समारोह के दौरान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 06 Dec 2020 11:12:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg समारोह के दौरान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शादी समारोह के दौरान, सिलेंडर का बड़ा धमाका, 20 लोग हुए घायल https://livehalchal.com/during-the-wedding-ceremony-a-big-explosion-of-cylinder-20-people-injured/400423 Sun, 06 Dec 2020 11:12:23 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=400423 मुंबई: मुंबई के लालबाग इलाके में शादी समारोह के दौरान एक सिलेंडर में धमाका हो गया. इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं. कई लोगों की हालत गंभीर है. पुलिस के मुताबिक धमाका गणेश गली स्थित सारंग बिल्डिंग में हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां एक शादी हो रही थी. इस दौरान खाना …]]>

मुंबई: मुंबई के लालबाग इलाके में शादी समारोह के दौरान एक सिलेंडर में धमाका हो गया. इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं. कई लोगों की हालत गंभीर है. पुलिस के मुताबिक धमाका गणेश गली स्थित सारंग बिल्डिंग में हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां एक शादी हो रही थी. इस दौरान खाना पकाया जा रहा था. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब खाना बनाया जा रहा था उसकी दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी. वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कैटर्रस को दी, लेकिन उन्होंने इस शिकायत पर ध्यान नहीं दी.   

धमाके के बाद बिल्डिंग में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और दो जम्बो टैंकर घटना स्थल पर भेजे गए हैं.  

हादसे में झुलसे लोगों से मुलाकात करने के लिए मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर किंग एडवर्ड अस्पताल पहुंची और उनका हालचाल पूछा.

]]>