहार के लक्ष्यों की समीक्षा भी करेंगे। यह यात्रा जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और विकास की गति को तेज करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।