समाप्त – Live Halchal

हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम का सफर समाप्त
भारतीय टीम का हांगकांग सिक्सेस 2025 में लगातार चौथी हार के साथ सफर समाप्त हो गया है। इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जबकि भारतीय टीम को खाली हाथ लौटना होगा।

टीम इंडिया ने अपना आखिरी मैच रविवार यानी आज 9 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेला, जिसमें श्रीलंकाई टीम ने 48 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच में नियमित कप्तान दिनेश कार्तिक नहीं खेले, उनकी जगह स्टुअर्ट बिन्नी ने टीम की कमान संभाली।

भारत का सफर समाप्त

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर जीत के साथ की, जिसने प्रशंसकों में उत्साह भर दिया था। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। 8 नवंबर को भारतीय टीम के लिए एक बुरा दिन साबित हुआ, जब उसे लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा:-

कुवैत से 27 रनों की चौंकाने वाली हार मिली, जहां कुवैत के बल्लेबाज ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया।

यूएई के खिलाफ भी हार मिली, जहां दिनेश कार्तिक और अभिमन्यु मिथुन के बेहतरीन स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय गेंदबाज लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए।

नेपाल से 92 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी, जब नेपाल ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर (137/0) खड़ा किया और भारत सिर्फ 45 रन पर सिमट गया।

इन लगातार हारों के कारण भारत मुख्य क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

आखिरी मैच में भी निराशा मिली

आज यानी 9 नवंबर को टीम इंडिया ने अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला। नियमित कप्तान कार्तिक की जगह स्टुअर्ट बिन्नी ने कमान संभाली। इस मैच में भी हार का सिलसिला नहीं थमा और श्रीलंका ने भारत को 48 रनों से हरा दिया।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट खोए 138 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में, भारत केवल 90/3 रन ही बना सका। भरत चिप्ली (41 रन) और कप्तान बिन्नी (25* रन) के जुझारू प्रदर्शन के बावजूद टीम लक्ष्य से दूर रह गई। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कमजोर रहा, खासकर श्रीलंका के खिलाफ, जहाँ पाँच गेंदबाजों में से किसी को भी कोई सफलता नहीं मिली।

यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए एक सबक रहा कि सिक्स-ए-साइड जैसे छोटे प्रारूप में, एक भी गलती भारी पड़ सकती है। भारत अब टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जबकि पाकिस्तान जैसी कुछ टीमें फाइनल की रेस में आगे बढ़ गई हैं।

गेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया कल होगी समाप्त
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 28 सितंबर 2025 को समाप्त हो रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitg.ac.in पर जाकर बिना लेट फीस के आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
इस बार आवेदन शुल्क में बदलाव किया गया है। महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी तथा पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 प्रति पेपर रखा गया है। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों (विदेशी नागरिकों सहित) के लिए यह शुल्क ₹2,000 प्रति पेपर निर्धारित है।

लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर तय की गई है। वहीं जो उम्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे लेट फीस के साथ 9 अक्तूबर 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। लेट फीस के साथ महिला उम्मीदवारों व आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क ₹1,500 प्रति पेपर और अन्य सभी के लिए ₹2,500 प्रति पेपर होगा।

इस बार नया सेक्शनल पेपर शामिल
गेट 2026 में इस बार एक नया सेक्शनल पेपर एनर्जी साइंस (Energy Science) जोड़ा गया है, जिसे इंजीनियरिंग साइंसेस (XE) विषय में शामिल किया गया है। उम्मीदवार अब आठ XE सेक्शन में से किसी भी दो का चुनाव कर सकते हैं। पिछले वर्ष XE पेपर के लिए कुल 14,937 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 11,156 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

फरवरी में होगी गेट परीक्षा
आईआईटी गुवाहाटी ने जानकारी दी है कि गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट 2026 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पूर्वाह्न सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे और अपराह्न सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि स्कोर कार्ड उम्मीदवार 27 मार्च से 31 मई 2026 तक मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे आवेदन?
पहले आप आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
सबसे पहले अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
इसमें व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता), शैक्षिक योग्यता, परीक्षा केंद्र का चुनाव आदि भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाण पत्र (जैसे कैटेगरी सर्टिफिकेट, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट कर दें।